📱Download Our App
संसद में आज ‘वंदे मातरम’ पर बड़ी चर्चा

संसद में आज ‘वंदे मातरम’ पर बड़ी चर्चा

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर संसद में आज चर्चा होने वाली है। इसकी शुरुआत लोकसभा से होगी और दोपहर 12 बजे पीएम मोदी चर्चा शुरू करेंगे। 9 दिसंबर को राज्यसभा में भी इस पर बात होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री इस चर्चा का हिस्सा बनेंगे। विपक्ष को घेरने के लिए सरकार ने खास रणनीति बनाई है।

News Source: जागरण
गोवा क्लब अग्निकांड में अब तक पांच गिरफ्तारी

गोवा क्लब अग्निकांड में अब तक पांच गिरफ्तारी

गोवा क्लब आगकांड मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक और आरोपी पकड़ा है। यह केस में पांचवीं गिरफ्तारी है। आरोपी भारत, दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक वह ‘बिर्च बाय रोमेओ लेन’ क्लब में रोज़मर्रा का काम संभालता था और घटना से जुड़ी कई अहम बातों की जानकारी उसके पास मानी जा रही है।

News Source: आज तक
लगातार छठवें दिन भी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल

लगातार छठवें दिन भी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल

इंडिगो की दिक्कतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। छह दिन बाद भी असर दिख रहा है, हालांकि कुछ फ्लाइटें चलने लगी हैं। सरकार भी एक्टिव है और इंडिगो के सीईओ को नोटिस भेजा गया है। कंपनी का कहना है कि 10 दिसंबर तक हालात सुधर जाएंगे। इंडिगो ने बताया कि आज करीब 1,650 से ज्यादा फ्लाइटें चलेंगी और रिफंड भी प्रोसेस हो रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
अनन्या पांडे का बोल्ड अंदाज देख घायल हुए फैंस

अनन्या पांडे का बोल्ड अंदाज देख घायल हुए फैंस

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अनन्या ने हाल ही में क्रोएशिया से शूटिंग के दौरान अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह कलरफुल बिकिनी में ग्लैमरस पोज देती नजर आईं। उनका बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद आ रहा हैं।

News Source: E24 बॉलीवुड
पत्नी के प्रेमी को फ़साने में खुद के बच्चे को उतारा मौत के घाट

पत्नी के प्रेमी को फ़साने में खुद के बच्चे को उतारा मौत के घाट

यूपी के प्रतापगढ़ में 6 साल के मासूम अंश की हत्या का कैश आया है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या उसी के पिता बाबूराम ने की, ताकि वह पत्नी के बॉयफ्रेंड को फंसाकर जेल भिजवा सके। आरोपी ने बच्चे को सुनसान जगह ले जाकर बुरी तरह मार दिया। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने बाबूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

News Source: लल्लूराम
भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में प्रगति

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में प्रगति

भारत-अमेरिका की अटकी ट्रेड डील पर अब जल्द बात बन सकती है क्यूंकि भारत और अमेरिका के बीच छः दौरे की बातचीत हो चुकी है और अगले हफ्ते अमेरिका अधिकारियो की एक टीम भारत आने वाली है। इस बैठक में दोनों के बीच कई ट्रेड डील होने वाली है जिसमे दोनों देश 2030 तक व्यापार को वर्तमान में 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं।

News Source: आज तक
बस हादसे में 6 यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग

बस हादसे में 6 यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग

रायबरेली जिले में यात्रियों से भरी एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सकद पर पलट गई। हादसे में 6 यात्री घायल हुए जिसमे दो यात्री गंभीर घायल होने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही

News Source: लल्लूराम
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फिर रौंदा

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फिर रौंदा

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रलिया-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज रविवार को खत्म हो गया है जिसमे AUS ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया है। यह सीरीज 5 टेस्ट मैच की है जिसमे ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है। माइकल नेशर की शानदार बोलिंग से चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को 241 रन पर रोक दिया और 65 रन की लीड को AUS ने 10 ओवर में बना कर जीत अपने नाम कर ली।

News Source: हिंदुस्तान
गोवा अग्निकांड में CM ने दिए जांच के सख्त आदेश

गोवा अग्निकांड में CM ने दिए जांच के सख्त आदेश

गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। हादसे के बाद राज्य सरकार ने जांच शुरू की और पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया। मालिक के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है।

News Source: जागरण
उज्जैन में दो युवको के साथ नकली 500 नोट बरामद

उज्जैन में दो युवको के साथ नकली 500 नोट बरामद

उज्जैन से नकली नोट को लेकर एक खबर सामने आई जहाँ पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से दो युवकों जिनका नाम हिमांशु उर्फ चीनू और दीपेश को साढ़े 17 लाख रुपये के नकली 500 के नोटों के साथ पकड़ा। ये नोट इंदौर के एक फ्लैट में प्रिंटिंग मशीन और खास कागज़‑इंक से तैयार किए जाते थे। आरोपी 10 रुपये के असली नोटों के नंबर स्कैन कर 500 के नकली नोटों पर छापते थे

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़