भारत-अफ्रीका के बीच पांच T20 मैच का मंच तैयार है। अब से कुछ ही घंटो में शुरू होने वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक में 7 बजे खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल अब एकदम फिट है और वो इस सीरीज के हिस्सा रहेंगे। मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट करार दे दिया है, और वो अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं।
NTA सीएसआईआर नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी
NTA ने CSIR NET 2025 की exam city slip जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले मिलेंगे। CSIR NET एग्जाम 18 दिसंबर को होगा। परीक्षा पांच विषयों केमिकल साइंस, अर्थ/एटमॉस्फियर/ओशन, लाइफ साइंस, मैथ्स और फिजिक्स में ली जाएगी।
तेलुगु के सुपरस्टार राजाशेखर हुए बुरी तरह घायल
तेलुगु इंडस्ट्री के दिज्जग अभिनेता राजाशेखर को एक्शन सिन सूट करते हुए गंभीर चोट लग गई है। उनके दाहिने पैर का टखना फेक्चर हो गया है जिसके चकते उन्हें हॉस्पिटल ले जाकर तीन घंटे की सर्जरी की गई। पैर में प्लेटिंग और स्क्रू लगाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें 3-4 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। उनकी शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।
सूर्या vs मार्करम: पहला T20 आज
भारत और SA का पहला टी20 आज कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव और अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे। इस सीरीज में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हो रही है। मैच स्टार स्पोर्ट्स पर आएगा और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग मिलेगी। फैंस इसे मोबाइल या टीवी दोनों पर आसानी से देख सकेंगे।
9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
अभी मालेगांव के डोंगराले में 3 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला शांत ही नहीं हुआ था और कुछ दिनों बाद ही नासिक जिले के सतना में
एक 75 साल के व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सताना पुलिस स्टेशन में POCSO और दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
जयपुर के MNIT कैंपस में तेंदुए ने मचाया हड़कंप
जयपुर के MNIT कैंपस में तेंदुआ देखे जाने की सुचना फैलते ही छात्रों स्टॉफ में हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही सुरक्षा बढ़कर वन विभाग को अलर्ट किया गया। तेंदुआ सुबह से कैंपस में घूम रहा था और VLTC बिल्डिंग में घुसकर छिप गया। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे पिंजरा और ट्रैंक्विलाइजर से सुरक्षित रेस्क्यू किया।
SBI होम लोन 9 लाख करोड़ पार, लोन सस्ते होने की उम्मीद
एसबीआई के चेयरमेन सी एस शेट्टी ने खाना की पिछले महीने बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ से पार पहुंच गया है। उनका भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष में खुदरा, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में ऋण 14% बढ़ेगा। शेट्टी ने कहा कि रेपो दर घटने से लोन सस्ते होंगे और सभी तरह के ऋण में तेजी आएगी।
6000 की SIP… 5 साल में बड़ा फंड
आज लोग बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश कर रहे हैं। मान लीजिए अगर आप हर महीने 6000 रुपये की एसआईपी 5 साल तक करते है और औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो करीब 4.95 लाख रुपये बन सकते हैं। इसमें 3.60 लाख आपकी जेब से और लगभग 1.35 लाख रिटर्न होगा। ध्यान रहे रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है।
होंठ के कालेपन को हटाने के लिए अपनाए ये टिप्स
आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है वही अपने चेहरे की सुंदरता को लेकर तो सभी सजग है, लेकिन कुछ कारणों से होंठ का कालापन चेहरे की सुंदरता को ख़राब कर देती है। अगर आप भी ये घरेलु उपाय अपनाते है तो आपके भी होंठ का कालापन खत्म हो जाएगा। होंठ पर नींबू का रस, नारियल का तेल, गुलाब जल लगाने से इसका कालापन एकदम खत्म हो जाता है।
फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
खजुराहो के गौतमा रिसॉर्ट में रविवार रात खाना खाने के बाद कई कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उलटी, बेचैनी और सिरदर्द होने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई और बाकी इलाज में हैं। मरने वालों में प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा हैं। घटना से हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप है।