📱Download Our App
सर्दियों में अपाहिज बना देती है यह बीमारी

सर्दियों में अपाहिज बना देती है यह बीमारी

सर्दियों में तापमान का अचानक गिरना मजे करने के लिए नहीं होता है बल्कि यह शरीर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। ठंड में पुरानी बीमारियां जैसे आर्थराइटिस, अस्थमा, सीओपीडी और फ्लू बढ़ सकते हैं, ऐसे में शरीर को गर्म रखें, गुनगुना पानी पिएं, हल्की एक्सरसाइज करें, पौष्टिक भोजन लें और दवाएं समय पर लें। लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समस्या गंभीर न बने।

News Source: एबीपी न्यूज़
CSK इन 3 खिलाड़ियों पर पूरा दांव लगाने को तैयार

CSK इन 3 खिलाड़ियों पर पूरा दांव लगाने को तैयार

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये हैं, जिनसे वह 9 खिलाड़ी और 4 विदेशी खरीद सकती है। CSK की नजर लियाम लिविंग्स्टन, रवि बिश्नोई और मेट हेनरी पर है। पहले ही 16 खिलाड़ियों पर 81.6 करोड़ खर्च हो चुके हैं। लिविंग्स्टन ऑलराउंडर, बिश्नोई लेग स्पिनर और हेनरी तेज गेंदबाज हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
ग्राम प्रधान के खिलाफ जाना पड़ा बुजुर्ग को भारी

ग्राम प्रधान के खिलाफ जाना पड़ा बुजुर्ग को भारी

भदोही के धसकारी जिले में एक दबंग ग्राम प्रधान और उसके परिवार ने बुजुर्ग कमलाकांत दुबे को कार से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक ने पहले ग्राम प्रधान मनीष यादव के खिलाफ अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है,और पुलिस आरोपी सुजीत की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

News Source: आज तक
रेखा की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की

रेखा की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की

बॉलीवुड की ब्यूटी रेखा की हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्लैक टॉप में आईने के सामने खड़ी लड़की के नैन-नक्श रेखा से बहुत मिलते-जुलते हैं। वीडियो j4nhhv1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। फैंस ने इसे देखकर रिएक्शन दिए, कुछ ने कहा आप सच में रेखा जैसी हैं, वहीं कुछ ने कहा रेखा जैसा कोई नहीं।

News Source: एनडीटीवी
नीम करोली बाबा ने बताए 5 महत्वपूर्ण जीवन-संदेश

नीम करोली बाबा ने बताए 5 महत्वपूर्ण जीवन-संदेश

नीम करोली बाबा का संदेश है कि जीवन में तरक्की के लिए मेहनत के साथ अच्छे संस्कार, सही सोच और अनुशासन जरूरी हैं। वे बुजुर्गों-महिलाओं का सम्मान, समय की कद्र, बुरी आदतों से दूरी और धन का सदुपयोग जीवन की सफलता का आधार बताते हैं। उनके अनुसार लालच इंसान को गलत रास्तों पर ले जाता है, इसलिए सरलता, संयम और संतोष ही वास्तविक उन्नति का मार्ग हैं।

News Source: न्यूज़ 24
बिलासपुर ट्रक ड्राइवर मर्डर केस में बड़ा अपडेट

बिलासपुर ट्रक ड्राइवर मर्डर केस में बड़ा अपडेट

बिलासपुर के सिरगिट्टी में 7 नवंबर को गोपाल कोल नाम के ट्रक ड्राइवर की अधजली लाश मिली थी। जिसके आरोपी अभी तक फरार थे। जिसके बाद आज पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि शराब पीते समय गोपाल और दो आरोपी अरुण मानिकपुरी और धनेश लोधी के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपियों ने पत्थर से गोपाल के सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फिर हलचल बड़ी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फिर हलचल बड़ी

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत फिर बढ़ गई है। जैमीसन ग्रीर ने बताया कि भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रस्ताव दिया है। हालांकि कृषि बाजार खोलने पर भारत अभी भी सतर्क है। अमेरिका मक्का, गेहूं और सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए भारतीय बाजार चाहता है, जबकि भारत छोटे किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

News Source: लल्लनटॉप
आखिर कब से लागु होगा 8वा वेतन आयोग

आखिर कब से लागु होगा 8वा वेतन आयोग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग को लेकर कंफ्यूजन है, खासकर 1 जनवरी 2026 से लागू होने को लेकर। हाल ही में 8वें पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी हुआ है। आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीने में देगा, लेकिन सरकार को मंजूरी में 3से 6 महीने और लग सकते हैं। इसलिए अभी कोई फाइनल तारीख नहीं है और कुछ कहना जल्दी होगा।

News Source: न्यूज़ 24
BSNL लाई स्टूडेंट के लिए स्पेशल रिचार्ज ऑफर

BSNL लाई स्टूडेंट के लिए स्पेशल रिचार्ज ऑफर

BSNL एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है जो सस्ते रिचार्ज के लिए जानी जाती है। जियो, एयरटेल के महंगे रिचार्ज ने ग्राहकों की परेशनी खड़ी कर दी है वही BSNL ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी की तरफ से 251 रुपये वाला रिचार्ज पेश किया है जिसमे 28 दिन तक अनलिमिटेड कालिंग और 100GB डेटा मिलेगा। यह ऑफर 13 दिसम्बर तक वैलिड है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इस क्रिकेटर की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

इस क्रिकेटर की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा एक वायरल वीडियो के कारण विवादों में हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि जडेजा विदेशी दौरों पर भी किसी तरह का व्यसन नहीं करते, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ी “गलत काम” करते हैं। बिना नाम लिए इस बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कई लोग इसे भारतीय टीम पर गंभीर आरोप मान रहे हैं।

News Source: पत्रिका