📱Download Our App
वंदे मातरम पर मोदी का बड़ा बयान

वंदे मातरम पर मोदी का बड़ा बयान

‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह पर संसद में शुरू हुई चर्चा में पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम की भावना इतनी पवित्र थी, फिर पिछले जमाने में इसके साथ ऐसा बड़ा अन्याय क्यों हुआ। उन्होंने बताया कि मुस्लिम लीग के बयान आने पर नेहरू जी ने सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा था और कहा था कि वंदे मातरम मुसलमानों को भड़का सकता है।

News Source: न्यूज़ 18
रोहित और विराट से आगे निकल गया ये बल्लेबाज

रोहित और विराट से आगे निकल गया ये बल्लेबाज

इस साल 2025 में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। विराट ने 651 और रोहित ने 650 रन बनाए। इसके अलावा इंग्लैंड के जो रूट दोनों से आगे निकल गए है। उन्होंने साल 2025 में 15 वनडे मैच खेलकर 808 रन बनाए है, जिसमे तीन शतक और चार अर्धशतक मारे। उनका औसत 57.71 और स्ट्राइक रेट 95.50 रहा।

News Source: इंडिया टीवी
पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी

पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं। उन्हें लॉरेंस गैंग से धमकी मिली और पैसे मांगे गए। पवन ने मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की Anti Extortion सेल में दो शिकायतें दी हैं। ऑडियो मैसेज और कॉल करके पवन और उनके लोगों को धमकाया गया। पवन और टीम थोड़ी देर में क्राइम ब्रांच जाएँगे।

News Source: आज तक
जेपी सेतु पर डॉक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट

जेपी सेतु पर डॉक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट

बिहार के जेपी सेतु चेकपोस्ट पर रविवार शाम ट्रैफिक जमादार उपेंद्र साह और कुछ सिपाहियों ने डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी और उनके ड्राइवर राजकुमार के साथ मारपीट की। ड्राइवर की नाक फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी पटना-राघोपुर पुल पर ट्रैफिक पुलिस की मारपीट की खबर सुर्खियों में आई थी।

News Source: नवभारत
घर पर BP चेक करते समय इन बातों का रखे ध्यान

घर पर BP चेक करते समय इन बातों का रखे ध्यान

BP चेक करने से पहले थोड़ी देर आराम करना चाहिए और हमेशा बाएं हाथ पर बीपी लें। मशीन का बैंड हाथ के अंदरूनी हिस्से पर सही से बांधें, न ज्यादा ढीला न ज्यादा टाइट। इसे फोरआर्म के बीच में रखें और हाथ आराम की पोजीशन में होना चाहिए। सिर्फ एक रीडिंग पर भरोसा मत करें, कम से कम दो-तीन बार चेक करें।

News Source: हिंदुस्तान
गंभीर पर निशाना, शास्त्री का पलट वार

गंभीर पर निशाना, शास्त्री का पलट वार

साउथ अफ्रीका से 2-0 की हार के बाद गंभीर को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के टेस्ट इतिहास में तीन बार क्लीन स्वीप हुआ है, जिसमें दो बार गंभीर के वक्त हुआ। इस पर रवि शास्त्री ने कहा कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ कोच की नहीं, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की भी होती है। शास्त्री बोले, खिलाड़ियों को भी हार की चोट महसूस करनी चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना को मिले खास ईनाम

ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना को मिले खास ईनाम

बिग बॉस 19 का विनर अब गौरव खन्ना बन चुके हैं। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला है। इसके अलावा, उन्होंने शो के दौरान एक टास्क जीतकर गाड़ी भी हासिल की थी, जो अब उन्हीं की होगी। सलमान खान ने खुद इस बात की घोषणा की। गौरव की जीत को दर्शक खूब सराह रहे हैं।

News Source: NDTV Hindi
ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुएं में गिरे 3 बच्चे

ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुएं में गिरे 3 बच्चे

महाराष्ट्र के साक्री तालुका के गणेशपुर में रविवार दोपहर प्याज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुएं में गिर गई। ट्रॉली पर खेल रहे तीन छोटे बच्चे भी कुएं में गिर गए। एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि दो लड़कियों की तलाश रविवार रात देर तक जारी रही। घटना की खबर मिलते ही साक्री पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

News Source: एबीपी न्यूज़
लाड़ली बहना योजना: इस दिन जारी होगी 31वी क़िस्त

लाड़ली बहना योजना: इस दिन जारी होगी 31वी क़िस्त

मोहन सरकार इसी हफ्ते 1.26 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में 31वीं किस्त के 1500 रुपये जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 दिसंबर को छतरपुर के राजनगर से सीएम मोहन यादव ये किस्त दे सकते हैं। इससे पहले 12 नवंबर को सिवनी से 30वीं किस्त के 1500 रुपये कुल 1857 करोड़ रुपए खाते में भेजे गए थे।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

झांसी मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक परिवार ने बच्चे बदलने का आरोप लगाया। पति ने कहा पत्नी के बाथरूम में डिलीवरी हुई और बेटी दी जा रही है। मामले पर सीएमएस मौके पर आए और परिवार को समझाया। डीएनए जांच का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। अस्पताल ने साफ कहा कि महिला ने बेटी को ही जन्म दिया, आरोप झूठे हैं।

News Source: आज तक