बिहार में नई सरकार बनते है ही पुलिस ने कार्रवाही फ़ास्ट कर दी है। छपरा के मांझी क्षेत्र में देर रात पुलिस और शराब माफियो के बीच मुठभेड़ हुई। तस्कर अजय राय नदी किनारे शराब उतार रहा था। पुलिस के आते ही उसने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद प्रशासन ने उसके पैर पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के परिणाम घोषित
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ चुके है। जिसमे BJP ने 7 सीटें जीतीं, वहीं आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिलीं। शोएब इकबाल की पार्टी को 1 सीट मिली और कांग्रेस ने भी 1 सीट पर जीत दर्ज की। कुल मिलाकर बीजेपी आगे रही, जबकि बाकी पार्टियों ने भी अपनी मौजूदगी दिखा दी।
नोबल शांति पुरुस्कार के लिए ट्रम्प का बयान
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनॉल्ट ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है की उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव रुकवाया था। केबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन के युद्ध का जिक्र करते हुए कहाँ की उन्होंने आठ बड़े संघर्ष ख़त्म करवाए है। इसके लिए उनका कहना है की उन्हें नोबल शांति पुरुस्कार मिलना चाहिए। ट्रम्प के इस बयान पर फिर चर्चा शुरू हुई।
पुतिन का दो दिवसीय भारतीय दौरा
रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध के बाद 4-5 दिसम्बर को पहला भारतीय दौरा करने आ रहे है जिसमे वो मोदी जी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों देश अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच व्यापार बढ़ाने, परमाणु ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके बीच ही भारत-EAEU FTA पर भी बातचीत होगी।
छतरपुर में फैला TB संकट 2500 नए केस
देशभर में TB की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने समयसीमा तय कर रखी है, जिसमे छतरपुर एक बड़ा उदहारण है। वहां अभी तक 7 हजार से अधिक टीबी संक्रमित हो गए है। इसी साल 2500 नए मरीज सामने आए है। जिले में कुल 17 डॉट सेंटर हैं, इसमें कई सेंटर बंद मिलते है।
दिल्ली में BJP सरकार बनते ही रेखा गुप्ता की बड़ी जीत
दिल्ली में BJP सरकार बनने के बाद पहले चुनाव में ही जोरदार प्रदर्शन किया। MCD की 12 सीट पर होने वाले उपचुनाव में 7 सीट पर बीजेपी की जीत वही आम पार्टी 3 सीट पर ही निपट गई। चौकाने वाली बात यह है की कांग्रेस ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है, तो एक वार्ड में निर्दलीय ने तीनों राष्ट्रीय दलों को चौंका दिया।
15 साल बाद फिर दिखेंगे विजय ट्रॉफी में विराट
भारत के सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही ODI सीरीज में में खेल रहे है और अब साल 2025-26 में विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली एक बार फिर दिल्ली की टीम से खेलते हुए नजर आने वाले है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का पूरा मन बना लिया है। विराट इस ट्रॉफी में 15 साल बाद खेलते नजर आएगे।
भोपाल में कमलनाथ की ‘डिनर पॉलिटिक्स’ में विधायकों का लगा जमावड़ा
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस विधायकों के लिए ‘डिनर पॉलिटिक्स’ का आयोजन किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों ने भाग लिया। यह मुलाकात विधानसभा में प्रभावी रणनीति बनाने और पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसका उद्देश्य आगामी सत्र के लिए मुद्दों पर चर्चा करना था।
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का रुपया
बुधवार, 3 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़क गया । भारतीय रुपया पहली बार 90 को पार करते हुए 90.14 पर पहुंच गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली (FPI आउटफ्लो) और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता को भारतीय करेंसी पर इस भारी दबाव का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
काम में बिजी लोगों के लिए WhatsApp ला रहा ये शानदार फ़ीचर
WhatsApp जल्द ही ‘Remind Me’ फीचर रोल आउट करने वाला है, जिससे आप पढ़े गए (Read) मैसेज के लिए भी रिमाइंडर सेट कर सकेंगे। यह फीचर खासकर व्यस्त लोगों के लिए है। मैसेज बॉक्स के सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करके आप 2, 8, 24 घंटे या कस्टम समय के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, ताकि बाद में उस मैसेज का जवाब दिया जा सके।