जम्मू-कश्मीर के कटरा में देर रात बिना परमिट तेज रफ्तार वैन ने सुर्गल बाबा देवी स्थान के सेवक मनोहर लाल बाबा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उनकी मौत से 3 बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Silver Rate Today : देखें आज 11 दिसंबर का भाव
चांदी में तेजी का दौर जारी है। देश के ज्यादातर राज्यों में सिल्वर ने नया पीक बनाया है । आज 11 दिसंबर 2025 को चांदी 2000 रुपये महंगी हुई है । ये है चाँदी का आज का भाव
| शहर (City) | कीमत ( प्रति किलो ) |
| दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, गुरुग्राम, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, पटना, भुवनेश्वर | 2,01,000 रुपए |
| चेन्नई, हैदराबाद | 2,09,000 रुपए |
दूसरे T20 मैच में सूर्यकुमार और गिल पर कड़ी नजर
भारत-अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत ने पहला मैच जीत कर 1-0 की बढ़त बड़ा ली है और आज 2-0 की बढ़त का लक्ष्य रखेगी। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी है। सूर्या ने 18 मैचों में 196 रन, जबकि गिल ने 16 पारियों में सिर्फ पांच बार 30+ रन बनाए हैं, जिससे टी20 विश्व कप की तैयारी प्रभावित दिख रही है।
आने वाले दिनों में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
16 दिसंबर 2025 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की शुरुआत होगी। इस गोचर से कुछ राशियों को बड़ा फायदा मिलेगा। मेष वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और काम में तेजी आएगी। सिंह राशि को करियर, मान-सम्मान और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों को प्रमोशन, विदेश के मौके और परिवार से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
CBSE 10वी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव
CBSE ने 10वी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किया है, जिसके बाद अब छात्रों को साइंस और सोशल साइंस के उत्तर अलग-अलग निर्धारित सेक्शन में ही लिखने होंगे। इस नियम के तहत किसी सेक्शन का जवाब दूसरे में लिखने पर मूल्यांकन नहीं होगा और नंबर नहीं मिलेंगे। बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव कॉपियों के बेहतर और सटीक मूल्यांकन के लिए किया गया है।
DElEd 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू
बिहार डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 11 दिसंबर से शुरू हो चुके है। आप bsebdeled.com पर 24 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार (जनरल 50%, आरक्षित 45%) और मौलवी परीक्षा पास भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में 120 सवाल होंगे, समय 2 घंटे 20 मिनट। जनरल और आरक्षित कैटेगरी को पास होने के लिए 30% नंबर चाहिए।