अमेरिका ने नए वीजा नियम लागू किए हैं, जिनमें फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, ऑनलाइन सेफ्टी और कंप्लायंस जैसे काम करने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीजा अधिकारी अब आवेदकों के पेशेवर बैकग्राउंड, सोशल मीडिया और नौकरी की जिम्मेदारियों की जांच करेंगे। इससे टेक सेक्टर के कर्मचारी, खासकर भारत जैसे देशों से आने वाले पेशेवर प्रभावित होंगे, जो ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा क्षेत्रों में काम करते हैं।
शर्मा जी बेटे ने रचा T20 में इतिहास
टीम इंडिया के तेजतर्रार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ 62 रन और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस साल वह 36 पारियों में 101 छक्के और 1499 रन बनाकर T20I में 920 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 बैटर बने।
टायर बेचकर पार्टी करते थे छात्र, गुरुग्राम में गिरफ़्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में चार कॉलेज छात्रों को कारों के टायर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रात में घरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चुराकर बेचते थे और उसी पैसे से क्लब में पार्टी करते थे। इस आरोपी के नाम ऋषिकेश, अर्जुन, पियूष राणा और तुषार कुमार है जिन्हे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर भेजा।
सुबह की ये आदते कभी नहीं आने देगी धन की कमी
कई लोग मेहनत करने के बाद भी धन की कमी महसूस करते हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि हमारी आदतें भी भाग्य पर असर डालती हैं। श्रीमद्भगवद्गीता में बताया गया है कि सुबह की कुछ सरल आदतें जीवन बदल सकती हैं। जैसे सूर्योदय से पहले उठना, उठते ही भगवान का नाम लेना, सूर्य देव को जल चढ़ाना और सुबह दान या सेवा करना भाग्य सुधारने में मदद करता है।
एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने दिया बेटी को जन्म
मशहूर टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभाने वाली सोनारिका भदौरिया के घर के गुड न्यूज़ सामने आई है। एक्ट्रेस सोनारिका माँ बन गई है जिन्होंने एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने इसकी गुड न्यूज़ सकल मिडिया पर शेयर की है। फैंस और सेलिब्रिटीज ने विकास और सोनारिका को नए-नए मम्मी-पापा बनने पर बेस्ट विशेस दीं
स्मृति मंधना की शादी कैंसिल ने मचाई सनसनी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधना ने पलाश मुच्छल से शादी करने का फैसला कैंसिल कर दिया है। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। दोनों की शादी 23 नवम्बर को मंदना फार्म हाउस पर होने वाली थी लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबियत ख़राब होने से ये शादी कैंसिल हो गई। इसके बाद मिडिया कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी। लेकिन मंधना ने अब खुद शादी को कैंसिल करने की बात कही है।
हुमायु AIMIM से मिल ममता को देंगे चुनौती
पश्चिम बंगाल में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिससे पहले ही राजनितिक हलचल तेजी होती जा रही है। टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर ने ममता बनर्जी के लिए के नई चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाने और नई पार्टी बनाने की बात कहीं है। क्यूंकि बंगाल में अधिक मुश्लिम संख्या से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।