📱Download Our App
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 6 सीनियर छात्र सस्पेंड

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 6 सीनियर छात्र सस्पेंड

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करने के दोषी पाए जाने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 6 सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में शिकायत सही सख्त कदम उठाया गया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
क्या आपको भी बार-बार होता है सिरदर्द? हो सकता है दिमाग का कैंसर, जानें लक्षण

क्या आपको भी बार-बार होता है सिरदर्द? हो सकता है दिमाग का कैंसर, जानें लक्षण

अक्सर लोग सिरदर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह ब्रेन कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि सिरदर्द के साथ उल्टी आना, धुंधला दिखाई देना, बोलने में दिक्कत या शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। समय पर लक्षणों की पहचान और सही जांच ही इस गंभीर बीमारी के इलाज में मददगार साबित हो सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
ब्रेकिन न्यूज़ : सुरक्षा कारणों से जालंधर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

ब्रेकिन न्यूज़ : सुरक्षा कारणों से जालंधर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

पंजाब के जालंधर में सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने 30 जनवरी से 1 फरवरी तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है । इस दौरान जिले की सीमा के भीतर ड्रोन, रिमोट-कंट्रोल एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । यह आदेश सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए लागू किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

News Source: इंस्टाग्राम
सूर्यकुमार यादव के पास सुनहरा मौका, रचेंगे नया इतिहास

सूर्यकुमार यादव के पास सुनहरा मौका, रचेंगे नया इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव एक बड़ा इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं। वह इस आंकड़े के बेहद करीब हैं और अगर वे ऐसा कर लेते हैं, तो विराट कोहली और बाबर आजम जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

News Source: लल्लूराम
मोहनिया टनल के पास बाइक स्टंट का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

मोहनिया टनल के पास बाइक स्टंट का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

रीवा जिले में मोहनिया टनल के पास स्टंटबाजों का एक जानलेवा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट करते और यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। टनल के एंट्री पॉइंट पर किए जा रहे इन स्टंट्स से न केवल उनकी जान को खतरा है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

News Source: एनडीटीवी
प्राइवेट स्कूल में पढ़ने की चाहत में 12 साल की बच्ची ने की आत्महत्या

प्राइवेट स्कूल में पढ़ने की चाहत में 12 साल की बच्ची ने की आत्महत्या

पंजाब के लुधियाना में एक 12 साल की मासूम बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ना चाहती थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाया गया था। इसी बात से दुखी होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: जागरण
खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत, इलाके में शोक

खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मासूम भाइयों की मौत, इलाके में शोक

टीकमगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक टैंक में गिर गए। काफी देर तक न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में बच्चों के गिरने की जानकारी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
सिरफिरे इंजीनियर की करतूत, AI से बनाई गंदी तस्वीरें और कॉलोनी में लगाए पोस्टर

सिरफिरे इंजीनियर की करतूत, AI से बनाई गंदी तस्वीरें और कॉलोनी में लगाए पोस्टर

इंदौर में एक सिरफिरे इंजीनियर की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी आयुष अग्निहोत्री युवक AI तकनीक का इस्तेमाल कर एक युवती की अश्लील फोटो बनाता था। हद तो तब हो गई जब उसने इन तस्वीरों के पोस्टर छपवाकर बस स्टॉप और रिहायशी कॉलोनियों में चिपका दिए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: नईदुनिया
सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, इंग्लैंड की शानदार जीत

सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, इंग्लैंड की शानदार जीत

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। 30 जनवरी 2026 को पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में करन ने 16वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर दासुन शनाका, महेश थीक्षाना और मथीशा पथिराना को आउट किया। वह टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक
MP में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर गैस टैंकर पलटा, भारी गैस रिसाव की आशंका

MP में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर गैस टैंकर पलटा, भारी गैस रिसाव की आशंका

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर झाबुआ के पास सुबह एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हाईवे का ट्रैफिक रोक दिया है । जांच करने के लिए GAIL तकनीकी टीम को भी बुलाया गया है । ट्रैफिक रोकने के कारण हाइवे पर लंबा जाम भी लगा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च