📱Download Our App
गोवा अग्निकांड से फरार अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार

गोवा अग्निकांड से फरार अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार

गोवा नाईट क्लब अग्निकांड के मामले में क्लब के को ओनर अजय गुप्ता को पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस हादसे में 25 लोगो की जान चले गई जिसके बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए। गोवा के सीएम ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए और सभी अवैध क्लब पर तत्काल कार्रवाही की जाए।

News Source: आज तक
चीन-जापान युद्ध के बीच में कूदा एक और देश

चीन-जापान युद्ध के बीच में कूदा एक और देश

चीन और जापान युद्ध के बीच अब रूस भी खुलकर चीन के साथ खड़ा दिख रहा है। जापान ने बताया कि रूस के TQ-95 और चीन के H-6 बॉम्बर्स ने मिलकर जापान सागर से पूर्वी चीन सागर तक संयुक्त उड़ान भरी, जिसके बाद जापान ने अपने फाइटर जेट तैनात कर दिए। इसी दौरान चीन के J-16 जेट भी इस मिशन में शामिल हो गए।

News Source: NDTV Hindi
अफ्रीका की शर्मनाक हार के जिम्मेदार खिलाड़ी कौन?

अफ्रीका की शर्मनाक हार के जिम्मेदार खिलाड़ी कौन?

भारत-अफ्रीका की पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 101 रन से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या की धुआँधार पारी से भारत ने 175 रन बनाए, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेट दिया। साउथ अफ्रीका की हार में क्विंटन डिकॉक का पहली ही ओवर में शून्य पर आउट होना और कप्तान एडेन मार्करम का 14 रन बनाकर जल्द लौटना बड़ी वजह बना।

News Source: न्यूज़ 18
ऑस्ट्रेलिया में 8-15 साल के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंधित

ऑस्ट्रेलिया में 8-15 साल के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंधित

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एथीन अल्बानीज ने हाल ही में सोशल मिडिया को प्रतिबंधित कर दिया है और यह फैसला ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 8 से 15 साल की उम्र वाले बच्चो के लिए लिया है। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 86% बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, इसलिए यह कदम उनके मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार अब कई राज्य भी ऐसे कानून पर विचार कर रहे हैं।

News Source: जी न्यूज़
सरकार ने 10% फ्लाइट कटौती का आदेश दिया

सरकार ने 10% फ्लाइट कटौती का आदेश दिया

इंडिगो संकट के चलते अब रोजाना काफी परेशान हो रहे है जिसके चलते सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन्स की 10% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया है। ये फैसला हाई लेवल मीटिंग में लिया गया है जिसमे इसके अलावा इंडिगो को आज शाम 5 बजे तक DGCA को एक बदला हुआ शेड्यूल जमा करने का भी निर्देश दिया गया है। इस फैसले का असर सीधा इंडिगो की रोजाना उड़ान भरने वाली 2200 फ्लाइट्स पर पड़ेगा।

News Source: आज तक
Share Market : आज फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स

Share Market : आज फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स

10 दिसंबर को शेयर बाजार में जायडस लाइफसाइंसेज, टाटा पावर, स्विगी, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, जीपीटी इंफ्रा, हुडको, सेपक, नालको और गोदरेज जैसे 10 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे । इन शेयरों में खबर, नतीजे और बड़े कॉर्पोरेट एक्शन के चलते आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है ।

News Source: मनीकंट्रोल
केंद्रीय कर्मचारियों को झटका

केंद्रीय कर्मचारियों को झटका

सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है । 1 दिसंबर, 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में माइग्रेट होने का विकल्प बंद कर दिया गया है । कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2025 थी । UPS एक सुनिश्चित और मुद्रास्फीति-सूचकांकित सेवानिवृत्ति लाभ योजना है, जिसे इस साल जनवरी में नोटिफाई किया गया था ।

News Source: इंडिया टीवी
MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

[ समय सुबह – 8:00 AM ] गंभीर श्रेणी AQI वाले शहर –  नीमच (282), अजिगरहा (253), मंदसौर (235)
अस्वस्थ श्रेणी AQI वाले शहर – सतना (188), मैहर (173), सिंगरौली (169), भोपाल (163), बुरहानपुर (157), कटनी (156), विदिशा (153)
खराब श्रेणी AQI वाले शहर – रतलाम (130), ग्वालियर (128), इंदौर (127), बेटमा (122), जबलपुर (114), पीथमपुर (102), उमरिया (136)
मध्यम श्रेणी AQI वाले शहर – ओरछा (75), देवास (73), खजुराहो (96), सागर (95), उज्जैन (92), दमोह (53)

News Source: ऑफिशियल लिंक
YouTube से सीखा बिज़नेस, अब सालाना ₹40 लाख का टर्नओवर

YouTube से सीखा बिज़नेस, अब सालाना ₹40 लाख का टर्नओवर

दिल्‍ली की सुमन सुखीजा ने यूट्यूब पर मशरूम की खेती के बारे में वीडियो देखकर शुरुआत की और फिर विशेष प्रशिक्षण लिया । उन्होंने अपने घर के एक छोटे से कमरे को प्रयोगशाला में बदला और कई असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी । आज उनका ‘ऑरेंज हर्ब’ ब्रांड सालाना ₹40 लाख का टर्नओवर करता है और वह अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं ।

News Source: नवभारत
Shoking! 250 रुपए खर्च कर रातोंरात लखपति बने 2 दोस्त

Shoking! 250 रुपए खर्च कर रातोंरात लखपति बने 2 दोस्त

मध्य प्रदेश के पन्ना में सतीश खटीक और उसके दोस्त साजिद मोहम्मद ने केवल ₹250 खर्च करके 20 दिन पहले खदान का पट्टा बनवाया। उन्हें खुदाई के दौरान 19.34 कैरेट का एक बेशकीमती और उज्जवल हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60 लाख है। इस हीरे ने दोनों दोस्तों को रातोंरात लखपति बना दिया।

News Source: ईटीवी भारत