मंगलवार रात ट्रेन से गिरफ्तार किये गए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और कई विवादों में जुड़े रहे हैं। 2021 में उन्हें जबरन रिटायर किया गया था। अमिताभ ठाकुर मुलायम सिंह यादव से झड़गे और अतीक अहमद मर्डर केस में हस्तक्षेप के मामले से काफी सुर्खियों रहे थे। साथ ही वे 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे है।
आंखों में दिख रहे ये लक्षण किडनी खराब होने का संकेत
किडनी की समस्या सिर्फ थकान या सूजन तक सीमित नहीं रहती, आंखों में भी शुरुआती लक्षण दिख सकते हैं। लगातार सूजी, लाल, जलती या धुंधली आंखें, रंग पहचानने में दिक्कत, ड्रायनेस या यूरिन में बदलाव किडनी की खराबी का संकेत हो सकते हैं। हाई बीपी या डायबिटीज वाले लोग ज्यादा सतर्क रहें। समय पर जांच और इलाज से किडनी और आंखों की सेहत बचाई जा सकती है।
क्या ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी?
गौरव खन्ना ने काफी समय पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में काम किया। जहां उन्होंने रूपाली गांगुली के साथ अनुज कपाड़िया का अहम किरदार निभाया। बिग बॉस 19 के चलते वो शो से बाहर हो गए थे। अब उनके कहना है कि राजन सर ने मुझे अनुज का किरदार दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई और जल्द ही वो शो में नजर आएंगे।
सर्दियों में सही गीजर कैसे चुनें
ज्यादातर लोग 15 से 25 लीटर स्टोरेज वाला गीजर लेते हैं, जो लगातार गर्म पानी देता है। टैंक ग्लास लाइन/टाइटेनियम कोटेड होना चाहिए, वारंटी 7 से 8 साल अच्छी रहती है। हीटिंग एलिमेंट पर कम से कम 2 से 3 साल की वारंटी जरूरी है। इंस्टालेशन और सर्विस वारंटी भी देखें। इसके अलावा सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए।
फ्लाइट कैंसिलेशन से इंडिगो को करोडो का नुकसान
CTI के मुताबिक एयरलाइन को करीब 1000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 1 दिसंबर से अब तक 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट के हजारों यात्रियों की यात्रा प्लान बिगड़ गए। आम दिनों में 1.5 लाख लोग सफर करते हैं, लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।
BREAKING : रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग में एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। आग करीब 150 वर्ग मीटर इलाके में फैल गई थी। फायर टीम के मुताबिक यह बिल्डिंग खुद से बनी कंक्रीट स्ट्रक्चर थी। आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है और बाकी सारे काम भी तेजी से किए जा रहे हैं।
स्कूलों में इस तारीख से विंटर वैकेशन शुरू
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीखें तय हो गई हैं। इस बार 20 से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे, यानी बच्चों को पूरे 12 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसमें रविवार और क्रिसमस की छुट्टी भी शामिल है। 31 दिसंबर के बाद आगे की छुट्टियों का फैसला मौसम को देखते हुए लिया जाएगा।
कप्तान पैट कमिंस की वापसी ने इंग्लैंड को किया शॉक
एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 17 दिसम्बर को एडिलेड ओवेल में खेला जाएगा जिससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए खुशखबरी आई है। लंबे समय से चोटिल पैट कमिंस की वापसी हो गई है और वो तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। स्टीव स्मिथ की जगह बाकी मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी पैट कमिंस संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया को एशेज ट्रॉफी बचाने के लिए बचे तीन में से सिर्फ एक मैच जीतना होगा।