इंदौर से नर्मदा जयंती के दिन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी मनीष भट्ट का शव शुक्रवार देर शाम नर्मदा नदी में मिला। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार वह पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था । आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई हो ।
घर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरे दो सगे भाई, दोनों की मौत
टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां निर्माणाधीन घर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते कंस्ट्रक्शन साइट पर चले गए थे और देर शाम तक घर नहीं लौटे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जब उनकी तलाश की गई, तो दोनों के शव टैंक से बरामद हुए।
इंदौर निगम ने वॉटर लैब के लिए जारी किए टेंडर, जानें पूरी योजना
इंदौर नगर निगम ने भागीरथपुरा क्षेत्र में पानी की शुद्धता जांचने के लिए एक आधुनिक ‘वॉटर टेस्टिंग लैब’ स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया जारी की है। इस लैब के बनने से स्थानीय निवासियों को मिल रहे पीने के पानी की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सकेगी और अशुद्ध पानी की शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा।
सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की ख़बरों पर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों पर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शरद पवार ने कहा, “उनकी पार्टी (अजित गुट) ने ही यह तय किया होगा, मुझसे इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।” गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार आज शाम राजभवन में शपथ ले सकती हैं ।
तेज रफ्तार बाइक का कहर, अनियंत्रित होकर पलटने से तीन घायल
शाजापुर में मक्सी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक की तेज गति को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
अब शादी में परफॉर्म करते नजर आए गोविंदा
सुपरस्टार गोविंदा का एक शादी समारोह में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । कभी बड़े पर्दे पर राज करने वाले ‘नंबर वन’ अभिनेता को शादियों में परफॉर्म करते देख फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे उनका आर्थिक और करियर डाउनफॉल बता रहे हैं ।
हेल्थ टिप्स : कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान डाइट टिप्स
कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए अक्सर पालक खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार पालक में ‘ऑक्सालेट्स’ होते हैं जो शरीर को कैल्शियम सोखने से रोकते हैं। हालांकि पालक पोषक तत्वों से भरपूर है, केवल इस पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। बेहतर परिणामों के लिए डेयरी उत्पाद, रागी और बादाम जैसे विकल्पों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
विधानसभा सत्र में आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे डोडियार
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शहडोल का दौरा कर प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जिले में आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार, छात्रावासों से छात्राओं के लापता होने और रेत माफियाओं के आतंक का मुद्दा उठाया। डोडियार ने ऐलान किया कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वह इन गंभीर मुद्दों को सदन में जोर-शोर से उठाएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर सनी की दहाड़, 8वें दिन तोड़ा ‘कल्कि’ का रिकॉर्ड
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 235.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
भारी गिरावट! ₹60,000 से भी कम में खरीदें OnePlus 13, आज आखिरी मौका
अमेज़न पर OnePlus 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। ₹69,999 की लॉन्च कीमत वाला यह फोन ₹8,000 के फ्लैट डिस्काउंट के बाद ₹61,999 में लिस्टेड है। इसके साथ ही, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹57,999 हो गई है। यह डील 31 जनवरी तक वैध है, जिसमें नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।