📱Download Our App
PM मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार

PM मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दो दिन का भारत दौरा खत्म हो चूका है। इस दौरान मोदी ने उन्हें असम की ब्लैक टी, चांदी का टी सेट, चांदी का घोड़ा, मार्बल का चेस सेट, कश्मीरी केसर और रूसी भाषा में श्रीमद्भगवदगीता की कॉपी भेंट की। दोनों देशों के बीच करीब 19 समझौते भी हुए, आगे सहयोग बढ़ाने पर बात बनी।

News Source: लल्लूराम
AR रहमान के संगीत ने चली मैजिक, ‘तेरे इश्क़ में’ का हाई कलेक्शन

AR रहमान के संगीत ने चली मैजिक, ‘तेरे इश्क़ में’ का हाई कलेक्शन

फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ ने रिलीज़ के बाद शानदार कमाई की है। 28 नवंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एआर रहमान के संगीत और धनुष-कृति सेनन की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ और आठवें दिन 3.65 करोड़ कमाए। कुल कलेक्शन अब 87.30 करोड़ तक पहुंच गया है।

News Source: हिंदुस्तान
कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में अलर्ट जारी

कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड के कई इलाकों में ठंड तेज है। शुक्रवार के दिन गुमला में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। इसे देखते हुए रांची मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट दिया है। इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी शामिल हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

News Source: इंडिया टीवी
रोमानिया में तेज रफ्तार मर्सिडीज का भयानक हादसा

रोमानिया में तेज रफ्तार मर्सिडीज का भयानक हादसा

यूरोप के रोमानिया शहर में एक मर्सिडीज कार हवा में उड़कर दो गाड़ियों के ऊपर से निकल गई। 55 साल के एक व्यक्ति जिसकी तबियत ख़राब होने से अपनी कार से कंट्रोल खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है की एक कार तेज स्पीड में दो गाड़ियों के ऊपर से निकल गई। हालाँकि नुकसान किसी को नहीं हुआ बस ड्राइवर को थोड़ी चोट लगी।

News Source: दैनिक भास्कर
किडनी के लिए ये फूड्स हैं बेस्ट

किडनी के लिए ये फूड्स हैं बेस्ट

किडनी हमारी बॉडी का जरूरी हिस्सा है, इसलिए इसका ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए ब्लूबेरी, फैटी फिश और लाल शिमला मिर्च जैसे फूड्स फायदेमंद माने जाते हैं। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो बॉडी को सपोर्ट करते हैं और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल कर सकते हैं। लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम कम होता है और इसके एंटीऑक्सिडेंट दिल और किडनी के लिए अच्छे होते हैं।

News Source: आज तक
अफगान-पाक बॉर्डर पर फिर भारी गोलीबारी

अफगान-पाक बॉर्डर पर फिर भारी गोलीबारी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान की बॉर्डर पर एक बार फिर भारी गोलीबारी हुई। गोलीबारी में 4 अफगानी मारे गए और 4 घायल हुए। दोनों के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। हालांकि, दोनों पक्षों ने युद्धविराम को बनाए रखने का वादा किया था, लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा।

News Source: दैनिक भास्कर
डिप्टी CM ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

डिप्टी CM ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

नई सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में सिटीजन सर्विस पोर्टल लॉन्च किया है। अब लोगों को पुलिस से जुड़ी कई सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी। छोटे कामों के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब थानों में मनमानी नहीं चलेगी और सभी काम डिजिटल और पारदर्शी तरीके से होंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
ग्रेट खली ने लगाए तहसीलदार पर जमीन हड़पने का आरोप

ग्रेट खली ने लगाए तहसीलदार पर जमीन हड़पने का आरोप

अब हिमाचल प्रदेश के रेसलर ग्रेट खली की जमीन को लेकर मुद्दा उठा है। कुछ महिलाए और खली ने तहसीलदार पर हेरा-फेरी का आरोप लगाया और मामले को लेकर डीसी से शिकायत की। शिकायतकर्ताओं का कहना है की उनकी जमीन पर अचानक दबाव बनाया जा रहा है और उनकी जमीन को हड़पने का प्रयास कर रही है।

News Source: आज तक
उरण रूट पर लोकल ट्रैन की 10 सेवाएँ बढ़ाईं

उरण रूट पर लोकल ट्रैन की 10 सेवाएँ बढ़ाईं

मुंबई की लोकल ट्रैन को वहां की जनता की लाइफलाइन माना जाता है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उरण मार्ग पर 10 अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है। फडणवीस ने रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र सोशल मिडिया पर साझा किया है। इन लोकल ट्रैन को तारघर और गव्हाण स्टेशनों पर ठहराव की भी अनुमति दी गई है।

News Source: पत्रिका
ठाणे में बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी

ठाणे में बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी

ठाणे में 78 साल के एक बुजुर्ग को ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.06 करोड़ की ठगी का शिकार बनाया गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर लालच वाले ऑफर भेजकर आरोपी ने 21 बार में पैसे ट्रांसफर करवाए और बाद में फ़ोन बंद कर दिया। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: आज तक