📱Download Our App
हरिद्वार में किया धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन

हरिद्वार में किया धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार परिवार ने हरिद्वार में गंगा में किया। सनी, बॉबी, करण और बाकी परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी भावुक नजर आए। अस्थि विसर्जन के बाद परिवार होटल से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। बुधवार के दिन अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

News Source: आज तक
करनाल में भयानक सड़क हादसे से 3 लोगो की मौत

करनाल में भयानक सड़क हादसे से 3 लोगो की मौत

हरियाणा के करनाल में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जिसमे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है और कई लोगो के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसा जब हुआ जब तेज रफ़्तार कंटेनर गलत साइड से आकर बस, कार और बाइक को टक्कर मारी और उनको रोंदते हुए चला गया।

News Source: NDTV Hindi
बांग्लादेश अफसरों का भारत विरोधी बयान

बांग्लादेश अफसरों का भारत विरोधी बयान

बांग्लादेश में राजनीति गरम है और कुछ रिटायर्ड सैन्य अफसर खुलकर भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। वो पाकिस्तान की तरह भारत को अस्थिर करने की बातें कर रहे हैं। ब्रिगेडियर जनरल आजमी ने तो यहां तक कहा कि जब तक भारत कमजोर नहीं होता, बांग्लादेश में शांति नहीं आएगी। उनका आरोप है कि भारत उनकी मीडिया, संस्कृति और सोच तक में दखल देता है।

News Source: जागरण
विराट ने रांची में 53th शतक लगाकर मचाया धमाल

विराट ने रांची में 53th शतक लगाकर मचाया धमाल

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही ODI सीरीज में लगातार दूसरी शतक लगाई है। यह मैच रायपुर स्टेडियम में चल रहा है जहाँ भारत ने पहली बेटिंग करी और विराट ने 93 गेंद में 102 रन बनाए। जिसमे 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इससे पहले रांची में 135 रन की शानदार पारी खेली थी।

News Source: हिंदुस्तान
‘संचार साथी’ ऐप क्यों है फायदेमंद?

‘संचार साथी’ ऐप क्यों है फायदेमंद?

Sanchar Sathi App बड़े काम का है। स्मार्टफोन पर संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर उसकी रिपोर्ट कर सकते है। आपके नाम पर कितने सिम कार्ड है आसानी से जान सकते है। ऐप पर IMEI नंबर एंटर करके फोन का रिपोर्ट कार्ड देख सकेंगे। अगर आपका फ़ोन गुम जाता है तो दूसरे के ऐप या वेब पोर्टल की मदद से फोन चोरी की रिपोर्ट कर सकते हैं।

News Source: आज तक
79 साल की उम्र में ट्रंप की सेहत पर उठा सवाल

79 साल की उम्र में ट्रंप की सेहत पर उठा सवाल

अब राजनीकि दुनिया में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की केबिनेट मीटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ट्रंप काफी थके नजर आ रहे है और उनकी आँखों में नींद भी दिख रही है। जिसको लेकर काफी मिम्स बन रहे है। यह घटना आयोजित वाइट हॉउस के लम्बे सत्र की है।

News Source: पत्रिका
संदिग्ध पैराशूट मिलने से हिसार एयरपोर्ट पर मचा हडकंप

संदिग्ध पैराशूट मिलने से हिसार एयरपोर्ट पर मचा हडकंप

आज हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जांच में पता चला कि ये मौसम विभाग का फ्लाइंग डिवाइस था, जिसे पैराशूट के साथ भेजा गया था ताकि हवा की स्पीड, नमी और कोहरे का डेटा मिले। तकनीकी खराबी की वजह से सड़क किनारे गिर गया। लोगों ने 112 पर सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे सेफ किया।

News Source: अमर उजाला
लगातार चौथे दिन कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

लगातार चौथे दिन कंपनियों के शेयर में आई गिरावट

बुधवार सेंसेक्स करीब 31 अंक गिरकर 85,106 पर और निफ्टी 46 अंक फिसलकर 25,986 पर बंद हुए। सेंसेक्स की 30 में से केवल 10 और निफ्टी की 50 में सिर्फ 13 कंपनियां बढ़ीं, बाकी में गिरावट रही। आज मार्केट कमजोर रहा और ज्यादातर सेक्टर्स में दबाव देखने को मिला, जबकि कुछ चुनिंदा शेयर ही हरे निशान में टिक पाए।

News Source: इंडिया टीवी
ट्रंप का यूक्रेन पर 28 सूत्रीय प्लान

ट्रंप का यूक्रेन पर 28 सूत्रीय प्लान

डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन का युद्ध काफी पहले से रोकने की कोशिश कर रहे थे और अब 28 पॉइंट्स वाला पीस प्लान पेश किया है। हालांकि इसमें यूक्रेन के लिए हालात ज्यादा बेहतर नहीं दिखते। 2022 में लड़ाई शुरू होने के बाद बेलारूस और तुर्की में बातचीत हुई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अब ट्रंप फिर दोनों को मानाने की कोशिश में है।

News Source: आज तक
एशिया में खतरनाक बारिश से 1400 लोगो की मौत

एशिया में खतरनाक बारिश से 1400 लोगो की मौत

बदलते मानसून ने पुरे एशिया को हिलाकर रख दिया है। एशिया में कई हिस्सों में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया जैसी जगह पर विनाशकारी बाढ़ और भूकंप ने अब तक 1400 से अधिक लोगो को मौत के घाट उतार दिया है। जिसमे इंडोनेशिया में 753 लोगो की मौत और श्रीलंका में 465 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक