राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय भारत दौर के लिए आए जिनका स्वागत मोदी ने काफी आकर्षक किया। पुतिन के लिए भारत ने शानदार डिनर सजाया जिसमे उनके लिए भारतीय तड़का जाफरानी पनीर रोल, अचारी चैंगन और बादाम हल्वा-मोमोस शामिल। वहीं सोशल मीडिया पर यह मेन्यू भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह डिनर राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजन किया गया।
श्रीनगर में भालू की दहशत
श्रीनगर में इन दिनों एक काला भालू लोगों को परेशान कर रहा है। कभी NIT, कभी कश्मीर यूनिवर्सिटी तो कभी SKIMS के पास दिखा और अब निगीन झील के आसपास घूमता दिखाई दिया है। इसे पकड़ने के लिए ड्रोन, ट्रैंक्विलाइजर टीम और एंबुलेंस तैनात हैं। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि जरूरत हो तभी बाहर निकलें, टीमें हर स्थिति के लिए तैयार हैं।
इंडिगो फ्लाइट रद्द मंत्रालय ने दिए रिफंड के कड़े आदेश
इंडिगो की फ्लाइट पिछले पांच दिनों से क्रू की कमी के कारण लगातार रद्द हो रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित रिफंड 7 दिसंबर शाम 8 बजे तक जारी किए जाएँ। साथ ही इंडिगो को यात्रियों का सामान 48 घंटे में घर तक पहुँचाने और पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
साइको किलर पूनम को हो रही बेचैनी
हरियाणा में चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम उसी गांव की जेल में बंद है, जहां वह पली-बढ़ी। गिरफ्तारी के बाद से उसकी दो रातें ठीक से नहीं बीतीं। जेल सूत्रों के मुताबिक, पूनम रातभर कभी बैठती है तो कभी लेट जाती है। वह कम खा रही है, बेचैन दिखती है और किसी से बात भी नहीं कर रही।
डी कॉक ने जड़ा विशाखापत्तनम में शानदार शतक
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में डी कॉक ने अपना शानदार शतक मात्र 80 गेंदों में पूरा किया, जिसमे 8 चौके और 6 छक्के शामिल है। यह शतक डी कॉक का ODI करियर का 34वा शतक है जिसे उन्होंने काफी अच्छे तरीके से सेलिब्रेट किया। इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका का स्कोर 180 रन के साथ 4 विकेट है।
गिल की वापसी तय, BCCI ने दी T20 खेलने की अनुमति
भारीतय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल के फिट होने पर टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली। बीते कुछ दिनों से गिल की गर्दन में चोट लगने से वो बाहर हो गए लेकिन अब उन्हें सभी फॉर्मेट के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। COE ने गिल का फिटनेस सर्टिफिकेट BCCI मैनेजमेंट को सौंप दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच T20 मैच के लिए गिल एकदम फिट है।
पर्सनल लोन लेने से पहले जानें ये टिप्स
पर्सनल लोन लेने से पहले कुछ चीज़ें समझना ज़रूरी है जिन्हें बैंक अक्सर नहीं बताते। लोन पर लगने वाले extra चार्जेज जरूर चेक करें। कम EMI वाले लोन ऑफर से सावधान रहे। प्रीपेमेंट के नियम पहले ही जान लें। सबसे जरूरी बात, जितने पैसों की जरूरत हो उतना ही लोन लें, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है।
JEE Advanced 2026 परीक्षा की तारीख जारी
IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह परीक्षा 17 मई 2026 को होगी। इस परीक्षा की जिम्मेदारी IIT रुड़की को सौंपी गई है। सभी छात्र इस परीक्षा से जुडी जानकारी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते है। परीक्षा को दो शिफ्ट में विभाजित किया है, जिसकी अवधि 6 घंटे की रखी है।
एमिटी में दो छात्राओं का झगड़ा वायरल
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। मामला तब शुरू हुआ जब एक लड़की ने दूसरी से पूछा कि यहां क्यों बैठी हो। जवाब कड़ा मिला तो बात बढ़ गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, धक्का-मुक्की हुई और जोरदार झगड़ा हो गया। बीच में आई उनकी दोस्तों ने काफी कोशिश के बाद उन्हें अलग किया।
6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार
रिपोर्ट के मुताबित एमपी के हरदा जिले में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामले सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी बच्ची के रिश्तेदार ही बताये जा रहे है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला छिपाबड़ पुलिस स्टेशन के गांव का है। पीडिंत बच्ची को हरदा अस्पताल में रेफर किया एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया।