9 दिसंबर 2025 से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। सभी मैच शाम 7 बजे होंगे। फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट से भी मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
इंडिगो आज 1,800+ फ्लाइट्स चलाएगी
इंडिगो आज 1,802 फ्लाइट्स चलाने की प्लान में है। एयरलाइन 138 में से 137 डेस्टिनेशन पर सर्विस दे रही है। बावजूद इसके, आज भी करीब 500 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। एयरलाइन का कहना है कि ग्राउंड और टेक्निकल टीम लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो और परिचालन जल्दी सामान्य हो सके।
इस वीक OTT पर रिलीज़ होगी ये नई फिल्में और सीरीज
दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इस बार रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब, पर्सी जैक्सन 2, सुपरमैन, द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली, टेलर स्विफ्ट: द एंड ऑफ़ एन एरा, मैन वर्सेस बेबी, सिंगल पापा, वेक अप डेड मैन और साली मोहब्बत रे रिलीज़ होंगी। ये सब आप अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
जाने कब है साल की सफला एकादशी
सफला एकादशी हिंदू धर्म में खास होती है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की यह एकादशी 14 दिसंबर शाम 6:50 बजे शुरू होकर 15 दिसंबर रात 9:21 बजे खत्म होगी। इसके मुताबिक व्रत 15 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है और भक्तों को मनोकामना पूरी होती है।
सिपाही के घर में युवती ने जहर खाया
बिजनौर में एक युवती ने अपने प्रेमी सिपाही (सहारनपुर जेल वार्डन) के घर के सामने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। चार साल के रिलेशन में सिपाही ने शादी से मना कर दिया था। जांच में पुलिस को युवती की स्कूटी में सल्फास की तीन गोलियां मिली हैं। आशंका है कि युवती ने दो या तीन गोलियां खाई हैं। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
रहस्यमयी तरिके से तेंदुए की मौत, जांच में जुटी टीम
राजस्थान में तेंदुए मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। बांसवाड़ा में रविवार सुबह 15 साल के शांतिलाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर परिवार दौड़ा तो तेंदुआ पास के घर में घुस गया। बचाव शुरू होने से पहले ही तेंदुए ने कमरे में उल्टी की और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। शरीर पर कोई चोट नहीं थी।
पुतिन के बाद रूस राष्ट्रपति आएंगे भारत
पुतिन के भारत दौरे के बाद अब खबर है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी 2026 की शुरुआत में दिल्ली आ सकते हैं। तारीखों पर बात चल रही है। पुतिन के बाद उनका दौरा अहम माना जा रहा है, लेकिन यूक्रेन की अंदरूनी राजनीति इसे प्रभावित कर सकती है। यूक्रेन अब तक सिर्फ 1992, 2002 और 2012 में अपने राष्ट्रपति भारत भेज चुका है।
2026 में क्या होगा सोने का हाल?
सोने की कीमतें 2026 में भी रुकती नहीं दिख रहीं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड फिर तेज दौड़ने को तैयार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बैंकों की खरीदी, महंगाई, अमेरिका की आर्थिक दिक्कतें और टैरिफ जैसे कारण सोने को अगले साल $4,600–$4,800 तक ले जा सकते हैं। इस साल भी सोने ने घरेलू बाजार में करीब 67% रिटर्न दिया है।
छात्रा ने सांसद से कहा, हमारा समय फालतू नहीं
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सांसद खेल महोत्सव के दौरान एक मजेदार घटना हुई। BJP सांसद वीडी शर्मा देर से पहुंचे तो एक छात्रा ने नाराज़ होकर कहा कि वह सुबह 10 बजे से इंतज़ार कर रहे हैं और उनके पास फालतू समय नहीं है। यह सुनकर सांसद और बाकी नेता हंस पड़े। दरअसल, बच्चों को सुबह बुला लिया गया था, लेकिन कार्यक्रम दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश में घोषित हुई सर्दियों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में स्कूलों की विंटर वेकेशन डेट घोषित हो गई है। यूपी के स्कूल 20 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। यानी कुल 12 दिन की सर्दियों की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा दिसंबर में चार रविवार और क्रिसमस की छुट्टी भी होगी। वहीं, शिक्षा विभाग साल 2026 का नया स्कूल कैलेंडर भी जल्द जारी कर सकता है।