📱Download Our App
नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस पर बड़ा बयान

नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस पर बड़ा बयान

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति में वापसी की चर्चा फिर तेज हो गई है। उनकी पत्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करता है, तो सिद्धू पंजाब को “गोल्डन स्टेट” बना सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई नेता सिद्धू को आगे नहीं आने देना चाहते।

News Source: आज तक
कार की टक्कर ने चीते को उतारा मौत के घाट

कार की टक्कर ने चीते को उतारा मौत के घाट

एमपी में ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया टांका पर एक सड़क हादसा हुआ जहाँ एक कार ने सड़क पार कर रहे चीते को टक्कर मार दी। चीते के मुँह पर जोरधार टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जिस चीते की मौत हुई उसका नाम केजी-3 बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी जगह पर पहुंच गए हैं। ये चीते गोलार घाटी में नजर आए थे।

News Source: नईदुनिया
रील देख रहा कांस्टेबल पर लगा 500 रुपये का जुर्माना

रील देख रहा कांस्टेबल पर लगा 500 रुपये का जुर्माना

भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था की जाँच के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र शुक्रवार देर रात अचानक निरिक्षण पर निकले। जहाँ टीटी नगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दो पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले, जिस पर उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया। वहीं रील देखते मिले एक जवान पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कमिश्नर ने कहा कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता है।

News Source: नईदुनिया
पाकिस्तान महिला ने मांगी पीएम मोदी से मदद

पाकिस्तान महिला ने मांगी पीएम मोदी से मदद

पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला निकिता ने पीएम मोदी से इंसाफ की मांग की और बोली उसका पति विक्रम नागदेव करांची से लंबे समय वीजा पर इंदौर आया है, और वहीं रह रहा है। वो दिल्ली की किसी लड़की से शादी करने जा रहा है जिस पर महिला ने मोदी जी से न्याय मांगने की गुजारिश की। निकिता का कहना है की अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो वो महिला न्याय से विश्वास खो देगी।

News Source: दैनिक भास्कर
कोहली ने अर्शदीप को दिया मजेदार जवाब

कोहली ने अर्शदीप को दिया मजेदार जवाब

भारत-अफ्रीका वनडे सीरीज में विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक मार कर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। मैच के बाद अर्शदीप ने विराट के मजे लेने चाहे  “पाजी रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे”। इस पर विराट ने उल्टा दांव खेला और कहा, “टॉस जीत गए नहीं तो तेरी भी पक्की थी सेंचुरी।”

News Source: जागरण
शोकसभा में जमकर फायरिंग की गूंज

शोकसभा में जमकर फायरिंग की गूंज

चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में एक शोकसभा के दौरान फायरिंग की घटना हुई। घरेलू विवाद के कारण नरेश अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और चचेरे भाई सुनिल पर गोली चला दी। सुनिल बच गया, लेकिन उसके पास खड़े साथी राजू गाडरी को दो गोलियां लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी अपनी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया।

News Source: पत्रिका
पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट पर थरूर का बयान

पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट पर थरूर का बयान

मोदी जी ने पुतिन को रुसी भाषा में लिखी भगवद गीता सहित कई गिफ्ट दिए। इस पर शशि थरूर ने कहा कि गीता देने का मतलब पुतिन को हिंदू बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी भाषा में समझने का मौका देना है। थरूर ने यह भी कहा कि स्कूलों में गीता, महाभारत और रामायण पढ़ने में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ये हमारी संस्कृति और इतिहास का बड़ा हिस्सा हैं।

News Source: अग्निबाण
आर्यन खान की ये सीरीज हिट, जीते एकसाथ 4 अवार्ड

आर्यन खान की ये सीरीज हिट, जीते एकसाथ 4 अवार्ड

बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है और अब उनकी विरासत को उनके बेटे आर्यन खान आगे ले जा रहे है। हाल ही में उन्होंने अपनी ओरिजनल सीरीज ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शानदार भूमिका निभाई है। इस सीरीज को एक नहीं बल्कि चार अवार्ड मिले है। इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा।

News Source: ऑफिशियल लिंक
इंडिगो फ्लाइट रद्द , सरकार ने भेजा CEO को नोटिस

इंडिगो फ्लाइट रद्द , सरकार ने भेजा CEO को नोटिस

पिछले एक हफ्ते में इंडिगो ने बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द की, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीर मानते हुए सरकार ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को शो कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। साथ ही DGCA ने भी नोटिस भेजकर रिफंड और बैगेज समय पर देने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

News Source: दैनिक भास्कर
कांप उठी अलास्का की धरती 7.0 का जोरदार भूकंप

कांप उठी अलास्का की धरती 7.0 का जोरदार भूकंप

अमेरिका के अलास्का और कनाडा शहर में शनिवार को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि न तो सुनामी चेतावनी जारी हुई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। केवल कुछ घरों में मामूली क्षति की जानकारी मिली है। भूकंप का केंद्र अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर दूर था।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़