📱Download Our App
IPL मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी

IPL मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी

आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसम्बर 2026 को अबू धाबी के एतिहद एरेना में होने वाला है और इस ऑक्शन में कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमे से सिर्फ 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। फाइनल लिस्ट में 35 नए नाम जुड़े है जिसमे सबसे बड़ा नाम अफ्रीका के विकेटकीपर डी कॉक का है। ऑक्शन  का प्रारूप इस बार कैप्टड प्लेयर्स की भूमिका के आधार पर शुरू होगा।

News Source: जागरण
सड़क हादसे में दो युवक की मौत

सड़क हादसे में दो युवक की मौत

यूपी के सीतापुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक तेज रफ़्तार बाइक सीधे बेरियर से टकरा गई जिसमे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर परिजनों ने घायलों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन दोनों को मृतक घोसित कर दिया। पुलिस ने बताया की कार्रवाही पोस्टमार्टम के आधार पर की जाएगी।

News Source: जागरण
लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

गोवा नाइट क्लब में आग लगने के बाद लूथरा ब्रदर्स रविवार सुबह 5:30 बजे की फ्लाइट से फुकेट भाग गए। अब इंटरपोल की मदद से ब्लू नोटिस जारी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश हो रही है। गोवा पुलिस दिल्ली में छापे मार रही है, जहां GTB नगर में उनका घर बंद मिला। साथ ही उनके तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता की तलाश भी तेज हो गई है।

News Source: इंडिया टीवी
46 किलो गंजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

46 किलो गंजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सतना जिले के बघेलान क्षेत्र से अवैध गांजा तस्करो के ऊपर कार्रवाई की गई है जिसके चलते उन तस्करो के पास 46 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी अनिल बागरी व पंकज सिंहको को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की अनिल बागरी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का रिस्तेदार है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पुरे रैकेट की गहन जाँच पर लगी हुई है।

News Source: आज तक
46 किलो गंजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

46 किलो गांजे के साथ मंत्री के भाई सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सतना के रामपुर बघेलान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में 46 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा है। जिसमे दो लोगों अनिल बागरी और पंकज सिंह को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अनिल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई है। तीसरा आरोपी शैलेंद्र पहले से ही जेल में है। NDPS एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस गैंग की जांच कर रही है।

News Source: आज तक
बाबरी मस्जिद की नीव रखने पर धीरेन्द्र शास्त्री का बयान

बाबरी मस्जिद की नीव रखने पर धीरेन्द्र शास्त्री का बयान

टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर की तरफ से बाबरी मस्जिद का शिलान्यास चर्चा बना चूका है जिसको लेकर धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बयान दिया है। उनका कहना है की किसी की श्रद्धा है तो वह अपनी आस्था को मन सकता है। साथ ही उन्होंने मंदिर पर टिप्पणी करने वालो को चुनौती दी है। उन्होंने ये भी कहाँ है की भारत में तनातनी नहीं सनातनी चाहते है।

News Source: अग्निबाण
साल खत्म होने से पहले ये काम करें

साल खत्म होने से पहले ये काम करें

दिसंबर शुरू होते ही कई जरूरी काम पूरे करने की डेडलाइन आ जाती है। 15 दिसंबर तक एडवांस टैक्स भरना जरूरी है, नहीं तो जुर्माना लगेगा। 31 दिसंबर तक belated ITR भरने का आखिरी मौका है। पैन आधार लिंक कराना भी जरूरी है, वरना पैन बंद हो जाएगा। कई राज्यों में राशन कार्ड e-KYC और पीएम आवास योजना के लिए आवेदन की लास्ट डेट भी दिसंबर में है।

News Source: एबीपी न्यूज़
8वे वेतन आयोग पर संसद में चर्चा

8वे वेतन आयोग पर संसद में चर्चा

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वां वेतन आयोग आधिकारिक रूप से बना दिया गया है और उसका टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) 3 नवंबर 2025 को जारी हुआ था। 8वे वेतन आयोग का फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। आयोग को अपनी रिपोर्ट बनने की तारीख से 18 महीनों में सरकार को सौंपनी है।

News Source: न्यूज़ 24
गोवा नाइट क्लब हादसे में 3 युवको के शव पहुंचे झारखण्ड

गोवा नाइट क्लब हादसे में 3 युवको के शव पहुंचे झारखण्ड

गोवा के नाइट क्लब हादसे में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई। इनमें रांची के दो सगे भाई प्रदीप और बिनोद महतो थे, दो शव सोमवार रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। जबकि तीसरा युवक खूंटी के मोहित मुंडा था, उनका शव अभी झारखंड नहीं पहुंचा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गहरा दुख जताया।

News Source: ऑफिशियल लिंक
धर्मपुर चौक पर गोलीकांड, मंटू साह की मौत

धर्मपुर चौक पर गोलीकांड, मंटू साह की मौत

मुजफ्फरपुर के धर्मपुर चौक पर युवा राजद नेता मंटू साह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही तीन गोलियों से मौत हो गई। परिजन 4 घंटे तक शव उठाने से इनकार कर हंगामा करते रहे। पुलिस ने दोस्त रमेश राय को हिरासत में लिया है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। SSP ने जल्द खुलासा का भरोसा दिया।

News Source: आज तक