📱Download Our App
धनबाद सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत

धनबाद सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत

बिहार के सरायढेला क्षेत्र के कोलाकुसमा मोड़ के पास ऑटो और वैन की भिंडत में नवादा की 42 वर्षीय प्रमिला देवी की मौत हो गई। प्रमिला पति और पोते के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन जा रही थी। ऑटो में पांच लोग थे और सभी घायल हो गए। घायलों को SNMMCH पहुंचाया, जहां प्रमिला देवी को मृत घोषित की सुचना उनके परिवार को दी और ऑटो-वैन वालो को जब्त किया।

News Source: प्रभात खबर
MP मंत्री के बहनोई सहित 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

MP मंत्री के बहनोई सहित 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई जहाँ एमपी के एक राज्यमंत्री के रिस्तेदार सहित पांच गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया। नरैनी पुलिस ने गिरोह के पास से 10 किलो 400 ग्राम गांजा और 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद की है। गिरोह एमपी की सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते नशा तस्करी करता था। आरोपी एमपी की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का रिस्तेदार था।

News Source: नईदुनिया
दिल्ली-मुंबई फ्लाइट रद्द, इंडिगो कर रहा रीस्टार्ट

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट रद्द, इंडिगो कर रहा रीस्टार्ट

इंडिगो संकट के चलते बीते 4 दिनों में 1000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई। हालत इतने बिगड़ गए की गृहमंत्री को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बात करनी पड़ी। उड्डयन मंत्री ने यह भी साफ कहाँ की हमें कोई मजबूर नहीं कर सकता है। हालत सही होने पर इंडिगो पर कार्रवाई भी होगी और मोटा जुर्माना भी लगेगा। रद्द फ्लाइट्स का पूरा ऑटोमेटिक रिफंड अनिवार्य कर दिया गया है।

News Source: न्यूज़ 18
आज होगा फैसला, इंडिया vs SA अंतिम जंग

आज होगा फैसला, इंडिया vs SA अंतिम जंग

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज दोपहर 1:30 बजे विशाखापत्तनम में होगा। सीरीज 1-1 से बराबर है। रायपुर में साउथ अफ्रीका ने 359 रन का टारगेट आसानी से चेज कर लिया था, जिससे केएल राहुल और टीम मैनेजमेंट जरूर चिंतित होंगे। इतने बड़े स्कोर का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन प्रोटियाज ने कर दिखाया।

News Source: जनसत्ता
ग्रेंड फिनाले से पहले ही विनर का खुलासा

ग्रेंड फिनाले से पहले ही विनर का खुलासा

बिग बोस-19 का कल ग्रेंड फिनाले है और सभी के बीचएक अलग ही ख़ुशी है। सभी दर्शक गौरव खन्ना को विनर बनाना चाहते है। लेकिन अब विनर को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई ने वीडियो में दावा किया कि बिग बॉस 19 के मेकर्स ने विनर बदलने का प्लान कर दिया है।

News Source: अग्निबाण
SP ऑफिस में महिला ने काटी दोनों हाथों की नस

SP ऑफिस में महिला ने काटी दोनों हाथों की नस

समस्तीपुर एसपी ऑफिस में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने अचानक हाथ की नस काट ली। महिला का आरोप है कि जेल अधिकारी आदित्य कुमार उसका पति है, लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं कर रहे। इसी मामले में वह कई दिनों से ऑफिस का चक्कर लगा रही थी। लगातार निराशा के बाद उसने भावनात्मक होकर यह कदम उठा लिया।

News Source: इंडिया टीवी
बुमराह, जडेजा और अय्यर के लिए आज है खास दिन

बुमराह, जडेजा और अय्यर के लिए आज है खास दिन

6 दिसंबर क्रिकेट के लिए खास दिन माना जाता है, क्योंकि कई भारतीय खिलाड़ी इसी दिन पैदा हुए। जडेजा इस बार 37 के होंगे, बुमराह 32 और अय्यर 31 साल के हो जाएंगे। साथ ही करुण नायर, जिन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी, और आरपी सिंह भी इसी तारीख के हैं। यानी एक ही दिन में पांच खिलाड़ियों का बर्थडे जो अपने आप में खास रिकॉर्ड है।

News Source: एबीपी न्यूज़
स्कूल अवकाश कैलेंडर जारी, छात्रों को 75 दिनों की राहत

स्कूल अवकाश कैलेंडर जारी, छात्रों को 75 दिनों की राहत

वर्ष 2026 आने वाला है और बिहार के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई। बिहार शिक्षा विभाग ने साल 2026 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमे छात्रों को कुल 75 अवकाश का लाभ मिलेगा। इसमें 10 साप्ताहिक अवकाश रविवार भी शामिल है। इसके अलावा 1 जून-20 जून गर्मी की छुट्टी और 25 से 31 दिसम्बर ठंड की छुट्टी भी रहेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव

मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव

TMC से सस्पेंड होने के बाद हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव रख रहे हैं। बेलदांगा में इसके लिए जमीन पहले ही तय की जा चुकी है। सऊदी के मौलाना भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 60 हजार लोगों के लिए बिरयानी तैयार की गई है। अलग-अलग जगहों से लोग ईंट लेकर पहुंच रहे हैं, कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा।

News Source: इंडिया टीवी
पुतिन के इस बयान से पाकिस्तान को बड़ा झटका

पुतिन के इस बयान से पाकिस्तान को बड़ा झटका

रुसी राष्ट्रपति पुतिन भारत यात्रा के दौरान हुई उनकी टिप्पणी ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। पुतिन ने कहा पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकवाद के लिए तालिबान ज़िम्मेदार नहीं बल्कि पाकिस्तान अक्सर टीटीपी को अफगान तालिबान से मदद मिलने का आरोप लगाता है, लेकिन पुतिन ने इस दावे को नकार दिया। जिससे भारत-रूस संबंध और मजबूत दिखे।

News Source: पत्रिका