📱Download Our App
सड़क हादसे में पांच लोगो की दर्दनाक मौत ने उड़ाए होश

सड़क हादसे में पांच लोगो की दर्दनाक मौत ने उड़ाए होश

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगो की मौत हुई। एक तेज रफ़्तार कार रोड पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई जिससे एक भयानक हादसा हुआ। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस मामले की जाँच में लग गई और मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही। पुलिस ने कार में फंसे सभी शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

News Source: जागरण
देश में नहीं विदेश में भी मचा रही “धुरंधर” अपनी धूम

देश में नहीं विदेश में भी मचा रही “धुरंधर” अपनी धूम

5 दिसम्बर को सभी सिनेमाघरों में ”धुरंधर” मूवी ने धूम मचा दी है और इतना ही नहीं ये मूवी विदेश में भी जमकर कमाई कर रही है। भले ही फ्लिम को रिलीज हुए दो दिन हुए लेकिन कमाई में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। मूवी ने 2 दिन में 7.6 करोड़ का बिजनेस सिर्फ बाहरी देशों में किया है।

News Source: जागरण
फाइनल से पहले दर्शको ने किया अपना विजेता घोषित

फाइनल से पहले दर्शको ने किया अपना विजेता घोषित

बिग बॉस-19 के फिनाले अब कुछ ही घंटे दूर है। सभी की नजर वोटिंग लिस्ट पर टिकी हुई है, ऐसे में दर्शक जमकर अपने पसंदीदा विजेता को वोट कर रहे है। वोटिंग लाइन्स जल्द ही बंद होने वाली है और सभी दर्शक इंतजार में कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी आखिर किसे मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन वोटिंग में गौरव खन्ना टॉप पर है।

News Source: जनसत्ता
CBN के 220 हवलदार की ट्रैंनिंग एमपी पुलिस के हाथ सौंपी

CBN के 220 हवलदार की ट्रैंनिंग एमपी पुलिस के हाथ सौंपी

एमपी पुलिस की ट्रैंनिंग अब दूसरे विभाग और राज्य को काफी प्रभावित कर रही है। राजस्थान के बाद अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने अपने 220 नए हवलदारों की ट्रेनिंग के लिए मप्र पुलिस से मदद ली है। तीन महीने का यह प्रशिक्षण 16 दिसंबर से सागर की जेएनपीए में शुरू होगा। इसके बदले मप्र पुलिस को 1.64 करोड़ की फीस मिलेगी।

News Source: पत्रिका
भारत-अफ्रीका सीरीज में बना कोहली का नया रिकॉर्ड

भारत-अफ्रीका सीरीज में बना कोहली का नया रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में कल इन दोनों टीम के बीच तीसरा वनडे मैच था जिसे इंडिया टीम ने 9 विकेट से जीत लिया। इस सीरीज में रिकॉर्ड की झड़ी लगी जिसमे कुल 58 छक्के और 6 शतक भी लगे। सीरीज में दो शतक विराट, यशस्वी, मार्करम, डी कॉक और ऋतुराज ने एक-एक शतक जड़ा। कोहली ने 20 अवॉर्ड जीतकर इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।

News Source: आज तक
सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल ने मचाया ग़दर

सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल ने मचाया ग़दर

सोने-चांदी के भाव में बीते कुछ दिनों से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार के बाजार में सोने के भाव में काफी उथल-पुथल हुई जिसके बाद गोल्ड 3600 रुपये सस्ता मिल रहा है। हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में Gold Price 915 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। वही चांदी की कीमत हफ्तेभर में 8,119 रुपये प्रति किलो बढ़ गई।

News Source: आज तक
गोवा नाइटक्लब विस्फोट में 25 लोगो की मौत

गोवा नाइटक्लब विस्फोट में 25 लोगो की मौत

गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में सिलिंडर विस्पोटक के कारण बड़ा हादसा हुआ है जिसमे 25 कर्मचारियों की मौत हो गई है और कई लोगो के घायल होने की खबर सामने आई है। यह हादसा सभी भारत वासियो के लिए दुखद खबर है। गोवा पुलिस प्रमुख अमित कुमार ने बताया की मृतक क्लब कर्मचारी है। मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

News Source: अमर उजाला
भिगोकर या सूखी: कौनसी किशमिश ज्यादा फायदेमंद?

भिगोकर या सूखी: कौनसी किशमिश ज्यादा फायदेमंद?

किशमिश में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसे रोज खाने से पाचन और इम्यूनिटी बेहतर रहती है। भीगी किशमिश कब्ज वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि यह आसानी से पचती है और मिनरल्स अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं। सूखी किशमिश पेट भरकर रखती है, लेकिन पानी कम पीने पर गैस या सूजन की दिक्कत हो सकती है।

News Source: आज तक
रेपो रेट में कटौती से बैंक की घटी ब्याज दर

रेपो रेट में कटौती से बैंक की घटी ब्याज दर

RBI ने दिसंबर की मीटिंग में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट 8.15% से घटाकर 7.90% कर दी। इससे लोन लेने वाले ग्राहकों को EMI में सीधी राहत मिलेगी। नई दरें 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं और बैंक का 2.65% मार्कअप पहले जैसा ही रहेगा।

News Source: NDTV Hindi
कुलदीप-कृष्णा का मैजिक, अफ्रीका 270 पर ढेर

कुलदीप-कृष्णा का मैजिक, अफ्रीका 270 पर ढेर

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में भारत ने पहले बोलिंग करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और साउथ अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रन पर ढेर कर दिया। शानदार प्रदर्शन के दौरान प्रसिद्ध और कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी से 4-4 विकेट झटके, वही जडेजा और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिये। भारतीय टीम मैच को चेस करते हुए अपने नाम श्रृंखला करने जाएगी।

News Source: NDTV Hindi