📱Download Our App
केन्स टेक के शेयर 4 दिन में 30% लुढ़के

केन्स टेक के शेयर 4 दिन में 30% लुढ़के

केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले 4 दिनों में कंपनी के शेयर 30% तक लुढ़क गए है। जिसके बाद पाने 52-वीक हाई से अब ये शेयर 50% टूट चूका है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने एक बड़ा अनुमान जारी किया है। मैक्वेरी ने केन्स टेक को 7,700 रुपये का टारगेट दिया है, लेकिन कंपनी को पारदर्शिता और कैश फ्लो सुधारना होगा।

News Source: मनीकंट्रोल
बिहार में हाइवे पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

बिहार में हाइवे पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

बिहार में जिले के हाइवे और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अब एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट खुद पढ़ेंगे। इससे संदिग्ध वाहनों की तुरंत पहचान और कार्रवाई संभव होगी। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 70 से ज्यादा जगहों पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे रात, धूप या बारिश में भी काम करेंगे और डेटा सीधे पुलिस कंट्रोल रूम भेजेंगे।

News Source: जागरण
बाबरी मस्जिद के लिए 3 दिन में जमा हुए 3 करोड़

बाबरी मस्जिद के लिए 3 दिन में जमा हुए 3 करोड़

मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद बनवाई है। तीन दिन में मस्जिद के लिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा जमा हो गया। 12 दान पेटियां और QR कोड से पैसा आ रहा है। कबीर ने कहा, मस्जिद सिर्फ चंदे से बनेगी, और इसके साथ हॉस्पिटल भी बनेगा। विवाद और सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कबीर का कहना है कि यह मुसलमानों की भावनाओं को सही करने की कोशिश है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
IPL की ब्रैंड वैल्यू में आई 20% की गिरावट

IPL की ब्रैंड वैल्यू में आई 20% की गिरावट

पिछले पांच साल में IPL की ब्रैंड वैल्यू में 20% की गिरावट देखने को मिली है, जो 2024 के 12 बिलियन डॉलर से घटकर 2025 में 9.6 बिलियन डॉलर रह गई है। रिपोर्ट के अनुसार जियो-पॉलिटिकल तनाव, कमजोर IPL मोमेंटम और नीलामी की गलतियों ने टीमों की रणनीति बिगाड़ी। इसका असर MI, RCB, CSK और KKR की ब्रैंड वैल्यू में 9%–33% तक की गिरावट में दिखा।

News Source: पत्रिका
इंडिगो की 15 फ्लाइट इंदौर-ग्वालियर से रद्द

इंडिगो की 15 फ्लाइट इंदौर-ग्वालियर से रद्द

अब इंडिडो संकट का असर आज भी इंदौर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। रिपोर्ट ने बताया है की ग्वालियर एयरपोर्ट से 2 फ्लाइट रद्द वही इंदौर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 13 फ्लाइट कैंसिल हुई है। हालाँकि पहले से रद्द फ्लाइट की संख्या में कमी आई है। सभी यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन्स के नंबर और हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है।

News Source: दैनिक भास्कर
अखिलेश यादव ने BLO मौत पर उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने BLO मौत पर उठाया मुद्दा

लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में चल रही SIR प्रक्रिया में 10 BLO की मौत हो चुकी है। कुछ ने फांसी ली, कुछ की हार्ट अटैक या हादसे से मौत हुई। उन्होंने चुनाव आयोग पर ट्रेनिंग न देने का आरोप लगाया। मृतक BLO के परिवारों को मदद की जानी चाहिए, 1 करोड़ रुपये और परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी पाने का सुझाव भी दिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
30 करोड़ की धोखाधड़ी में निर्देशक गिरफ्तार

30 करोड़ की धोखाधड़ी में निर्देशक गिरफ्तार

फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी को गिरफ्तार किया जिन्हे उदयपुर के पुलिस स्टेशन लेकर गए। गाड़ी से उतरने के बाद दोनों ही पति-पत्नी मुंह छिपाते नजर आए। उदयपुर पुलिस 10 दिन तक मुंबई में विक्रम भट्ट की निगरानी करती रही। अभी भी मिशन पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है।

News Source: पत्रिका
अगले सालों में 3 राशियों पर शनि का प्रभाव

अगले सालों में 3 राशियों पर शनि का प्रभाव

ज्योतिष के मुताबिक, अगले ढाई साल में कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सावधान रहना होगा। करियर, बिजनेस और पैसे में मुश्किलें आ सकती हैं। कर्क और वृश्चिक राशि में प्रमोशन, निवेश और बड़े मौके रुक सकते हैं, खर्च बढ़ सकते हैं। कुंभ राशि में कमाई में उतार-चढ़ाव, सोशल स्टेटस और स्वास्थ्य में दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में तनाव और मानसिक बेचैनी भी बनी रहेगी।

News Source: आज तक
एटीएम से निकले कटे-फाटे नोट यहां करवाए एक्सचेंज

एटीएम से निकले कटे-फाटे नोट यहां करवाए एक्सचेंज

अगर ATM से फटा या कटे नोट निकल आए तो RBI के नियम के मुताबिक यह बैंक की जिम्मेदारी है। नोट असली हो और नंबर साफ दिखे, बस इसे उसी बैंक की ब्रांच में दिखाइए। बैंक तुरंत या कुछ दिन में नया नोट दे देगा। प्रोसेस फ्री है, कोई चार्ज नहीं लगता। ट्रांजैक्शन रिसीट हो तो साथ रखें, नहीं तो भी नोट बदल जाएगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
दिसम्बर में इन 6 राशियों की किस्मत चमकेगी

दिसम्बर में इन 6 राशियों की किस्मत चमकेगी

16 दिसंबर 2025 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और 14 जनवरी 2026 तक यहीं रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। इस बार सूर्य का गोचर मेष, वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशियों के लिए काफी शुभ साबित होगा। इन राशियों के जातकों को किस्मत का साथ, स्वास्थ्य में सुधार, धन लाभ, आत्मविश्वास बढ़ने और नई आय के अवसर मिलने जैसे सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

News Source: पत्रिका