📱Download Our App
बम धमकी के बाद मदीना–हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बम धमकी के बाद मदीना–हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मदीना से हैदराबाद जा रही Indigo Flight की बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक यात्री की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया। सुरक्षा टीम पहुंची, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जांच शुरू हो गई। संदिग्ध यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एयरपोर्ट पर तलाशी जारी है।

News Source: जागरण
रेड्डी ने विकास के लिए PM मोदी को दिया श्रेय

रेड्डी ने विकास के लिए PM मोदी को दिया श्रेय

बिहार के विधानसभा विंटर सीजन के चौथे दिन सीएम नितीश कुमार ने सभी लोगो को पीएम मोदी जी को हथजोड़कर नमन करने के लिए कहाँ। इसी के साथ नितीश ने सभी नए विधायक को बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बधाई दी। लेकिन जब RJD विधायकों ने हाथ नहीं उठाए। नितीश ने कहाँ हमने आपको दो बार मौके दिए और विकास के लिए साथ गए।

News Source: पत्रिका
शादी में रसगुल्ले पर बवाल, चले लात–घूंसे और कुर्सियां

शादी में रसगुल्ले पर बवाल, चले लात–घूंसे और कुर्सियां

बिहार के बोधगया की एक शादी में रसगुल्ले के चक्कर में इतना हड़कंप मच गया कि मेहमानो के बीच लात–घूंसे और कुर्सियां चलने लगी। होटल की यह CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर दहेज का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

News Source: नवभारत
फिर शुरू हुई MH370 फ्लाइट की खोज

फिर शुरू हुई MH370 फ्लाइट की खोज

2014 में रहस्यमय तरीके से गायब हुई मलेशिया की MH370 फ्लाइट की खोज फिर से शुरू हो रही है। 30 दिसंबर से मिशन ‘नो फाइंड, नो फी’ के तहत ओशियन इन्फिनिटी की टीम उस इलाके को खंगालेगी जिसे पहले पूरी तरह नहीं देखा जा सका। इस बार उन्नत स्कैनर और हाई-रिजॉल्यूशन मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। अभियान करीब 50 दिन चलेगा।

News Source: नवभारत
पुतिन के साथ कौन-कौन आ रहा है भारत

पुतिन के साथ कौन-कौन आ रहा है भारत

व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत आ रहे हैं। उनके साथ रूस के रक्षा मंत्री समेत सात कैबिनेट मंत्री भी हैं। दौरे में हथियार बनाने वाली रोसोबोरोनएक्सपोर्ट कंपनी के सीनियर अधिकारी और रशियन सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी मौजूद होंगे। पुतिन के मीडिया सलाहकार दिमित्री पेसकोव भी इस दौरे पर उनके साथ रहेंगे। दौरा दोनों देशों के रिश्तों और व्यापार को मजबूत करने के लिए है।

News Source: इंडिया टीवी
इंद्रेश जी महाराज लेंगे ताज होटल में सात फेरे

इंद्रेश जी महाराज लेंगे ताज होटल में सात फेरे

मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसम्बर को जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में शादी करेंगे। जिस लड़की के साथ उनकी शादी होने वाली है उनका ना शिप्रा है जिनके पिता यूपी पुलिस में DSP रह चुके है। इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कई बड़े संत और महान हस्तिया शामिल होगी।

News Source: पत्रिका
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का धमाकेदार डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का धमाकेदार डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने हाल ही में “लैलाज” से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। ‘पंकज त्रिपाठी की खुशी का ठिकाना नहीं है और कहते हैं कि उसने बहुत अच्छे से किया। तीसरे शो तक, मुझे उसमें सुधार नजर आया’। एक्टिंग करते देखकर उन्हें लगा कि आशी उनसे भी ज्यादा तेज़ है। यह शो उनके परिवार के लिए काफी खास है।

News Source: इंडिया टीवी
हो गई वेटिंग टिकट की उलझने खत्म

हो गई वेटिंग टिकट की उलझने खत्म

रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर कुछ नियम और प्रस्ताव रखे है। इससे ये अंदाजा लगा सकते है की टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, रेलवे ने साफ किया है कि किसी भी क्लास में कुल सीटों के 25% से ज्यादा वेटिंग टिकट जारी नहीं होंगे। यानि किसी ट्रेन में 10 स्लीपर कोच हैं तो10 × 18 = 180 सीटें कंफर्म होने की संभावना होगी।

News Source: अग्निबाण
तेज रफ़्तार कार ने ली 11वीं के छात्र की जान

तेज रफ़्तार कार ने ली 11वीं के छात्र की जान

भोपाल के कमला पार्क के पास बुधवार को 11वीं के छात्र आतिफ हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। कार चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने वीआईपी रोड पर कार को रोक लिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज कर लिया।

News Source: आज तक
क्यों चाहिए भारत को Su-57 जेट्स

क्यों चाहिए भारत को Su-57 जेट्स

IAF आज दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण जगह पर काम कर रही है जैसे हिमालय की छोटी, रेगिस्तान और समुद्री इलाको तक, परन्तु पुराने जेट्स और काम संख्या की वजह से इसकी ताकत कम होती जा रही है। ऐसे में भारत को Su-57 जेट्स की जरूरत है और पुतिन भारत यात्रा के दौरान इस डील पर चर्चा करेंगे। फिहलाल भारत की वायुसेना को 42 स्क्वाड्रनक की जरूरत है।

News Source: आज तक