📱Download Our App
बुधवार को अपनाएं ये आसान उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुधवार को अपनाएं ये आसान उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुधवार को गणेश जी और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाने से दिमाग तेज होता है और काम में स्थिरता आती है। हरा कपड़ा या रूमाल इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र 108 बार जपने से रुके काम बनते हैं। हरी मूंग दाल दान करने से भी ग्रहों की दिक्कतें कम होती हैं।

News Source: जागरण
इंदौर से धार के बीच दौड़ती नजर आएगी ट्रैन

इंदौर से धार के बीच दौड़ती नजर आएगी ट्रैन

एमपी के धार जिले में ट्रैन चलने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। इंदौर-दाहोद ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना का काम 17 साल बाद आखरी चरण में पहुंच गया है। रेलवे का दावा है कि मार्च 2026 तक इंदौर से धार के बीच ट्रेन शुरू हो जाएगी, हालांकि जमीन पर काम देखकर छह महीने की देरी संभव है। टनल का कार्य तेजी से चल रहा है।

News Source: नईदुनिया
सोनिया गांधी कितनी अमीर हैं? जानें 2025 तक उनकी घोषित संपत्ति

सोनिया गांधी कितनी अमीर हैं? जानें 2025 तक उनकी घोषित संपत्ति

सोनिया गांधी ने 2024-25 के अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब ₹12.53 करोड़ बताई है, जिसमें भारत और इटली दोनों में अचल व चल संपत्ति शामिल हैं। 2019 में यह राशि लगभग ₹11.81 करोड़ थी  यानी पिछले कुछ वर्षों में आज़ीवन सत्ता एवं रॉयल्टी समेत मिली आय-आधारित संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी दर्ज़ हुई है।

News Source: आज तक
IPL ऑक्शन से पहले BCCI ने किए अहम् बदलाव

IPL ऑक्शन से पहले BCCI ने किए अहम् बदलाव

आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले BCCI ने खिलाड़ियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। पहले 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हुई थी, लेकिन देर रात 9 और नाम जोड़े गए, जिसमें स्तिक चिकारा भी शामिल हैं। अब कुल 359 खिलाड़ी ऑक्शन में होंगे, लेकिन बोली सिर्फ 77 पर लगेगी, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस बार सबसे बड़ा पर्स केकेआर के पास है, जिससे ऑक्शन और भी रोमांचक रहेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
यूपी में खुल रहा पहला Apple Store

यूपी में खुल रहा पहला Apple Store

ऐपल भारत में अपना पांचवां और नोएडा का पहला ऑफिशियल स्टोर खोल रहा है। ये स्टोर 11 दिसंबर को DLF Mall of India में खुलने जा रहा है। कंपनी ने करीब 8,200 स्क्वायर फीट जगह किराए पर ली है। पहले साल किराया नहीं देना होगा, बाद में 263 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देना होगा। स्टोर मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया जा रहा है।

News Source: आज तक
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द होगा

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द होगा

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो सकती है। पीयूष गोयल एक से दो दिन के अंदर लखनऊ आकर पार्टी प्रेसिडेंट के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इस बार पार्टी ओबीसी चेहरे पर भरोसा जताने की संभावना रखती है। बीजेपी ने संगठन मजबूत करने के लिए फिर बदलाव किया है, जिससे पीयूष गोयल के नेतृत्व में यूपी की चुनावी तैयारियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

News Source: एबीपी न्यूज़
कभी था पॉपुलर, अब काम की तलाश में भटक रहा है ये एक्टर

कभी था पॉपुलर, अब काम की तलाश में भटक रहा है ये एक्टर

हम बात कर रहा है करण पटेल की, जिन्होंने पढ़ाई के बाद एक्टिंग में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने छोटे-छोटे रोल किए और धीरे-धीरे टीवी पर अपनी जगह बना ली। सबसे पहले वो कसौटी जिंदगी की में दिखे, फिर कसम से में नजर आए। छोटे रोल करते-करते उन्होंने अपनी एक्टिंग को और मजबूत किया और इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

News Source: न्यूज़ 24
खोया आधार कार्ड ऐसे पाएँ, UIDAI ने बताई आसान ट्रिक

खोया आधार कार्ड ऐसे पाएँ, UIDAI ने बताई आसान ट्रिक

आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है जो आपके सभी सरकारी कामो और बैंक खाता खुलवाने के लिए अनिवार्य होता है। यदि आपका आधार कार्ड खो जाता है तो परेशान न हो क्यूंकि UIDAI के अनुसार खोया हुआ कार्ड ईमेल, SMS या आधार सेंटर के जरिए रिकवर किया जा सकता है। आधार डिटेल पाने के लिए ईमेल या 1940 IVRS पर कॉल कर आसानी से जानकारी मिल सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
बेगूसराय में JDU नेता की हत्या

बेगूसराय में JDU नेता की हत्या

बिहार के बेगूसराय में JDU के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश कुमार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव की है। रात को निलेश अपने डेरे पर सो रहे थे, तभी अचानक 6–7 बदमाश आए और बिना कुछ बोले उन पर लगातार गोलियां चला दीं। उस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
लोकसभा में चुनाव सुधार पर सीधी वार

लोकसभा में चुनाव सुधार पर सीधी वार

10 दिसंबर यानि आज संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। दोनों सदनों में वंदेमातरम् पर चर्चा हो चुकी है। आज लोकसभा में चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वहीं, टैरिफ डील पर बातचीत के लिए अमेरिका की टीम भारत आई है। एक देश एक चुनाव कमेटी की मीटिंग भी होगी। राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे और कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

News Source: न्यूज़ 24