अमेरिका के फ्लोरिडा में एक छोटे प्राइवेट प्लेन के इंजन के अचानक बंद होने से पायलट ने हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी चाही। जहाँ प्लेन उतरते वक्त एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया। प्लेन में दो लोग सवार थे और कार चलाने वाली 57 साल की महिला को हल्की चोटें आईं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जा चूका है।
तिरुपति मंदिर : सामने आया एक और घोटाला
तिरुपति मंदिर के प्रशासन ने एक बड़े धोखाधड़ी का खुलासा किया है, जहाँ एक फर्म ने एक दशक तक मंदिर को शुद्ध सिल्क के बजाय पॉलिएस्टर से बने दुपट्टे (शॉल) की आपूर्ति की। इस घोटाले से मंदिर को लगभग ₹54.95 करोड़ का नुकसान हुआ है। TTD (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) बोर्ड ने लैब परीक्षणों के बाद धोखाधड़ी की पुष्टि की है और मामले को आगे की जांच के लिए राज्य एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंप दिया है।
ज्यादा फल खाने से होती ये बीमारिया
फल खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा फल खाना सेहत के लिए नुकसान दायक भी हो सकता है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया है की ज्यादा फल का खाने से फैटी लिवर, हाइ ट्राइग्लाइसेराइ़ड्स और बेली फैट बढ़ सकता है। डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, हेल्दी लोगों को रोज 250-300 ग्राम फल खाने चाहिए। खाना खाने के 1-2 घंटे बाद फल खाएं।
बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार
नैनीताल जिले के भवाली में देर रात कार हादसा हो गया, जहां एक ही परिवार के 7 लोग और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने के बावजूद SDRF ने मुश्किल रेस्क्यू कर सबको खाई से बाहर निकाला। जानकारी मिली है कि परिवार नैनीताल और मुक्तेश्वर घूमकर वापस नोएडा लौट रहा था।
चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंची 2 लाख के करीब
सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। चांदी ने तो फिर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी कर दिया है। बुधवार यानि आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी 2700 रुपये से ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद चांदी 1,90,799 रुपये पर पहुंच गई है।
बुमराह का 100वें विकेट विवादों में
जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में 100वां विकेट पूरा किया, लेकिन इस विकेट पर बड़ा विवाद हो गया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद भी फैसला नहीं बदला और कहा कि बुमराह का पैर लाइन को छू रहा था, इसलिए गेंद सही है। हां लेकिन TV रिप्ले में एंगल ऐसा दिखा कि कई फैंस और कुछ खिलाड़ियों को यह फैसला सही नहीं लगा।
पोस्ट ऑफिस में 10000 रु का निवेश बनेगा लाखो का फण्ड
पोस्ट ऑफिस की तरफ से आरडी स्कीम चलाई जा रही है। यह स्कीम हर मिडिल क्लास व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। इस स्कीम में आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम 5 साल की अवधि के लिए जमा कर सकते है जिस पर 6.7 फीसदी का तगड़ा ब्याज दिया जाता है। यदि आप 10000 रुपये का मासिक निवेश 5 साल के लिए करते तो आपको 1,13,659 रुपये का सिर्फ ब्याज मिल जाएगा जो आपको 7,13,659 रुपये का रिटर्न देकर जाएगी।
पहला T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1–0 की बढ़त लेते हुए 101 रन से हराया
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 101 रन से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन–लेंथ पर हमला कर विपक्षी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी में भी टीम ने बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सीरीज में भारत ने 1–0 की बढ़त बना ली है, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा हुआ है।
पहली नाइट ड्यूटी के दौरान शख्स की मौत
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 7 दिसंबर को हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हुई, उन्हीं में से एक असम का राहुल तांती भी था। जिसकी उस दिन पहली नाइट ड्यूटी थी। एक महीना पहले ही उनका बेटा हुआ था, इसलिए वह घर छोड़कर काम करने गोवा आया था। राहुल बेहद गरीब परिवार से थे और छोटे से ही काम कर रहे थे।
ग्रीन की डिमांड; चेन्नई–केकेआर लगा सकते हैं IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली
IPL 2026 की नीलामी में 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई और केकेआर दोनों फ्रेंचाइज़ी उन्हें टीम में शामिल करने के लिए रिकॉर्ड बोली लगाने की तैयारी में हैं। ग्रीन की बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी क्षमता उन्हें ऑक्शन का सबसे चर्चित खिलाड़ी बनाती है।