📱Download Our App
कासिम ने माँगा ईमरान के जिंदा होने का सबूत

कासिम ने माँगा ईमरान के जिंदा होने का सबूत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ईमरान खान की मौत को लेकर काफी अफवाह फ़ैल रही है और अब इसी बीच बेटे कासिम खान ने उनके जिंदा होने के सबूत मांगे है। कासिम का कहना है की उनके परिवार को डर है की कुछ अनहोनी हो सकती है। इमरान (73) कई केसों के चलते 2023 से अदियाला जेल में कैद हैं।

News Source: अग्निबाण
नवंबर में कारों की बिक्री में मारुति ने मरी बाजी

नवंबर में कारों की बिक्री में मारुति ने मरी बाजी

पिछले महीने नवंबर 2025 में कारों की बिक्री बहुत ही जबरदस्त रही। Maruti Suzuki ने 2.29 लाख गाड़ियां बेचकर पहले नंबर पर रही। Tata Motors ने 59 हजार की बिक्री के साथ दूसरा नंबर और Mahindra ने 56 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचकर तीसरा नंबर हासिल किया। नई लॉन्चिंग और त्योहारी सीजन ने सेल्स को काफी बड़ी बढ़त दी है।

News Source: न्यूज़ 24
रावलपिंडी में धारा 144 लागू

रावलपिंडी में धारा 144 लागू

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अडियाला जेल के बाहर विरोध कर रहे हैं। सरकार ने हालात बिगड़ने से रोकने के लिए रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी है। 1 से 3 दिसंबर तक रैली, जुटान और विरोध पर रोक है। साथ ही हथियार, लाठी, लाउडस्पीकर और भड़काऊ भाषण देने पर भी बैन लगा दिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
जबलपुर में कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग

जबलपुर में कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग

जबलपुर के मालवीय चौक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्केट में अचानक आग की लपेट ने कुछ ही मिनट में माहौल बदल दिया है। क्लासिक गारमेंट शोरूम और गोदाम में भीषण आग की लपेट ने पुरे मार्केट में दहशत फैला दी है। बड़ी राहत यह है की इस हादसे में किसी की जान को हानि नहीं पहुंची है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
मेट्रो रेलवे ने निकाली 128 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती

मेट्रो रेलवे ने निकाली 128 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती

मेट्रो रेलवे कोलकत्ता ने काफी समय के बाद 128 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ITI वाले उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आपकी उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। चयन मेरिट के आधार पर होगा, डॉक्यूमेंट चेक और मेडिकल के बाद फाइनल लिस्ट बनेगी।

News Source: हरिभूमि
साली की शादी में जीजा ने गवाई अपनी जान

साली की शादी में जीजा ने गवाई अपनी जान

यूपी के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमे साली की शादी में जा रहे युवक को डीजे वाहन ने खतरनाक कुचल दिया, जिससे युवक की जगह पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पथरा थाना से बताया जा रहा है की युवक का नाम हरिशचंद्र उम्र 32 वर्ष थी।

News Source: जागरण
महाराष्ट्र निकाय चुनाव अब 21 दिसंबर को

महाराष्ट्र निकाय चुनाव अब 21 दिसंबर को

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश पारित किया है। निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि मतगणना 3 दिसंबर को नहीं 21 दिसंबर को कराएं। साथ ही जिन स्थानों पर चुनाव स्थगित कर दिए थे, जहां 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को ही सभी जगहों के परिणाम एक साथ घोषित करने होंगे।

News Source: लल्लूराम
मंदिरों की बड़ी घटनाएँ 2025 में

मंदिरों की बड़ी घटनाएँ 2025 में

2025 में कई मंदिर खबरों में रहे। पुरी जगन्नाथ मंदिर में ध्वज को पक्षी ले जाने की घटना। काशी विश्वनाथ में शिखर पर तीन दिन तक सफेद उल्लू दिखा, जिसे शुभ माना गया। अयोध्या में पीएम मोदी ने राम मंदिर पर ध्वज फहराया। साल की शुरुआत में प्रयागराज में महाकुंभ भी चर्चा में रहा। उज्जैन महाकाल मंदिर में आग लगी लेकिन नुकसान नहीं हुआ।

News Source: एबीपी न्यूज़
गया-डोभी मार्ग पर गैस लीक से मचा हंगामा

गया-डोभी मार्ग पर गैस लीक से मचा हंगामा

आए दिन बड़े हादसे होने के बाद अब बिहार के गया-डोभी मार्ग पर वकीलगंज में दर्दनाक हादसा होते बचा। एक CNG ट्रक से गैस लिक होने से लोगो के बीच मची भगदड़। कई लोग दहशत में अपने घरो से भाग गए वही वाहन चालक के फरार होने के बाद स्थानीय लोगो ने उस लीकेज गैस को बंद किया। उनकी जल्दी समझदारी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

News Source: जागरण
डोनाल्ड ट्रंप का घर 2.3 मिलियन में बिकने को तैयार

डोनाल्ड ट्रंप का घर 2.3 मिलियन में बिकने को तैयार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का बचपन वाला न्यूयॉर्क का घर, जिसे पहले कोई नहीं पूछता था, अब पूरी तरह ठीक होकर करीब $2.3 मिलियन में बिक रहा है। इसे मार्च में रियल एस्टेट डेवलपर टॉमी लिन ने $835,000 में खरीदा और लगभग $500,000 खर्च करके नया बनाया। इसे 1940 में ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप ने बनवाया था, जो खुद एक बड़े रियल एस्टेट डेवलपर थे।

News Source: आज तक