ऑफ-रोडिंग Maruti Jimny कार को लोन की मदद से भी खरीद सकते है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.23 लाख रुपये है, 5 साल के लोन पर हर महीने करीब 24,700 रुपये की EMI भरनी होगी। अगर आप कम अमाउंट की EMI बनवाना चाहते हैं, तब 7 साल के लोन पर हर महीने करीब 21,500 रुपये जमा करने होंगे।
3 किलो चरस के साथ 3 तस्करो को किया गिरफ्तार
अभी-अभी बरेली में पुलिस ने 3 तस्करो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 3 kg से अधिक चरस बरामद हुई है। रिपोर्ट ने बताया है की इसमें एक महिला भी शामिल है जिसका नाम हीना है। पुलिस ने इसे भी पकड़ लिया है इसके पास 1.234 किलो चरस मिली है। पूछताछ में हीना ने बताया की वो पैसे कमाने के लालच में वह नशा कारोबार में शामिल हुई।
कार हादसे में 4 डॉक्टरों की मौत
अमरोहा में NH-9 पर पार्टी से लौट रहे चार डॉक्टरों की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें सभी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी से 7 किलोमीटर पहले हुआ। आयुष शर्मा, श्रेयस पंचोली, सप्त ऋषि दास और अरनब चक्रवर्ती सभी वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में MBBS इंटर्न थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
स्टार्क की फिरकी गेंदबाजी से इंग्लैंड के ठीके घुटने
आज इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में 5 मैच की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जिसमे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने अपनी फिरकी से इंग्लैंड को ढेर कर दिया है। स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत की और बढ़ाया। मिचेल स्टार्क ने 13 ओवर में 3 विकेट झटके और अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
वायुसेना का अभ्यास ‘गरुड़-25’ सफल, भारत–फ्रांस रिश्ते और मजबूत
भारत-फ्रांस वायुसेना का सयुक्त अभ्यास ‘गरुड़-25’ पूरा हो चूका है। जिसमे भारतीय वायुसेना ने Su-30MKI, IL-78 और C-17 विमानों के साथ हिस्सा लिया। भारतीय वायुसेना का दल 2 दिसंबर को स्वदेश लौट आया। इस अभ्यास ने फिर दिखाया कि भारत और फ्रांस के रिश्ते मजबूत हैं। साथ ही इससे भारतीय वायुसेना को नई सीख और लड़ाई की तैयारियों में फायदा मिला।
गोल्डी बराड़ को मिली धमकी, वायरल हो रहा ऑडियो
पंजाब में एक ऑडियो वायरल होने के बाद गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने गोल्डी बराड़ को खुली धमकी दी है। उसने कहा कि गोल्डी पहले लॉरेंस की चप्पल साफ करता था और दुनिया उसकी औकात जानती है। हैरी ने उसे बिल से बाहर निकलने की चुनौती दी। इस मामले के बाद पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
आज रात दिखेगा साल का आखरी खूबसूरत सुपरमून
2025 जल्द खत्म होने वाला है और खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए आज की रात बेहद खास होने वाली है। क्यूंकि आज की साल का आखरी और भव्य सुपरमून दिखाई देने वाला है। ये वो अद्भुद मौका है जब चाँद अपनी सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कई ज्यादा बड़ा और खूबसूरत नजर आएगा। आप भी इस नज़ारे को देखना चाहते है तो आज रात को आसमान से नजर न हटाए।
Miss India Washington बनी पटना की ऐश्वर्या
पटना की ऐश्वर्या वर्मा को अमेरिका में हुए ग्लोबल वूमन फेस्टिवल में Miss India Washington 2025 का ताज मिला है। यह इवेंट 30 नवंबर को वाशिंगटन में हुआ और हर साल महिलाओं की उपलब्धियों और लीडरशिप को बढ़ावा देता है। ऐश्वर्या की यह जीत बिहार के लिए गर्व का पल है और उन्हें इस सम्मान से काफी पहचान मिली है।
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कहाँ क्रिकेट को अलविदा
भारत के दिज्जग तेज गेंदबाज मोहित शर्मा जिन्होंने 3 दिसम्बर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। मोहित डेथ ओवर के स्पेलिस्ट के नाम से जाने जाते थे। उन्हें भारतीय टीम में भी साल 2013-15 तक मौका मिला जिसमे 26ODI और 8T20 मैच खेले। मोहित ने ODI में 31 विकेट, T20 में 8 विकेट और IPL में कुल 134 विकेट हासिल किए।