📱Download Our App
इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का कथन

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का कथन

इंडिगो फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का संकट आठवें दिन भी जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 152 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को एयरपोर्ट पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया है। देश में इंडिगो 60% रूट पर एकाधिकार रखती है। पहले चरण में फ्लाइट्स शेड्यूल में 5% कटौती हो सकती है, जिससे रोजाना करीब 110 उड़ानें प्रभावित होंगी।

News Source: अग्निबाण
वैशाली में बस–ऑटो भिड़त, 3 की मौत

वैशाली में बस–ऑटो भिड़त, 3 की मौत

बिहार के वैशाली में हाजीपुर–लालगंज रोड पर बस और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 7 से अधिक लोग घायल हो गए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर फैल गया। हादसा इतना तेज था कि दोनों गाड़ियाँ बुरी तरह टूट गईं। मरने वालों में दिलशेर, राजीव कुमार और शंभू साह शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेज दिया।

News Source: जी न्यूज़
T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC को लगा बड़ा झटका

T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC को लगा बड़ा झटका

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत में प्रसारण संकट गहराने लगा है। जियोस्टार ने भारी घाटे के कारण ICC के साथ अपनी प्रसारण डील छोड़ने का फैसला किया है। गेमिंग ऐप्स पर बैन और कम सब्सक्रिप्शन की वजह से कंपनी को अपेक्षित कमाई नहीं हुई। ICC ने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी महंगी डील में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में भारत में टूर्नामेंट के प्रसारण पर खतरा मंडराने लगा है।

News Source: लल्लूराम
सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस

सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस

दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस भेजा है। ये नोटिस 1980-81 की चुनावी लिस्ट में उनके नाम शामिल होने के मामले की रिवीजन याचिका पर आया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी नोटिस दिया और TCR मंगवाया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होने वाली है।

News Source: इंडिया टीवी
दिल्ली-NCR में IMD ने जारी की शीतलहर की चेतावनी

दिल्ली-NCR में IMD ने जारी की शीतलहर की चेतावनी

दिल्ली और NCR में तापमान लगातार गिरना शुरू हो गया है। कश्मीर ओट हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारीने मैदानी इलाको में ठंड को और तेज कर दिया है। वही दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है और प्रदूषण की धुंध भी बनी हुई है। 11 और 12 दिसंबर को पारा 6°C तक जा सकता है। 9 से 14 दिसंबर तक मौसम साफ से हल्के बादलों वाला रहेगा।

News Source: लल्लूराम
प्याज-लहसुन को लेकर पति-पत्नी के बीच तलाक

प्याज-लहसुन को लेकर पति-पत्नी के बीच तलाक

अहमदाबाद से पति-पत्नी के बीच तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। जहाँ पत्नी स्वामीनारायण संप्रदाय की अनुयायी होने के कारण प्याज-लहसुन से परहेज करती थीं, जबकि पति इन्हें खाने का विरोध नहीं करना चाहता था। इस बात पर वर्षों तक विवाद चला और मामला तलाक तक पहुँच गया। 12 साल बाद गुजरात हाईकोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी और पति को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।

News Source: लल्लूराम
23 दिन के नवजात की मौत, वजह जानकर चौक जायेंगे आप

23 दिन के नवजात की मौत, वजह जानकर चौक जायेंगे आप

अमरोहा में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिस्तर पर सोते 23 दिन के नवजात की सांसें घुट गईं और उसकी मौत हो गई। बच्चा मां-बाप के बीच सो रहा था, नींद में किसी की करवट बच्चे पर पड़ गई। सुबह मां ने बेटे को निढाल देखा तो चीख पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
इंडिगो फ्लाइट के अंदर कबूतर की एंट्री

इंडिगो फ्लाइट के अंदर कबूतर की एंट्री

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो फ्लाइट के अंदर उड़ान के दौरान एक कबूतर तेजी से इधर-उधर उड़ता दिख रहा है। यात्री और क्रू मेंबर्स उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। वीडियो शेयर करने वाले ने इसे फ्लाइट का “सरप्राइज गिफ्ट” बताया। यह अनोखा नज़ारा देखकर यात्री हंसी और हैरानी से भर गए।

News Source: लल्लनटॉप
आखिर कब है शुभ फल देने वाली पौष अमावस्या

आखिर कब है शुभ फल देने वाली पौष अमावस्या

पौष माह की अमावस्या 19 दिसंबर 2025 को है। ये दिन पितरों के लिए खास माना जाता है। इस दिन तर्पण और दान करने से अच्छे फल मिलते हैं। पौष अमावस्या सुबह 4:59 बजे शुरू होगी और अगले दिन 7:12 बजे खत्म होगी। सुबह 5:19 से 6:14 तक स्नान और दान का सही समय है। पितर पूजा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच करनी चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट में 2300 पदों की बंपर भर्ती

बॉम्बे हाई कोर्ट में 2300 पदों की बंपर भर्ती

बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर के कई पदों पर 2300 से ज्यादा बंपर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर एक्टिव होगा। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सभी योग्यता वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 रखी गई है।

News Source: नवभारत