मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन सकती है । मौजूदा हिस्सेदार कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने फ्रैंचाइजी के लिए 1.3 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,956 करोड़) का ऑफर दिया है । बता दें कि RCB की बिक्री के बाद अब रॉयल्स के मालिकाना हक में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है। वर्तमान में मनोज बडाले के पास सर्वाधिक 65% हिस्सेदारी है ।
धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने युवक को रॉड से मारा, 8 दिन बाद मौत
शहडोल के तिखवा गांव में फोटो खींचने के मामूली शक में धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने एक युवक की जान ले ली। 22 जनवरी को विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए दिनेश पाल के सिर पर प्रभारी शशिकांत ने लोहे की रॉड मार दी थी। गंभीर हालत में दिनेश को जबलपुर रेफर किया गया, जहाँ शनिवार को उसकी मौत हो गई।
Silver Crash today : ऑल-टाइम हाई से ₹1.28 लाख गिरी चाँदी
आज दिनभर चाँदी में बिकवाली रही। चाँदी अपने आल टाइम हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो से ₹1.28 लाख गिरकर लगभग 2,92,510 रुपये प्रतिकिलो पहुँच गई । ये है आज का विभिन्न शहरों का भाव – मुंबई : ₹ 2,92,280, दिल्ली : ₹ 2,91,770, बेंगलुरु : ₹ 2,92,510, चेन्नई: ₹ 2,93,130, हैदराबाद: ₹ 2,92,740, कोलकाता: ₹ 2,91,890
एपस्टीन फाइल्स से बड़े खुलासे, आपत्तिजनक हालत में दिखे ब्रिटिश प्रिंस
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर रात जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी नई फाइलें जारी की हैं । जारी फ़ाइल्स में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू की भी कुछ तस्वीरें हैं। इनमें वे जमीन पर लेटी एक महिला के ऊपर चारों हाथ-पैरों के बल झुके हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरे में वे व्यक्ति महिला के पेट को छूते हुआ नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरे देखें
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में राजनीति में बड़ा मोड़ आया है, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का रास्ता साफ़ हो गया है। आज दोपहर एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया और शाम को शपथ ग्रहण होने की संभावना है। यह कदम दल की एकता और स्थिरता के लिए उठाया गया है।
इंदौर में 11 साल के बच्चे की हत्या, जिस पलंग पर दादी सोईं उसी में मिला शव
इंदौर के श्रीदेवी अपार्टमेंट से लापता 11 वर्षीय अली की हत्या हो गई है । आरोपी ने हत्या के बाद शव को उसी पलंग के अंदर छिपा दिया जिस पर दादी सो रही थीं। शातिर आरोपी पुलिस के साथ अली को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। पुलिस ने वॉशिंग मशीन से खून से सनी टीशर्ट बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। कार पर “तुझे मारना नहीं था” लिखा मिला है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ
एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपराज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है । वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं । इस दौरान ‘अजीत दादा अमर रहे’ के नारे भी लगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी ।
‘गोविंदा आला रे’ पर जमकर थिरके इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं का अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मंदोला ‘गोविंदा आला रे’ गाने पर जमकर नाचे। नेताओं का यह बेबाक और ऊर्जावान डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, बिजली पोल से गिरकर मौत
कटनी के माधवनगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 35 वर्षीय मजदूर दिनेश केवट सुधार न्यास कॉलोनी के पास बिजली के पोल पर काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा। लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्वालियर पुलिस ने 46 बोरी नकली “जीरा” जब्त किया, 3 आरोपियों पर केस
ग्वालियर में पुलिस ने सीमेंट और रसायन की लेप वाली सौंफ को असली जीरा बनाकर मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। 46 बोरी नकली जीरा जब्त हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख है। जांच में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूमिका वाली मिलावट से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा बताया जा रहा है।