📱Download Our App
रेपो रेट में कटौती से सोना-चांदी के दाम में उछाल

रेपो रेट में कटौती से सोना-चांदी के दाम में उछाल

हाल ही में RIB ने रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है जिसमे रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए उसे 5.25% तक ला दिया है। इस कदम से शेयर बाजार में तेजी आई है साथ ही कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी के भाव में उछाल आया है। सोना 645 रुपये बढ़ा, जबकि चांदी 4000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई।

News Source: आज तक
क्या कल शनिवार को बैंक रहेंगे बंद?

क्या कल शनिवार को बैंक रहेंगे बंद?

आप जानते होंगे की कल महीने का पहला शनिवार है। लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बैंक खुलेंगे या बंद। आपको बता दें, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार बैंक खुले रहते हैं। सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को RBI के नियम के हिसाब से बैंक बंद रहते हैं। यानी कल, पहले शनिवार होने की वजह से सारे बैंक खुलेंगे।

News Source: मनीकंट्रोल
बेटी से मिलने के लिए साहिल हुआ बेसब्र

बेटी से मिलने के लिए साहिल हुआ बेसब्र

मेरठ जेल में बंद मुस्कान ने कुछ दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। सह-आरोपी साहिल अपनी प्रेमिका और बच्ची राधा से मिलने की कोशिश कर रहा है। जेल अफसरों का कहना है कि वीडियो कॉल के दौरान मुस्कान राधा को दिखा सकती है और साहिल उसे देख सकता है। मां और बच्ची की देखभाल हो रही है, अच्छा खाना दिया जा रहा है और डॉक्टर भी आते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

पूर्व सीएम उमा भारती का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने पत्रकारों को कहाँ है की नेता और उद्योगपति शादियों में करोड़ों रुपये खर्च कर फिजूल खर्चा करते है। वह इसी पैसो से हजारो गरीब बेटियों की शादी करवाई जा सकती है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली आदत बताया है। उमा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मोदी का लंबे समय तक पद पर रहना ज़रूरी है।

News Source: नईदुनिया
700 रुपए में बिक रहे है पास? सच है या अफवाह

700 रुपए में बिक रहे है पास? सच है या अफवाह

दंतेवाड़ा जिले में होने वाली प्रदीप जी मिश्रा की शिव महापुराण को लेकर बवाल खड़ा हुआ है। कथा 7 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक गीदम के हारमपारा में आयोजित की जाएगी। जिसके चलते समिति श्रद्धालुओ को 700 रुपये में पास बेच रही है और उन्हें कह रही है की बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन समिति के सदस्य अभिलाष तिवारी ने स्पष्ट किया कि शिव महापुराण पूरी तरह निःशुल्क है।

News Source: पत्रिका
भारत-रूस के बीच हुए ये खास समझौते

भारत-रूस के बीच हुए ये खास समझौते

पुतिन और मोदी की मुलाकात में दोनों देशों ने सात अहम मुद्दों पर मिलकर काम करने पर हामी भरी। जिसमे सहयोग और प्रवासन पर समझौता, अस्थायी श्रम गतिविधियों पर समझौता, स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा पर समझौता, खाद्य सुरक्षा और मानकों पर समझौता, ध्रुवीय जहाजों पर समझौते, समुद्री सहयोग पर समझौते और उर्वरकों पर समझौता शामिल है।

News Source: आज तक
दो ड्रग तस्कर 8 पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार

दो ड्रग तस्कर 8 पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार

पाकिस्तान सिमा के नजदीक अमृतसर में सुरक्षा बल ने दो ड्रग तस्करो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाही अजनाला के बल्लडवाल गांव में हुई। जहाँ आरोपी के पास से 8 पैकेट हेरोइन बरामद किए है। गिरफ्तार ड्रग तस्कर के पास तीन मोबाइल फ़ोन और एक वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपी राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट से भी जुड़े हो सकते हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक
रोहिणी मर्डर मिस्ट्री खत्म: आरोपी गिरफ्तार

रोहिणी मर्डर मिस्ट्री खत्म: आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी मर्डर केस का खुलासा कर आरोपी को CCTV की मदद से पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके पास चोरी का मोबाइल और चाकू भी पाया। आरोपी नाबालिग है और पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया है। उसने प्रेम नगर में लूट की कोशिश की थी, विरोध करने पर दो युवकों को चाकू मारा, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।

News Source: हरिभूमि
गांव से 500 मीटर दूर महिला की गला रेतकर हत्या

गांव से 500 मीटर दूर महिला की गला रेतकर हत्या

बिहार के लालपुर गांव में घास काटने गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह गुरुवार शाम मवेशियों के लिए घास लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजन रातभर तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर बांसबाड़ी में उसका खून से लथपथ शव मिला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

News Source: जागरण
रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना का अंदाज दिखा निराला

रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना का अंदाज दिखा निराला

धुरंधर मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कुछ फैन्स ने फिल्म के पहले अपने अनुभव शेयर किये है। रणवीर सिंह जहां अपने एक्शन को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं वहीं अक्षय खन्ना भी स्वैग के साथ लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं। फैन्स का दावा है की ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली होगी।

News Source: इंडिया टीवी