अनूपपुर जिला अस्पताल में शनिवार को 38 वर्षीय लवकेश सिंह की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि सीने में दर्द की शिकायत पर लाए गए लवकेश को डॉक्टर ने शिफ्ट बदलने का हवाला देकर टाल दिया और केवल नर्स के भरोसे छोड़ दिया। इलाज में देरी के कारण लवकेश ने दम तोड़ दिया।
श्योपुर नहर हादसा: 4 दिन बाद मिला बिजली ठेकेदार का शव
श्योपुर की चंबल नहर में चार दिन पहले गिरी बोलेरो के शिकार रिंकू राठौर का शव शनिवार को मिल गया। ग्वालियर निवासी रिंकू, बिजली कंपनी के एई के साथ लौट रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। AE तो तैरकर बच गए, लेकिन रिंकू लापता थे। चार दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद वीरपुर इलाके में उनका शव बरामद हुआ।
हरदा में कल दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद, निपटा लें जरूरी काम
हरदा शहर में रविवार को सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य के चलते सिंधी कॉलोनी, सिविल लाइन, घंटाघर और खेड़ीपुरा समेत कई इलाकों की सप्लाई बाधित होगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण यह कटौती की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
मिल गया तीन दिन से लापता हेड कॉन्सेबल, गया था महाकाल दर्शन करने
श्योपुर के लापता प्रधान आरक्षक विजय जादौन शनिवार को सही-सलामत वापस लौट आए हैं। बुधवार से गायब विजय असल में महाकाल के दर्शन करने उज्जैन चले गए थे। उनकी लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया था और मां ने टीआई पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए थे। तीन दिन की तलाश के बाद वे खुद वापस लौटे।
सावधान, ज्यादा देर तक पेशाब रोकना पड़ सकता है भारी
काम की व्यस्तता या सफर के दौरान पेशाब रोकना आपकी किडनी को गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते, जिससे किडनी स्टोन (पथरी) और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और किडनी की कार्यक्षमता घटने लगती है।
4, 4, 4, 6, 4, 6 ईशान किशन का तूफान
तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 11वें ओवर में 4,4,4,6,4,6 लगाकर कुल 29 रन बटोरे। ईशान ने महज 35 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी को देख स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे। इंडिया का स्कोर 115/2 पहुंच चूका है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : एपस्टीन फाइल्स में आया पीएम मोदी का नाम
कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पोस्ट में लिखा- यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है । खेड़ा ने लिखा- जेफ्री एपस्टीन को अमेरिका में मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार का दोषी ठहराया है, वो लिखता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी सलाह मानी। अमेरिकी राष्ट्रपति को फायदा पहुंचाने के लिए इजराइल में नाच-गाना किया। कुछ हफ्ते पहले उनकी मुलाकात हुई थी और यह काम कर गया। पूरी पोस्ट पढ़ें
लकड़ी फाड़ते समय जोरदार ब्लास्ट, 35 वर्षीय युवक की मौत
मुरैना के जौरी में लकड़ी फाड़ते समय हुए अजीबोगरीब ब्लास्ट में 35 वर्षीय वीरेंद्र कुशवाह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने के लिए किसी बारूद का इस्तेमाल किया गया था, जिससे धमाका हुआ। परिजन पुलिस को बिना बताए उसे ग्वालियर ले गए, जहाँ उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
कौन हैं कैथरीन बर्गम, जिनसे पति के सामने ही डोनाल्ड ट्रंप ने किया फ्लर्ट?
डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नवनियुक्त गृह मंत्री डग बर्गम की पत्नी कैथरीन बर्गम की तारीफ करते दिख रहे हैं। ट्रंप ने उन्हें बेहद ‘सुंदर’ बताते हुए मजाक में कहा कि वे डग से नहीं, बल्कि कैथरीन से बात कर रहे हैं। कैथरीन नॉर्थ डकोटा की पूर्व ‘फर्स्ट लेडी’ हैं और सामाजिक कार्यों, विशेषकर नशा मुक्ति अभियानों के लिए जानी जाती हैं।
IND vs NZ: संकट में टीम इंडिया को ईशान-सूर्या ने संभाला, स्कोर 100 के पार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया संभल गई है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया है।