📱Download Our App
अफगानिस्तान सैनिक किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते?

अफगानिस्तान सैनिक किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते?

दुनिया भर में मांसाहारी खाने वाले लोगो की संख्या दिन पे दिन बढ़ती जा रही है। सभी देशो में तरह-तरह के नॉनवेज डिश लोकप्रिय होती है। अफगानिस्तान जैसे देश में एक बड़ी आबादी मांसाहार खाने पर ही निर्भर है। अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा भेड़ का मांस खाया जाता है। यह अफगान डाइट का मुख्य हिस्सा है। दावतों से लेकर रोजमर्रा के खाने तक मटन हर जगह शामिल होता है।

News Source: न्यूज़ 24
घटिया देशी शराब को लेकर बड़ा खुलासा

घटिया देशी शराब को लेकर बड़ा खुलासा

झारखंड में घटिया  देशी शराब बेच कर सरकार को 136 करोड़ का नुकसान पहुंचने का खुलासा एसीबी जाँच में हुआ। शराब कारोबारी नवीन केडिया पर घोटाले में संलिप्तता का आरोप है और उन्हें केस में अभियुक्त बनाया गया है। नविन केडिया बिना टेंडर और अग्रीमेंट के शराब सप्लाई करता था, जहाँ 38 करोड़ और बाद में 70 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा हो चुका है।

News Source: प्रभात खबर
BREAKING : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर केस दर्ज

BREAKING : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर केस दर्ज

मथुरा की CJM कोर्ट ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कंप्लेंट (परिवार) की तरफ से शिकायत दर्ज कर ली है। यह शिकायत लड़कियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ी है। अब इस मामले में कोर्ट में केस चलेगा और जनवरी 2025 में अगली सुनवाई में बयान दर्ज होंगे। इससे पहले भी कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के चरित्र को लेकर टिप्पणी की थीं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए बेस्ट OTT प्लेटफॉर्म्स

डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए बेस्ट OTT प्लेटफॉर्म्स

डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का खास शौक रखे वालो के लिए डॉक्यू-बे बेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म है, यहाँ सिर्फ डॉक्यूमेंट्रीज़ मिलती हैं। साथ ही कैनोपी पर लाइब्रेरी कार्ड या यूनिवर्सिटी ईमेल से फ्री डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं। इसके अलावा डिस्कवरी चैनल और क्यूरियॉसिटी स्ट्रीम सीखने के लिए बढ़िया हैं। नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर भी डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी है, जहां नेशनल जियोग्राफिक की शानदार फिल्में मिलती हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
दिल्ली में जहरीली हवा से राहत, AQI 300 पार

दिल्ली में जहरीली हवा से राहत, AQI 300 पार

दिल्ली की हवा भले ही थोड़ी साफ़ हुई लेकिन प्रदुषण का खतरा अभी भी बना हुआ है। दिल्ली में आज सुबह औसत AQI 294 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है। ऐसे में कई इलाको में AQI 200–250 के बीच रहा जिससे साँस लेने में तकलीफ, खांसी और आँखों में जलन जैसी समस्या बढ़ रही है। वही पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 50% से ज्यादा कमी दर्ज की गई है।

News Source: एनडीटीवी
पिस्टल से खेल-खेल में घायल हुआ युवक

पिस्टल से खेल-खेल में घायल हुआ युवक

अहमदाबाद के नारोल इलाके में तीन दोस्त मजाक में देशी पिस्टल चला रहे थे। इस दौरान फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सिद्धांत, जिसने गोली चलाई, और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी युवराज सिंह गोहिल ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110, 54 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(b) और 27(a) के तहत FIR दर्ज की है।

News Source: आज तक
प्यार में अँधा यार बना दोस्त का हत्यारा

प्यार में अँधा यार बना दोस्त का हत्यारा

गुजरात से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ लड़की के मुद्दे पर हुई बहस के बाद जिगरी दोस्त ने युवक को उतार दिया मौत के घाट। यह हादसा कच्छ के नखत्राणा क्षेत्र का है। जहाँ जिगरी दोस्त आरोपी ने शव को कई हिस्से में काट बोरवेल में फेक दिया। बचे हुए अंग को जमीन में दफना दिया। पुलिस ने अंग बरामद कर के जाँच शुरू कर दी।

News Source: न्यूज़ 18
हाई बल्ड प्रेशर वालों के लिए खतरनाक फूड्स

हाई बल्ड प्रेशर वालों के लिए खतरनाक फूड्स

अच्छी सेहत के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। दिल की दिक्कतों में या हाई बल्ड प्रेशर होने पर बिस्कुट, चीज, मक्खन और बेकिंग सोडा नहीं खाना चाहिए इसमें हाई सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। साथ ही चाइनीज फूड में इस्तेमाल होने वाला सॉस और MSG भी शरीर में पानी रोकता है और ब्लड प्रेशर को ऊपर करता है।

News Source: न्यूज़ 24
क्या टिक पाएगी ‘धुरंधर’ के सामने कपिल शर्मा की फिल्म

क्या टिक पाएगी ‘धुरंधर’ के सामने कपिल शर्मा की फिल्म

‘धुरंधर’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा रखा है जिसने पांच दिन में 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वही 12 दिसम्बर में कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’ रिलीज हो रही है। ऐसे में इस फ्लिम का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल पाएगा। वैसे कपिल की पर धुरंधर का असर जरूर पड़ सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है की ये फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ कमा सकती है।

News Source: E24 बॉलीवुड
IPL 2026: बाहर होंगे ये 5 बड़े दिग्गज

IPL 2026: बाहर होंगे ये 5 बड़े दिग्गज

आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों पर है, इसी के चलते 5 बड़े खिलाडी IPL से बाहर होने वाले है। जिसमे की मोईन अली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल और रविचंद्रन अश्विन के नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों में से कुछ बाहर होने के बाद PSL खेलने वाले है। आईपीएल का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है।

News Source: एबीपी न्यूज़