UNESCO की अमूर्त धरोहर किसी देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देती हैं। इनमें केवल स्मारक या वस्तुएं नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली परंपराएं, कलाएं, सामाजिक प्रथाएं, अनुष्ठान और त्योहार शामिल होते हैं। हाल ही में दीपावली को इस सूची में शामिल किया गया, जिसमें पहले से ही कुंभ मेला, दुर्गा पूजा और योग शामिल हैं।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड का एक और वीडियो आया सामने
नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की बड़ी लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा है । इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल थे । इस घटना के बाद क्लब को संचालन की अनुमति देने वाले तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । वीडियो देखें
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक खड़ी वैगनआर कार में ब्रेजा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर के कारण एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। ब्रेजा कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
Vastu Tips 2026 : नए साल में घर से पैसा कैसे आकर्षित करें?
वास्तु के अनुसार, 2026 में पैसा आकर्षित करने के लिए घर की उत्तर दिशा को सक्रिय रखें, जहां कुबेर का चित्र या चांदी के पात्र में चावल रखना शुभ होता है। इसके अलावा, मुख्य द्वार को साफ और रोशन रखें, तथा तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम में रखकर उसका मुख उत्तर की ओर रखें। सूर्यमुखी का पौधा लगाने से भी धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
SRK का जलवा, एक ही दिन 5 हज़ार का प्रोजेक्ट सोल्ड आउट
दुबई में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के नाम पर बने ₹5,000 करोड़ के प्रीमियम कमर्शियल टावर ‘SHAHRUKHZ’ के सभी फ्लैट्स लॉन्च के पहले ही दिन बिक गए। डेन्यूब ग्रुप द्वारा निर्मित 55 मंजिला इस टावर की रिकॉर्ड तोड़ सफलता पर शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि उन्हें अपनी ही बिल्डिंग में ऑफिस लेने में तकलीफ हो रही है।
रिलायंस इंफ्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई
ED ने विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । ईडी ने कंपनी के 13 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाते हुए कुल ₹77.86 करोड़ की राशि को ‘लीन’ (Lien) पर लगा दिया। यह कार्रवाई NHAI परियोजनाओं के सार्वजनिक धन को अवैध रूप से UAE भेजने से जुड़ी है ।
इंडिगो के CEO के बाद अब चेयरमैन ने मांगी माफी
बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने माफी मांगी है । उन्होंने स्वीकार किया कि एयरलाइन यात्रियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी । बोर्ड ने गड़बड़ी के मूल कारणों की जांच करने और समस्या को ठीक करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करने का निर्णय लिया है ।
इंदौर में 2002 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में नया मोड़
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने इंदौर की एलोरा टोबेको कंपनी पर ₹2002 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में विभाग के 71 अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। इन अधिकारियों की तैनाती सिगरेट फैक्ट्री पर थी, फिर भी कंपनी प्रतिदिन कम उत्पादन दिखाकर भारी टैक्स चोरी करती रही। अधिकारियों पर मिलीभगत का संदेह है, जिसके कारण उन पर शिकंजा कसा गया है।
पूर्व विधायक ‘पज्जन भैया’ की फैक्ट्रियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी
आयकर विभाग ने छतरपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ‘पज्जन भैया’ और उनके कारोबारी पार्टनर की फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। छापेमारी के लिए आयकर अधिकारी शादी के स्टीकर लगी 50 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। अवैध खनन और कर भुगतान में अंतर की जांच के तहत टीम ने खदानों के रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए।
चाणक्य नीति : बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये खास खूबियां
आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति जन्मजात नहीं होते, बल्कि उनमें खास आदतें होती हैं। वे निजी बातों को गोपनीय रखते हैं, क्रोध में निर्णय नहीं लेते, शांत मन से सोचते हैं। वे निरंतर सीखते हैं, अधिक सुनते हैं, कम बोलते हैं, और रिश्तों में संतुलन बनाते हुए भविष्य की चुनौतियों को पहले ही पहचान लेते हैं।