आज के दिन चांदी के दाम में जबरजस्त उछाल देखने को मिला है, बुधवार 10 दिसंबर को चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत 7 हजार रुपये से अधिक बढ़ी है। मंगलवार शाम को चांदी का भाव ₹178893 प्रति किलो था। इसके अलावा आज 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹116 महंगा हो गया है।
व्हाट्सऐप पर ये गलती दिखाईगी सीधा जेल का रास्ता
व्हाट्सऐप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। क्यूंकि चैटिंग हो, फोटो-वीडियो शेयर करना या कॉलिंग सब कुछ इसी ऐप के जरिए होता है, लेकिन कई लोग बड़ी गलती कर देते है। व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज, अफवाहें या आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर करना कानूनन अपराध है। इससे IPC और IT Act के तहत कार्रवाई, जुर्माना और जेल तक हो सकती है।
2000 की SIP से बन सकता है 5 करोड़ का फंड?
SIP के जरिए छोटी रकम भी बड़े फंड में बदल सकती है। निप्पॉन इंडिया मिड कैप फंड ने 30 साल में करीब 22% सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी ने शुरुआत से हर महीने 2,000 रुपये की SIP की होती, तो कुल निवेश सिर्फ 7.20 लाख होता। और 22.44 फीसदी के एनुअलाइज्ड रिटर्न पर यह छोटी सी राशि 30 साल पूरा होने के बाद करीब 5.17 करोड़ रुपये का फंड बनाती।
हमेशा डिमांड में रहती है इंदौर सराफा की ये स्पेशल मर्डर वाला ड्रिंक
इंदौर के सराफा बाजार की ‘मर्डर वाला कोकोनट क्रश’ हमेशा डिमांड में रहती है। यह ड्रिंक बेंगलुरु से मंगाए गए मलाईदार नारियल और RO पानी से बनी बर्फ से तैयार की जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। ग्राहकों के सामने नारियल को जोश से तोड़ने का अनोखा अंदाज इसे और खास बना देता है।
रोजाना वॉक करने से मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा
आज के टाइम में हर व्यक्ति अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरीके अपनाता है। अगर आप भी अपने आप को फिट रखना चाहते है और बीमारियों से बचना चाहते है तो आइए जानते हैं डॉक्टर बिमल छाजेड से रोजाना टहलने के फायदों के बारे में। उन्होंने बताया रोजाना वॉक करने से कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स कम होते हैं, हार्ट और शुगर कंट्रोल रहते हैं और कैलरी व जोड़ों में सुधार मिलता है।
गुजरात में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप
गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। राजकोट जिले के आटकोट गांव में एक मजदुर परिवार की 7 साल की मासूम बेटी के साथ खेत में ले रेप किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से दबोचकर लोहे की रॉड बरामद की, FSL टीम जांच में जुटी है।
मार्च 2026 में रणवीर और यश के बीच कड़ी टक्कर
मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार साबित होने वाला है। यश की नई फिल्म Toxic 19 मार्च को रिलीज़ होगी, जिसमें सस्पेंस और भारी एक्शन मिलेगा। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में दमदार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और सुपरस्टार कास्ट के साथ मार्च 2026 को मस्ती और मनोरंजन से भर देंगी।
चेहरा चमकाना है? अपनाएं ये 3 चीजें
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट या प्रोटीन से भरपूर 3 चीजों का इस्तेमाल कर सकते है। जी हां, आंवला, संतरा और चिया सीड्स चेहरे की खूबसूरती बनाने के लिए काफी मददगार साबित होते है। तीनो चीजों को मिलकर मास्क बनाया जा सकता है। इस मास्क को आप 1 हफ्ते में दो बार कर सकते हैं, यकीनन फायदा होगा।