📱Download Our App
हरियाणा सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट जारी

हरियाणा सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट जारी

हरियाणा HSSC ने 26-27 जुलाई को हुई CET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 13.47 लाख उम्मीदवारों ने टेस्ट दिया था। कैंडिडेट्स HSSC की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अलग-अलग कैटेगरी और पोस्ट के हिसाब से कट-ऑफ आएगी, उसके बाद HSSC मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।

News Source: प्रभात खबर
250 करोड़ के बंगले में Alia का गृह प्रवेश

250 करोड़ के बंगले में Alia का गृह प्रवेश

पिछले महीने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए, जहाँ बेटी राहा कपूर का जन्मदिन मनाया गया। रणबीर ने अपने 250 करोड़ के बंगले में पिता की यादें भी संजोईं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर 15 फोटोज शेयर की, जिसमें घर की झलक और खास पलों की तस्वीरें शामिल हैं।

News Source: जागरण
भारत-रूस डील में FAB-3000 चर्चा में

भारत-रूस डील में FAB-3000 चर्चा में

पुतिन-मोदी मीटिंग में सिर्फ S-500 या SU-57 नहीं, बल्कि रूस का FAB-3000 ग्लाइड बम भी चर्चा में है। ये 3 टन का बम 70 किलोमीटर दूर से छोड़ा जा सकता है, हवा में तैरकर टारगेट पर तबाही मचाता है। यूक्रेन में बंकर-किले खत्म कर चुका है। Su-30MKI पर फिट होता है। FAB-3000 सस्ता, खतरनाक और गेम-चेंजर हथियार माना जा रहा है।

News Source: आज तक
60 हजार करोड़ में बिकेगा IDBI बैंक

60 हजार करोड़ में बिकेगा IDBI बैंक

IDBI बैंक जल्द ही प्राइवेट बैंक बनने वाला है। सरकार अपनी 60.72% हिस्सेदारी बेचने वाली है, जिसका सौदा लगभग 7.1 बिलियन डॉलर में हो सकता है। इसके लिए जल्दी बोली लगाई जाएगी। बैंक खरीदने में कोटक महिंद्रा, एमिरेट्स NBD और फेयरफैक्स फाइनेंशियल ने दिलचस्पी दिखाई है। इसका मतलब है कि IDBI अब प्राइवेट हो सकता है और नए मालिक के साथ काम करेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

बिहार में वोटर लिस्ट के SIR के बाद अब कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुजरात में भी SIR प्रक्रिया शुरू कर दी है जहाँ सुचना के दौरान यह पता चला है की पुरे राज्य में वोटर लिस्ट में 17 लाख से अधिक मरे हुए वोटर्स शामिल है। गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू, BLO 11 दिसंबर तक फॉर्म बांटेंगे।

News Source: अग्निबाण
आचार्य बालकृष्ण ने बताया रोजाना पालक खाने के फायदे

आचार्य बालकृष्ण ने बताया रोजाना पालक खाने के फायदे

पालक हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्यूँकि इसमें विटामिन A, C, K के साथ मैग्नीशियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। रोजाना पालक खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेदिक आचार्य बालकृष्ण ने एक पोस्ट में रोजाना पालक खाने के फायदे बताये है। उनका कहना है की रोजाना पालक खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है और लिवर फेट को घटाने में मदद करता है।

News Source: आज तक
आज किसानों का रेल रोको आंदोलन, 19 जगहों पर होगा प्रदर्शन

आज किसानों का रेल रोको आंदोलन, 19 जगहों पर होगा प्रदर्शन

किसान संगठन किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 से 3 बजे तक 19 जगहों पर ‘रेल रोको’ आंदोलन करने का ऐलान किया है। किसान फसलों के सही दाम की मांग कर रहे हैं। अमृतसर से दिल्ली तक चलने वाली कुछ ट्रेनों जैसे शान-ए-पंजाब, शताब्दी, टाटा एक्सप्रेस और फ्लाइंग मेल इस प्रोटेस्ट से प्रभावित होंगी। सरवन सिंह पंढेर ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया है।

News Source: जागरण
इंद्रेश उपाध्याय की शादी में इस खास मेहमान पर है सबकी नजर

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में इस खास मेहमान पर है सबकी नजर

इंद्रेश महाराज और शिप्रा की शादी की रस्मे आज से शुरू हो गई है। साथ ही शादी में एक खास मेहमान है जिस पर सभी की नजर रहेगी। उनका नाम अलबेली माधुरी शरण महाराज है। अलबेली माधुरी शरण महाराज प्रतिष्ठित वैष्णव संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जो राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं।

News Source: पत्रिका
32 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्य रेलवे प्लेटफार्म

32 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्य रेलवे प्लेटफार्म

हरदा का रेलवे स्टेशन काफी छोटा है जिससे वहां कई ट्रैन रूकती नहीं है। सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत योजना के तहत यहाँ के रेलवे स्टेशन को 32 करोड़ो की लागत लगाकर आधुनिक बनाने की पुष्टि की है। इसमें प्लेटफार्म No. 1 को मुख्य प्लेटफार्म बनाएगे, ताकि वहां सभी ट्रैन रुक सके। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम आज से शुरू हुआ।

News Source: पत्रिका
बिहार के 4 एयरपोर्ट की 14 फ्लाइट रद्द

बिहार के 4 एयरपोर्ट की 14 फ्लाइट रद्द

Indigo Airlines के आंतरिक संकट का असर बिहार के एयरपोर्ट्स पर भी पड़ा। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से कई फ्लाइट्स रद्द हुईं। पटना में अकेले 10 उड़ानें रद्द रहीं, साथ ही लगभग 12 फ्लाइट लेट हुईं। गया और दरभंगा से एक-एक और पूर्णिया से दो फ्लाइट्स रद्द हुईं। यात्रियों को काफी परेशानी हुई और एयरपोर्ट पर लोग परेशान नजर आए।

News Source: हिंदुस्तान