भोपाल की सड़कों पर अब डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएगी। इस नई सेवा की शुरुआत नादरा बस स्टैंड से बैरागढ़ के बीच की गई है, जिससे शहर के व्यस्त इलाकों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह आधुनिक बस न केवल सफर को आरामदायक बनाएगी, बल्कि भोपाल के सार्वजनिक परिवहन को एक नई पहचान भी देगी।
भारत ने 46 रन से जीता पांचवां टी-20
भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने बैटिंग चुनी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। ईशान ने 42 गेंद पर सेंचुरी लगाई और टीम ने 271 रन का स्कोर खड़ा कर दिया । न्यूजीलैंड ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 225 रन ही बना सकी।
ब्रेकिंग न्यूज़ : 7 शहरों में हुए भीषण धमाक, 5 की मौत, 14 घायल
ईरान के कम से कम 7 शहरों में धमाकों की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए । तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार धमाकों में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने के बाद सरकार ने जारी किया बयान
एपस्टीन फाइल्स में पीएम का नाम आने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इसमें लिखा- हमने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े एक ई-मेल को लेकर आई खबरें देखीं, जिनमें पीएम के इजराइल दौरे का जिक्र है। जुलाई 2017 में पीएम का इजराइल जाना आधिकारिक और सच बात है। ई-मेल में इसके अलावा कही गईं बाकी बातें एक दोषी की मनगढ़ंत और बेकार बातें हैं, जिन्हें पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।
कल बजट 2026 कितने बजे पेश होगा? कहाँ देख सकते है लाइव बजट?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल, 1 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह बजट भाषण 1 से 2 घंटे तक चल सकता है, जिसका लाइव प्रसारण संसद टीवी/दूरदर्शन/Chote News App पर अपडेट होगा। विशेष बात यह है कि बजट के चलते कल रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार (NSE/BSE) सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
Budget 2026 : पीएम किसान योजना की रकम बढ़ने की उम्मीद
कल 1 फ़रवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश होने वाला है । इस बजट में विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे है की वित्त मंत्री किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का ऐलान कर सकती है । क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में खेती पर होने वाला खर्च में तेजी से इजाफा हुआ है । अब कल बजट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
योगी के समर्थन में इस्तीफ़ा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर ने वापस लिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा देने वाले अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है । इसके बाद उन्होंने पुनः ज्वाइन किया । 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था । पुनः ज्वाइन करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया है ।
‘मर्दानी 3’ का धमाका, दूसरे दिन किया तगड़ा कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 3.80 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन शनिवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखा गया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 5 से 6 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘बॉर्डर 2’ के सामने होने के बावजूद ‘मर्दानी 3’ दर्शकों की संख्या बढ़ रही है।
सरसों, मूंगफली या तिल? सेहत के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरसों का तेल, मूंगफली का तेल और राइस ब्रान ऑयल रोजाना खाना पकाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। सलाह दी जाती है कि हर 1-2 महीने में तेल बदलकर या दो तेलों के मिश्रण का उपयोग करें ताकि शरीर को विभिन्न पोषक तत्व मिल सकें।
22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बैतूल के टाहली गांव में 22 वर्षीय तीसा बारस्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को पिता के साथ खाना खाने के बाद उसे अचानक तेज पेट दर्द उठा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों को शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के अंश मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।