कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म कर दिया है कि पहले टी20 में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। प्लेइंग-11 में अब सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल होंगे। टीम काफी बैलेंस्ड दिख रही है और मैच के लिए तैयार है।
आज होगी छतरपुर से 31वी क़िस्त जारी
लाड़ली बहना योजना की 31वी क़िस्त डॉ मोहन यादव आज छतरपुर जिले के राजनगर से जारी करेंगे। जिसके तहत सभी पात्र महिलाओ को 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर होगी। योजना की 31वी क़िस्त का पैसा cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। इसके अलावा पिछली क़िस्त महिलाओ को 30वी क़िस्त 12 नवंबर को भेजी गई थी। जिसमे महिलाओ को 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी।
धुरंधर ने तोड़ा इन फिल्मो का रिकॉर्ड
हाल ही में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। संडे को अकेले 40 करोड़ कमाए। फिल्म ने जवान, एनिमल और टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डिजिटल राइट्स धुरंधर और एनिमल 120 करोड़ में, जबकि सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के 95 करोड़ में बिके थे।
सोना सस्ता फिर चांदी क्यों महंगी, जाने आज के ताजा रेट
साल 2026 से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। 9 दिसंबर को सोना खरीदने वालों के लिए आज 22 कैरेट का भाव 1,19,400 रुपये, 24 कैरेट 1,30,240 रुपये और 18 कैरेट 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज सोना 330 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी 1,000 रुपये महंगी होकर 1 किलो का रेट 1,90,000 रुपये पहुंच गया है।
22 विधायकों पर आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि महायुति के एक सहयोगी दल के 22 विधायक सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीब आ गए हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उनका इशारा शिंदे गुट की ओर माना गया, हालांकि फडणवीस ने इस दावे को गलत बताया। आदित्य का कहना है कि सत्ता पक्ष में दो गुट हैं और कई विधायक नाराज़ होकर बदलाव की सोच रहे हैं।
गौरव खन्ना के पिता ने कही ये बात
Bigg Boss 19 जीतने वाले गौरव खन्ना के पापा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह जीतेगा। वो बहुत जिद्दी है, जो ठान लेता है, वो कर के रहता है। पहले मास्टरशेफ में भी उसने ऐसा किया था। यहाँ भी उसने पूरी मेहनत की और कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटा, इसी वजह से जीत उसके हाथ लगी।
टीवी एक्टर जीशान खान का हुआ एक्सीडेंट
कुमकुम भाग्य के एक्टर जीशान खान का मुंबई के यारी रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। जीशान जिम से लौटकर घर जा रहे थे तभी सामने से एक कार उनकी कार से टकरा गई। गनीमत ये रही की एक्सीडेंट में किसी को नुकसान नहीं पंहुचा। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है और दोनों गाड़ियों को थोड़ा नुकसान पंहुचा है।
27 लाख में खरीदा कार का VIP नंबर
नोएडा में निजी वाहनों की नई सीरीज UP16FH की ऑनलाइन नीलामी में वीआईपी नंबर UP16FH 0001 रिकॉर्ड 27.50 लाख में बिका। M/S AVIORION PRIVATE LIMITED ने सबसे बड़ी बोली लगाई। माना जा रहा है कि यह नंबर किसी लक्जरी कार के लिए खरीदा गया है, क्योंकि ऐसे महंगे नंबर आमतौर पर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू या ऑडी जैसी गाड़ियों पर ही लगाए जाते हैं।
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत धीमी
शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 359.82 अंक गिरकर 84,742.87 पर और निफ्टी 50 93.45 अंक फिसलकर 25,867.10 पर खुला। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स और गिरकर 84,630 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 25,835 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।
सरकार ने IndiGo को दी चेतावनी
इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार आठवें दिन भी बड़े पैमाने पर रद्द हुईं। चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में 100 से ज्यादा उड़ानें नहीं चलीं। पिछले 7 दिनों में 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने पर सरकार ने सख्त कदम की चेतावनी दी है और इंडिगो के कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को देने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी 827 करोड़ रुपये का रिफंड दे चुकी है।