📱Download Our App
पहले टी20 में भारत-अफ्रीका की होगी भिड़ंत

पहले टी20 में भारत-अफ्रीका की होगी भिड़ंत

भारत और अफ्रीका के बीच आज से पांच T20 मैच शुरू होंगे, पहला मैच शाम 7 बजे कटक के बाराबती इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 में दोनों टीमें अब तक 31 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत 18 और अफ्रीका 12 बार जीती है। भारतीय स्क्वाड अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जबकि अफ्रीका हमेशा आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। मैच जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

News Source: लल्लूराम
PET और ट्रेड टेस्ट रिजल्ट जारी: ये रहा डायरेक्ट लिंक

PET और ट्रेड टेस्ट रिजल्ट जारी: ये रहा डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती के PET और ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार cgpolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 9 अक्टूबर को आया था और 17 से 19 नवंबर के बीच टेस्ट हुए थे। अब दोनों टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

News Source: जागरण
भोपाल में सड़क किनारे के हिस्से होंगे पक्के

भोपाल में सड़क किनारे के हिस्से होंगे पक्के

भोपाल शहर में धूल और ख़राब सड़को के कारण आयु प्रदुषण काफी बढ़ गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने 38.25 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। इस योजना के तहत सड़कों का पक्कीकरण, पैविंग ब्लॉक, हरियाली का विस्तार और रात में जल छिड़काव शामिल है। नेशनल क्लीन एयर फंड का अभी तक सही उपयोग नहीं किया, साल 2024-25 में 38.25 करोड़ और 2025-26 में 52 करोड़ रुपए मिलेंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
छोटी सी बात पर युवक की चाक़ू घोपकर हत्या

छोटी सी बात पर युवक की चाक़ू घोपकर हत्या

उत्तरी दिल्ली में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद जांच हुई और इस केस में दो नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ लिया गया है। पहले इस मामले में BNS की धारा 118(1) के तहत केस दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद धारा 103(1) में लगाई है।

News Source: इंडिया टीवी
यूपी सड़क हादसे में महिला की मौत

यूपी सड़क हादसे में महिला की मौत

गुरसराय क्षेत्र में पति-पत्नी बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे तभी पत्नी अचानक बाइक से उछलकर गिर पड़ी, जिससे उसको काफी चोट आई। परिजनों के साथ पत्नी ममता देवी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ पर उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
John Cena ने बताई रिटायरमेंट लेने की असली वजह

John Cena ने बताई रिटायरमेंट लेने की असली वजह

जॉन सीना जल्द ही WWE से सन्यास लेने वाले है, 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अंतिम मैच लड़ेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी स्किल अब आज के WWE प्रोडक्ट के हिसाब से फिट नहीं बैठती है। आज 48 साल की उम्र में वह खुद को उसी लेवल पर नहीं पाते, इसलिए रिटायर होना सही फैसला है।

News Source: न्यूज़ 18
बाबा रामदेव के तरीके से 10 दिन में होगा मोटापा दूर

बाबा रामदेव के तरीके से 10 दिन में होगा मोटापा दूर

मोटापा आज के समय में बहुत आम हो गया है। WHO के मुताबिक दुनिया में 1 अरब से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। बढ़ा वजन पर्सनालिटी और सेहत दोनों के लिए नुकसान दायक है। बाबा रामदेव के अनुसार, खाली पेट नींबू पानी पीना, सलाद अधिक खाना, देर रात खाना टालना और रोज योग करना 10 दिन में 10-15 किलो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
यह है भारत की सबसे महंगी कार

यह है भारत की सबसे महंगी कार

भारतीय बाजार में महंगी कारों में बीएमडब्ल्यू से लेकर रोल्स-रॉयस तक की गाड़िया शामिल है। सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II है। इस कार के दो मॉडल भारतीय बाजार में हैं, जिसमे से बेस मॉडल की कीमत 10.50 करोड़ रुपये है। इसके बाद टॉप मॉडल रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज सीरीज II है, जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपये है।

News Source: एबीपी न्यूज़
‘धुरंधर’ के बाद इन टॉप फिल्मो में नजर आएगे अक्षय खन्ना

‘धुरंधर’ के बाद इन टॉप फिल्मो में नजर आएगे अक्षय खन्ना

फिल्म ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना ने तहलका मचा दिया है। फिल्म में उनका किरदार ‘रेहमान डकैत’ जबरदस्त ट्रेंडिंग पर है। हर कोई फैन्स इस किरदार की तारीफ करने से थक नहीं रहे है। आने वाले समय में खन्ना 7 बड़ी फिल्मो में नजर आने वाले है जिसमे पहला नाम ‘धुरंधर-पार्ट 2’ का है जो मार्च 2026 में रिलीज होगा। वही दृश्यम 3, महाकाली और इक्का फिल्म में भी नजर आते दिखेंगे।

News Source: E24 बॉलीवुड
पढ़ाई नहीं… बच्चों से सब्जी-सीमेंट मंगवा रहे शिक्षक

पढ़ाई नहीं… बच्चों से सब्जी-सीमेंट मंगवा रहे शिक्षक

बिहार के भागलपुर में स्कूल की मैडम बच्चों से पढ़ाई की जगह सीमेंट और सब्जी मंगवा रही थीं। बच्चों को 2 किमी दूर साइकल से सीमेंट लाने भेजा गया, जिससे वे हादसे का शिकार होते-होते बचे। छात्रों का कहना है कि कई शिक्षक रोजमर्रा का सामान भी मंगवाते हैं। BEO के आदेश के बाद भी स्कूलों में ऐसी लापरवाही जारी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष