मंदसौर जिले में अफीम तस्करी के मामले में 12वी के एक टॉपर छात्र को झूठे केस में फसाया जिसके बाद अब पुलिस पर बड़ी कार्रवाही हुई है। इस मामले की सुनवाई इंदौर हाई कोर्ट में हुई। मामले की जाँच के दौरान नियमो का पालन नहीं करने पर 6 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में तत्कालीन स्टेशन इंचार्ज, 2 सब-इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल शामिल हैं।
H-1B वीजा लेना हुआ मुश्किल
अमेरिका दूतावास ने भारत में वीजा आवेदक को कड़ी चेतावनी दी है, की इनका इंटरव्यू रीशेड्यूल किया गया है, वे पुरानी तारीख पर दूतावास न पहुंचें, वरना एंट्री नहीं मिलेगी। 15 दिसंबर 2025 से H-1B और H-4 वीजा के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स की पूरी जांच अनिवार्य होगी, इसलिए इंटरव्यू भी आगे बढ़ाए गए हैं। नए नियमों से भारतीय वीजा आवेदकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
पूर्व विधायक का बेटा बना सड़क हादसे में मौत का शिकार
बेल्थरारोड में पूर्व विधायक स्व. रफीउल्लाह के पुत्र इशरार अहमद उर्फ गुड्डू (52) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। इशरार अहमद अपनी बाइक से बेल्थरा रोड की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें जोरधार टक्कर मर दी जिससे वो सड़क पर गिर गए और उन्हें सिर में चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची।
इमरान खान की बहनो पर PAK पुलिस का टॉर्चर
पाकिस्तान में इमरान खान और आसिम मुनीर के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते उनकी बहनो को उनसे मिलने के लिए रोक दिया है, लेकिन कोर्ट ने उन्हें साप्ताहिक मुलाकात की अनुमति दी थी। सभी बहन विरोध में जेल के बहार धरने पर बैठी तो पुलिस ने आधी रात वाटर कैनन से उन्हें हटाया। इमरान खान पर मुलाकात पाबंदी इसलिए लगी क्योंकि वे बहनों के जरिए आसिम मुनीर पर सीधे आरोप लगा रहे थे।
उज्जैन के महाकाल मंदिर के लिए तय होगा ड्रेस कोड
लोकप्रिय उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सभी पुजारी, कर्मचारी और पुरोहित के लिए ड्रेस कोड तैयार होने जा रहा है। मंदिर प्रशासक यह कदम इनकी पहचान के लिए उठा रही है। मंदिर में 16 पुजारी, 22 पुरोहित, 45 से अधिक सेवक तथा मंदिर समिति के करीब 350 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रशासक बताया कि पुजारी, पुरोहित व सेवक की पहचान के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू करना अनिवार्य है।
‘धुरंधर’ का ₹150 करोड़ क्लब में जबरदस्त कदम
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर’ मूवी काफी छाई हुई है। फ्लिम में अक्षय खन्ना का रोल फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। लगातार रोजाना बढ़ती कमाई के चलते फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए है। इस फिल्म ने पांचवे दिन यानि मंगलवार को 26.50 करोड़ की कमाई कर ली है। पांचवें दिन के कलेक्शन के साथ इस मोवी की घरेलू कमाई 152.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप, 6 लोग गिरफ्तार
एमपी के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि खेत की टपरी में गांव के छह लोगों ने उसके पति के दूर जाते ही उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर खंडवा पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।