📱Download Our App
T20 सीरीज शुरू होने से पहले सौरभ गांगुली का बयान

T20 सीरीज शुरू होने से पहले सौरभ गांगुली का बयान

भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने टीम इंडिया की भविष्य की कप्तानी पर बयान दिया है। गांगुली का कहना है की सूर्यकुमार की जगह शुभमन गिल को तीनो फार्मेट का कप्तान बना देना चाहिए। इंग्लैंड दौरे पर रोहित और विराट के बिना गिल ने युवा टीम को बेहतरीन तरीके से लीड किया था और बल्लेबाजी-कप्तानी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था।

News Source: अग्निबाण
क्रिसमस को X-Mas क्यों कहते हैं?

क्रिसमस को X-Mas क्यों कहते हैं?

आने वाली 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। इसे ‘Xmas’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि ‘X’ ग्रीक अक्षर ‘ची’ का प्रतीक है, जो ‘क्राइस्ट’ (यीशु मसीह) का पहला अक्षर है। क्रिसमस यीशु मसीह के जन्म का उत्सव है और ‘Xmas’ शब्द उनकी पहचान का छोटा रूप है। ईसाइयो का मानना है कि इस दिन माता मरियम ने बेथलहम में यीशु को जन्म दिया था।

News Source: एबीपी न्यूज़
तिलक वर्मा आज बनाएंगे नया रिकॉर्ड

तिलक वर्मा आज बनाएंगे नया रिकॉर्ड

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला होने वाला है। तिलक वर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने से बस 4 रन दूर हैं। उन्होंने 36 टी20 मैचों में 33 पारियों में 996 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। अगर वह ये रन बना लेते हैं, तो टी20 में यह नया रिकॉर्ड होगा।

News Source: NDTV Hindi
झांसी मेडिकल कॉलेज में चोरों की दस्तक

झांसी मेडिकल कॉलेज में चोरों की दस्तक

यूपी के उरई मेडिकल कॉलेज में 70 लाख की चोरी के 24 घंटे बाद ही वही गिरोह झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सक्रिय दिखा। जहाँ दो डॉक्टर के घरो के ताले तोड़े गए और 6 घरो की रेकी की गई है। दो बदमाश CCTV कैमरे में कैद हुए, जिसके बाद SOG जाँच पर लग गई है। कॉलेज प्रसाशन ने सुरक्षा बढ़ा दी और पुलिस चोरो की तलाश में लगी हुई है।

News Source: लल्लूराम
इंडिगो संकट में परेशान जनता पर मोदी का बयान

इंडिगो संकट में परेशान जनता पर मोदी का बयान

इंडिगो की फ्लाइट संकट पर पीएम मोदी का बयान अहम माना जा रहा है। DGCA ने इंडिगो के CEO और COO को शो कॉज नोटिस जारी कर सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय इंडिगो मामले की जांच के लिए संसदीय समिति बनाने पर विचार कर रहा है। यह समिति संकट की जांच करेगी और 1000 करोड़ रुपये तक के जुर्माने सहित कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है।

News Source: लल्लनटॉप
लाड़ली बहना योजना की 31वी क़िस्त जारी

लाड़ली बहना योजना की 31वी क़िस्त जारी

मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 9 दिसंबर, 2025 का दिन बहुत ही खास था। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने छतरपुर के राजनगर से 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए। अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे, जो पहले 1250 रुपये होते थे। 31वी क़िस्त के रूप में लाड़ली बहनो को कुल 1857 करोड़ ट्रांसफर किए गए।

News Source: नवभारत
एप्पल और गूगल ने मिलाया हाथ

एप्पल और गूगल ने मिलाया हाथ

एप्पल और गूगल दोनों ही टेक कंपनी ने हाथ मिला लिया है और अब दोनों ने मिलकर ऐसा फीचर्स तैयार किया है, जिससे सभी यूजर्स एंड्राइड से एप्पल और एप्पल से एंड्राइड में डेटा ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे। यह फीचर लेटेस्ट Android केनरी बिल्ड और iOS 26 के अगले बीटा अपडेट में मिलेगा। फिलहाल केवल eSIM का ट्रांसफर होता है, लेकिन भविष्य में और डेटा भी शामिल हो सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
घर में मिली महिला की बिना कपड़ों की लाश

घर में मिली महिला की बिना कपड़ों की लाश

ग्वालियर में एक घर से 61 वर्षीय महिला अनिता शर्मा की बिना कपड़ों में लाश मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शव 4-5 दिन पुराना बताया गया है। घर में चहल-पहल न होने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। निता के पति सीएमएचओ के पद पर कार्यरत थे जिनकी मौत हो गई है।

News Source: पत्रिका
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 257%

कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 257%

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 19 एजेंडों को मंजूरी मिली। इसमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए बढ़ाने का फैसला भी शामिल है। अब डीए 252% से बढ़ाकर 257% कर दिया गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई को थोड़ी राहत मिलेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : सेना का An-22 विमान क्रैश

BREAKING : सेना का An-22 विमान क्रैश

रूस के इवानोवो इलाके में रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री का An-22 प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 7 क्रू मेंबर सवार थे। हादसा मॉस्को से करीब 320 किमी दूर फुरमानोव्स्की जिले में हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और तलाश जारी है। अभी क्रू की हालत और हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष