महिंद्रा इस दिसंबर में अपनी कई एसयूवी पर शानदार ऑफर दे रहा है। XUV 400 पर सबसे ज्यादा चार लाख रुपये की बचत, BE6 पर 2.50 लाख, XEV 9e पर 1.95 लाख रुपये तक का ऑफर है। XUV 700, Scorpio Classic, Scorpio N, Bolero Neo, Thar Roxx और XUV 3XO पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल रहे हैं। कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस के साथ खरीदारी का मौका है।
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच कौन देश होगा मजबूत
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है, ऐसे में यह जानना जरुरी है की दोनों देश में कौन देश बड़ा और मजबूत है। थाईलैंड लगभग 513,120 sq km का है, जबकि कंबोडिया लगभग 181,035 sq km का है। इसके अलावा थाईलैंड की आबादी 69.6 मिलियन है और कंबोडिया की आबादी 17 से 18 मिलियन है। कुछ चीजों को छोड़कर थाईलैंड में काफी चीजें कंबोडिया से सस्ती मिलती है।
News Source: आज तक
रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन की मौत ने मचाया बवाल
पटना जंक्शन के पास भाई-बहन जहर खाकर घूमते रहे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीसीटीवी में दोनों लड़खड़ाते दिखे। उन्हें तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। दिनेश राय और उसकी बहन गोल्डी दोनों गोपालगंज के बनकट गांव के रहने वाले थे। आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और जीवन में लगातार मिल रही उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
News Source: टीवी9 भारतवर्ष
प्रेम चोपड़ा अस्पताल से डिस्चार्ज, शरमन जोशी ने दिया अपडेट
विलेन के रोल से फेमस प्रेम चोपड़ा कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे थे। 1-2 दिन में वो डिस्चार्ज होकर घर लौट गए। अब शरमन जोशी ने इंस्टा पर अपडेट दिया कि उन्हें सीवियरल एओर्टिक स्टेनोसिस था। सौभाग्य से अब प्रेम चोपड़ा पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
News Source: एबीपी न्यूज़
‘बॉर्डर 2’ से आर्यन शेट्टी का फर्स्ट एक्शन लुक हुआ वायरल
बॉर्डर 2 जल्द ही सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका इंतजार सभी फेन्स को बेसब्री से है। इस फ्लिम के रिलीज होने से पहले ही ‘आर्यन शेट्टी’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में अहान के हाथों में टैंक की की गन और चेहरे पर कुछ घाव दिख रहे हैं। उनका ये एक्शन लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।
News Source: E24 बॉलीवुड
क्या है लूथरा बंधु का थाईलैंड भागने का राज़
गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब के गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड के फुकेत भाग गए। थाईलैंड वीजा ऑन अराइवल देता है, इसलिए उन्होंने वहाँ शरण ली। भारत और थाईलैंड की प्रत्यर्पण संधि 2015 से लागू है। फुकेत में भारी भीड़ और विदेशी पर्यटकों की संख्या ज्यादा है, इसलिए वे आसानी से अपनी पहचान छिपा सकते हैं और कुछ समय तक छुपे रह सकते हैं।
News Source: न्यूज़ 18
गजुलारेगा में दादा को 20 साल की जेल
विजयनगरम के गजुलारेगा में 59 साल के एक दादा ने अपनी पोती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। अब कोर्ट ने उसे 20 साल की जेल और 5 हजार का जुर्माना सुनाया है। पीड़िता ने अपनी मां को सब बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में केस दर्ज कराया। साथ ही पीड़िता को पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई।
News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मंगलवार इन जगहों पर दीपक लगाना होगा शुभ
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इसलिए मंगलवार की शाम के प्रदोष समय हनुमान जी के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें। घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे और तुलसी के पास दीपक जलाने से नेगेटिव ऊर्जा दूर रहती है और घर में बरकत बनी रहती है।
News Source: न्यूज़ 24