तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स जैसे सिगरेट, सिगार, हुक्का, जर्दा और चबाने वाले तंबाकू पर नई एक्साइज ड्यूटी लगने वाली है। सिगरेट पर हर 1,000 स्टिक ₹5,000 से ₹11,000 तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी। कच्चे तंबाकू पर 60–70% और निकोटीन आधारित इनहेलेशन प्रोडक्ट्स पर 100% तक टैक्स बढ़ने की तैयारी है। इससे लोगो पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा नहीं और सरकार की कमाई भी कम नहीं होगी।
‘मां, मेरे बच्चों का ध्यान रखना…’, एक ओर BLO ने की आत्महत्या, छोड़ा वीडियो नोट
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में SIR के भारी वर्क प्रेशर के कारण 46 वर्षीय BLO (सर्वेश सिंह) ने आत्महत्या कर ली । सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए भावुक वीडियो और एक पत्र में उन्होंने अपनी मां और बहन से अपनी चार छोटी बेटियों का ध्यान रखने की गुजारिश की । उन्होंने कहा कि वह काम का बोझ पूरा नहीं कर पाए। बता दें कि देशभर में अब तक कई BLO ने SIR वर्क प्रेशर के कारण आत्महत्या कर ली है।
कंटेंट क्रिएटर ने बताया नॉन स्टिक तवे को साफ करने का आसान तरीका
कंटेंट क्रिएटर अंजली यादव ने गंदे और चिकने नॉन स्टिक तवे को साफ करने का एक आसान तरीका बताया है। गर्म तवे पर 1 रुपये का शैंपू डालने से उसमें मौजूद सर्फेक्टेंट तुरंत सक्रिय हो जाते हैं। गर्मी की वजह से ये रसायन जिद्दी चिकनाई को तेजी से तोड़ना शुरू कर देते हैं। इसके बाद बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का मिश्रण तवे को नए जैसा चमका देता है।
सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान
पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के 52वें वनडे शतक के बाद उन्हें वनडे क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक महान खिलाड़ी (GOAT) घोषित किया है। गावस्कर ने कहा कि 52 शतक बनाना विराट को बहुत ऊपर ले जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना ही विराट के बेजोड़ कद को दर्शाता है।
ठंड में ये 5 फूड्स पड़ेंगे भारी
सर्दी का मौसम आते ही लोग गरमागरम पकवानो और रजाई के आराम में खो जाते है, लेकिन आपको बता दे कि इसी मौसम में हार्ट अटैक का ख़तरा 200 फीसदी तक बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको ज़्यादा डीप-फ्राइड स्नैक्स, मलाईदार/फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, ज्यादा नमक वाले अचार, मिठाइयाँ और भारी, घी/तेल से लदे परांठे नहीं खाना चाहिए।
महाराष्ट्र में 35 MLA के फैसले से सियासत गरमाई
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्ता पक्ष Vs विपक्ष न होकर BJP बनाम शिवसेना हो गया है। दोनों ही पार्टिया कई सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट खड़े कर रही है। खबर निकल कर सामने आ रही है कि एकनाथ शिंदे से 35 MLA अलग हो सकते हैं, जिसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
जल्दबाजी में क्यों हुआ था धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को जल्दबाजी में किए जाने पर उठे सवालों पर हेमा मालिनी ने खुलासा किया है । एक फिल्ममेकर को उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पूरी जिंदगी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखे, इसलिए परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए आनन-फानन में अंतिम संस्कार किया । हेमा मालिनी ने फैंस के अंतिम दर्शन न कर पाने पर अफसोस भी जताया ।
32, 43, 55 इंच के स्मार्ट टीवी कितनी दूर से बैठकर देखने चाहिए?
आँखों को नुकसान से बचाने के लिए स्मार्ट टीवी को उचित दूरी से देखना महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार, 32 से 43 इंच के टीवी को कम से कम 4 से 6 फीट की दूरी से देखना चाहिए। वहीं, 43 से 55 इंच के टीवी के लिए यह दूरी लगभग 6 से 8 फीट होनी चाहिए, जबकि 55 इंच से बड़े टीवी को 8 फीट से भी अधिक दूर बैठकर देखना चाहिए ।
अभिनेत्री आशिका रंगनाथ की कजिन में किया सुसाइड
कन्नड़ अभिनेत्री आशिका रंगनाथ के मामा की 22 वर्षीय बेटी अचला ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली। अचला ने यह कदम कथित तौर पर अपने ड्रग एडिक्ट बॉयफ्रेंड मयंक द्वारा यौन उत्पीड़न और लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण उठाया । परिवार के आरोपों पर, पुट्टेनहल्ली पुलिस स्टेशन में मयंक और उसकी माँ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है ।
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की शादी की तस्वीरें
साउथ की सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को डायरेक्टर राज निदिमोरु को जीवन साथी बना लिया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है। नागा चैतन्य से तलाक के लगभग चार साल के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। सामंथा रुथ प्रभु चटख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।