बिहार में बगहा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों बगहा बाजार, नवकी बाजार, डीएम एकेडमी चौक, चित्रांगदा सिनेमा चौक और बांबे बाजार रोड पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठ ने कहा की यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विधानसभा में MLA का लेपर्ड लुक बना चर्चा का विषय
महाराष्ट्र विधानसभा के नागपुर सत्र में जुन्नर के MLA शरद सोनवणे तेंदुए जैसा कपड़ा पहनकर सदन इसलिए पहुंचे, क्योकि चारो और तेंदुए का आतंक काफी बढ़ चूका है। उन्होंने यह कदम इसलिए भी उठाया ताकि नाशिक, अहमदनगर, पुणे और विदर्भ में बढ़ रहे तेंदुआ दिखने और हमलों की घटनाओं पर सरकार का ध्यान जाए। ग्रामीण इलाकों में इसका डर लगातार बढ़ रहा है।
कैसा होगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 11-15 दिसंबर के दौरान कई राज्यों में कोहरा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा। 11-13 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी में, 11-12 दिसंबर को उत्तराखंड और ओडिशा में, जबकि 13-15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।
क्या है राहुल गांधी की पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने की वजह
केंद्रीय सूचना आयोग और केंद्रीय सतर्कता आयोग में नई नियुक्तियों को लेकर पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के बीच बैठक हुई। इसमें सीवीसी के सतर्कता आयुक्त के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ पदों पर नियुक्ति पर चर्चा हुई। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति बुधवार को शीर्ष पदों के लिए अधिकारियों का चयन करेगी।
तीसरे दिन भी बाजार में गिरावट रही जारी
बुधवार को बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्दी ही बिकवाली के दबाव में लाल निशान में आ गया। बीएसई सेंसेक्स 275 अंकों गिरकर 84,391 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 81.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,758 पर बंद हुआ। सोमवार और मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।
गवाही देने जा रहे गवाह की मौत
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बेटे और ड्राइवर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। भोलानाथ आज कोर्ट में गवाह के रूप में पेश होने वाले थे। उन्होंने कहा कि जेल में बैठे शाहजहां शेख ने पंचायत अध्यक्ष सबिता रॉय और अन्य लोगों के साथ मिलकर यह घटना करवाई। कार को ट्रक ने तीन बार टक्कर मारी है।