अजित पवार के दुखद निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के लिए सुनेत्रा पवार लोकभवन पहुंच चुकी हैं। वह जल्द ही पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। इस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के बड़े नेता भी मुंबई में लोकभवन पहुंच चुके हैं।
खरगोन ब्रेकिंग : अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश
खरगोन पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले राजस्थान के फलौदी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने सनावद के एक रिटायर्ड प्रोफेसर को एनआईए अधिकारी बनकर डराया और 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने ₹3.01 लाख नकद, 17 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक जब्त की हैं। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल की मदद से की गई।
60 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, इलाज के दौरान तोड़ा दम
खरगोन के टांडा बरुड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ घर से उठाकर खेत में दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर कोर्ट में पेश किया है।
एमपी कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्तियां : 18 जिलों में महासचिव व प्रकोष्ठ प्रमुख बनाए
मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए 30 जनवरी को ताज़ा नियुक्तियों की लिस्ट जारी हुई। पार्टी ने 18 जिलों में संगठन महासचिव और 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक व समन्वयक घोषित किए हैं. यह फैसला दिल्ली में हुई बैठक के बाद संगठनात्मक ढिलाई और नाराज़गी के मद्देनज़र लिया गया था। पार्टी अब शेष जिला कार्यकारिणियों की घोषणा भी जल्द करेगी।
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर कार्रवाई: 8 MBBS सीनियर्स 6 माह के लिए निलंबित
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र की रैगिंग की शिकायत पर एंटी-रैगिंग समिति ने सख्त जांच की। दोषी पाए गए 8 MBBS सीनियर छात्रों को 6 महीने के लिए कक्षाओं से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही हर एक पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है और उन्हें हॉस्टल में एंट्री से भी रोका गया है।
T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस बार जर्सी में नीले और काले रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिसका डिजाइन अफगानिस्तान के कल्चर और कुदरती खूबसूरती को दिखाता है। बोर्ड ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ‘नया रंग, वही गर्व’ का नारा दिया है।
उज्जैन में बड़ा हादसा: ब्रिज के सरियों के बीच फसकर मजदूर की मौत
उज्जैन के शांति पैलेस चौराहे पर शनिवार दोपहर ब्रिज निर्माण के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड का रहने वाला अशोक पिलर पर लोहे का जाल बिछा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह भारी सरियों के बीच दब गया। पुलिस ने गैस कटर से सरिए काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ख़त्म होगी अजीत पवार की NCP
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन होने के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है । सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही अजीत गुट NCP और शरद गुट NCP का विलय होगा। फिर केवल एक ही NCP बचेगी वंही अजीत गुट NCP का विलय होगा। बता दें कि आज शाम 5 बजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी।
फरवरी में रोमांस के बीच थ्रिलर का तड़का, ये 7 फिल्में मचाएंगी शोर
फरवरी में मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। 6 फरवरी को ‘भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ और ‘वध 2’ रिलीज होंगी। वैलेंटाइन वीक (13 फरवरी) को शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ में जोरदार टक्कर होगी। वहीं, 20 फरवरी को तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धार्थ-मृणाल की ‘दो दीवाने शहर में’ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी।
SBI vs HDFC Bank : ₹70 लाख के होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?
अगर आप ₹70 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लेना चाहते हैं, तो SBI अधिक किफायती है। SBI 7.25% ब्याज दर पर लोन दे रहा है, जिसके लिए आपकी मिनिमम मंथली सैलरी ₹83,340 होनी चाहिए। वहीं, एचडीएफसी (HDFC) बैंक 7.90% की शुरुआती दर पर लोन ऑफर कर रहा है, जिसके लिए ₹1.06 लाख की सैलरी जरूरी है।