कांग्रेस सांसद शशि थरूर को जब पता चला कि उन्हें ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है, तो वो भड़क उठे। थरूर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के जरिए कल ही मिली, जब वे केरल में वोट डालने गए थे। उन्होंने साफ कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और अवॉर्ड स्वीकार नहीं करेंगे।
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हुए गिरफ्तार
फिल्म स्टाइल में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को यूपी पुलिस ने चलती ट्रैन में गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि अमिताभ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लखनऊ क्राइम ब्रांच ने अमिताभ को रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। देवरिया में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ भूमि आवंटन संबंधी मामला चल रहा है।
Controversy : फिर बुरे फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
महिलाओं पर ’25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती हैं….’ टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मथुरा की सीजेएम कोर्ट ने अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर परिवाद को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में अब अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चलेगी और अगली सुनवाई 1 जनवरी को होगी।
हैंडपंप से कूचकर ली मासूमों की जान
बिहार के पूर्णिया में डिंगोज गांव में चचेरे भाई ने अपनी ही तीन मासूम भतीजियों और भतीजे पर हैंडपंप और चाकू से हमला कर दिया। इसमें 5 साल की इनायत और 3 साल की गुलनाज की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की कुलसुम बुरी तरह घायल है। पुलिस ने आरोपी मो. अरबाज और मो. हसनैन की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
मोदी सरकार ने जनगणना सिस्टम में किया बड़ा बदलाव
बड़ी खबर केंद्र सरकार ने 2027 में भारत की जनगणना पूरी तरह डिजिटल करने का ऐलान किया है। अब यह पारंपरिक कागज़ी फॉर्म की बजाय मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी। सरकार का कहना है कि इससे डेटा कलेक्शन तेज, सटीक और पारदर्शी होगा। डिजिटल जनगणना नीति निर्माण, शहरी योजना और समाज-आर्थिक सर्वेक्षणों में मदद करेगी।
डेयरी निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी
पुणे और मुंबई के कई लोगों से डेयरी बिजनेस में निवेश का लालच देकर 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ED ने इसी मामले में आज बारामती में छापेमारी की। आरोप है कि लोखंडे दंपति खुद को बड़े नेता का करीबी बताकर लोगों से पैसे लेते थे और कई फर्जी कंपनियां खोलकर खूब ठगी करते रहे।
क्रिकेट कोच पर जानलेवा हमला
पुडुचेरी की U-19 टीम के हेड कोच एस. वेंकटरमन पर तीन खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। तीनो खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्क्वाड में नहीं चुने जाने को लेकर बेहद गुस्सा थे। इस वजह से खिलाड़ियों ने कोच को बुरी तरह घायल कर दिया, उनके कंधे में फ्रैक्चर आया और 20 टांके लगे। पुलिस में FIR दर्ज हो गई है। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
रेपो रेट के बाद इन बेंको में घटाई ब्याज दरें
RBI की और से 5 दिसंबर को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइन्ट (bps) की कटौती के बाद कई बेंको ने ब्याज दरों में कटौती की है। एचडीएफसी बैंक ने MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे उधारकर्ताओं को फायदा होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी RLLR 8.35% से घटाकर 8.10% कर दी। बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक ने भी अपने लोन रेट घटाए हैं।