📱Download Our App
बच्चों के दांत निकलते के कितने दिन बाद कराना चाहिए ब्रश ?

बच्चों के दांत निकलते के कितने दिन बाद कराना चाहिए ब्रश ?

ज्यादातर माता-पिता कंफ्यूज रहते हैं कि बच्चों को ब्रश कब से कराना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे ही पहला दांत (6-10 महीने की उम्र में) निकले, तभी से सफाई शुरू कर देनी चाहिए। शुरुआत में गीले सूती कपड़े या फिंगर ब्रश का इस्तेमाल करें। 1 साल के बाद सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का उपयोग किया जा सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
संविदा कर्मियों को अब मिलेगी ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा, सीएम ने की बड़ी घोषणा

संविदा कर्मियों को अब मिलेगी ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा, सीएम ने की बड़ी घोषणा

भोपाल के दशहरा मैदान में संविदा कर्मचारियों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘संविदा नीति 2023’ को पूरी तरह लागू करने की घोषणा की। उन्होंने संविदा कर्मियों को सरकार का ‘हनुमान’ बताया और नियमित पदों पर भर्ती में उन्हें प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। साथ ही, समस्याओं के निराकरण के लिए वित्त, सामान्य प्रशासन विभाग और मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का भी ऐलान किया।

News Source: एनडीटीवी
टीकमगढ़ : सेप्टिक टैंक में डूबने से दो भाइयों की मौत, CCTV में खेलते दिखे

टीकमगढ़ : सेप्टिक टैंक में डूबने से दो भाइयों की मौत, CCTV में खेलते दिखे

टीकमगढ़ में शिवनगर कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रहे दो सगे भाई आशीष यादव (7) और नरेंद्र यादव (5) की शुक्रवार को पास के सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई । परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौटने और खाना खाने के बाद दोनों बच्चे करीब 3 बजे घर से खेलने निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। दोनों CCTV में खेलते भी नजर आ रहे है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : खदान धंसने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप

BREAKING : खदान धंसने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप

अफ्रीकी देश कांगो (DRC) की रुबाया कोल्टन खदान में हुए भीषण भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। भारी बारिश के कारण खदान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबे की विशालता के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। यह खदान कोल्टन खनन के लिए प्रसिद्ध है।

News Source: जागरण
बड़वानी : बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, तोड़ी समाज की रूढ़िवादी परंपरा

बड़वानी : बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, तोड़ी समाज की रूढ़िवादी परंपरा

बड़वानी जिले अंजड के वार्ड क्रमांक 3, सिर्वी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभु दयाल गुप्ता के निधन पर बेटियों ने समाज की रूढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार कर मिसाल पेश की है । पिता के निधन के बाद, बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट जाकर मुखाग्नि दी । इस भावुक पल ने समाज को संदेश दिया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हेडमास्टर की छेड़छाड़ से डरी छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी गिरफ्तार

हेडमास्टर की छेड़छाड़ से डरी छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी गिरफ्तार

उमरिया जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जब छात्राओं ने डर के मारे स्कूल जाना बंद कर दिया, तब परिजनों को हेडमास्टर की गंदी करतूतों का पता चला। आरोपी हेडमास्टर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: नईदुनिया
बैटरी फटने से ट्रायसाइकिल में लगी आग, जिंदा जला दिव्यांग टीचर

बैटरी फटने से ट्रायसाइकिल में लगी आग, जिंदा जला दिव्यांग टीचर

बैतूल के सारनी में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जय स्तंभ चौक के पास दिव्यांग शिक्षक सुनील कुमार लोखंडे की ट्रायसाइकिल की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद लगी आग में सुनील जिंदा जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पेशे से इंजीनियर सुनील बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खरगोन मेले में हर दिन उमड़ रही सैलानियों की भारी भीड़

खरगोन मेले में हर दिन उमड़ रही सैलानियों की भारी भीड़

खरगोन के ऐतिहासिक मेले में इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। झूले, लजीज व्यंजनों के स्टॉल्स और पारंपरिक खरीदारी के लिए उमड़ी इस भीड़ ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
IND Vs PAK के लिए अंपायरों का ऐलान, जानें कौन संभालेगा कमान

IND Vs PAK के लिए अंपायरों का ऐलान, जानें कौन संभालेगा कमान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के लिए आईसीसी ने अंपायरों का ऐलान कर दिया है। इस हाई-वोल्टेज मैच में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। टूर्नामेंट के लिए कुल 24 अंपायर और 6 मैच रेफरी चुने गए हैं, जिनमें भारत के जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी) और नितिन मेनन जैसे नाम शामिल हैं।

News Source: राज एक्सप्रेस
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, युवती ने मौके पर तोड़ा दम

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, युवती ने मौके पर तोड़ा दम

ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवती ज्योति यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ज्योति अपनी सहेली के साथ लौट रही थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च