📱Download Our App
2026 में इन 4 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

2026 में इन 4 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

नया साल कई राशियों के लिए खुशियों और तरक्की से भरा रहेगा। जिसमे वृषभ राशि वालों को जॉब और बिजनेस में फायदा मिलेगा। सिंह राशि के नए प्रोजेक्ट और विदेश यात्रा के योग हैं। वृश्चिक राशि के सपने पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि में करियर और बिजनेस में बड़ा बदलाव आएगा। प्यार और लव लाइफ सभी के लिए बेहतर रहेगी।

News Source: इंडिया टीवी
सर्दियों में गर्भवती महिलाएं न करे ये गलतियां

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं न करे ये गलतियां

सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को ठंड से खास ध्यान रखना चाहिए। डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत बराबर रहती है। ज्यादा देर ठंडी जगह पर बैठना ठीक नहीं। धूप न लेने से विटामिन डी की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर और मूड प्रभावित हो सकता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING NEWS : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

BREAKING NEWS : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

गुजरात के सूरत में परवत पाटिया इलाके की राज टेक्सटाइल मार्केट में आग लग गई। मौके पर 20 से ज्यादा फायर टेंडर पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए है। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीक के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम चल रहा है। लगभग 100 से 125 फायर ऑफिसर और कर्मचारी लगे हुए हैं।

News Source: जागरण
फिर स्कूलों को मिली बम धमकी

फिर स्कूलों को मिली बम धमकी

अभी अभी खबर मिली है कि दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। लक्ष्मी नगर, मयूर विहार और रोहिणी के स्कूलों में यह सूचना मिली। सुरक्षा के चलते छात्रों को घर भेज दिया गया। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर स्कूल की इमारतों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

News Source: न्यूज़ 24
क्या है पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’?

क्या है पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’?

पंजाब में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बनाया गया है। 181 हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है, जो घरेलू हिंसा, ऑफिस में हैरेसमेंट या किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की तुरंत मदद देती है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि यह सिस्टम पीड़ित महिलाओं और बच्चों तक तेजी से सहायता पहुंचाएगा। सभी महिलाओं को 181 नंबर जरूर सेव करना चाहिए।

News Source: एबीपी न्यूज़
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी से बेटे की मौत

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी से बेटे की मौत

मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के बेंडा गांव में जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों ने खूनी रूप ले लिया। चाचा-ताऊ के दो पक्षों में पहले लाठियां चलीं, फिर गोलियां। फायरिंग में ओमप्रकाश उर्फ गोली गुर्जर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पिता दशरथ गुर्जर गंभीर रूप से घायल हैं और ग्वालियर रेफर किए गए हैं। आरोपी पक्ष गांव से फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

News Source: नईदुनिया
पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में पति की दर्दनाक मौत

पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में पति की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में एक भयानक वारदात सामने आई है जहाँ घरेलु विवाद में पत्नी ने अपने पति को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद गंभीर पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र का है जहाँ एक 45 वर्षीय अरुण को पत्नी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: अग्निबाण
Youtube गोल्डन बटन वालो की कितनी होती है कमाई

Youtube गोल्डन बटन वालो की कितनी होती है कमाई

YouTube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद अगर क्रिएटर रेगुलर वीडियो अपलोड करे और अच्छे व्यूज आएं, तो सालाना करीब 40 लाख तक कमा सकता है। एडवरटाइजर्स हर 1000 व्यूज पर लगभग 2 डॉलर मिलते हैं। इसके अलावा विज्ञापन से भी अच्छी कमाई होती हैं। सालाना 2.5 लाख रुपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देता होता है। वही 2.5–5 लाख पर 5% और 5–10 लाख पर 20% टैक्स लगेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
पन्ना में दो दोस्तों की चमकी किस्मत, मिला 50 लाख का हीरा

पन्ना में दो दोस्तों की चमकी किस्मत, मिला 50 लाख का हीरा

एमपी के पन्ना में दो युवकों सतीश खटीक और साजिद मोहम्मद की किस्मत तब चमक उठी जब उनकी ली हुई खदान से 15.34 कैरेट का हीरा मिला, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों ने 20 दिन पहले खदान लीज पर ली थी। हीरा कार्यालय में जमा कराए गए इस हिरे की नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से वे बहनों की शादी और अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

News Source: अग्निबाण
गोवा नाईट क्लब हत्याकांड: आज 2 बजे होगी सुनवाई

गोवा नाईट क्लब हत्याकांड: आज 2 बजे होगी सुनवाई

बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक लूथरा भाइयों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। जिसकी सुनवाई आज सेशंस कोर्ट में दोपहर 2 बजे होने वाली है। CBI ने 7 दिसंबर को लुक आउट नोटिस जारी किया था और इंटरपोल ने थाईलैंड की एजेंसियों से जानकारी लेने को कहा है। लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

News Source: जागरण