📱Download Our App
12, 13 और 14 दिसंबर को इन राज्यों में होगी जबरजस्त बारिश

12, 13 और 14 दिसंबर को इन राज्यों में होगी जबरजस्त बारिश

तमिलनाडु और केरल में 12 से 14 दिसंबर तक जोरदार बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट है। कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश होगी। वहीं 13 दिसंबर से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी, शीतलहर और सुबह घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप मिलेगी।

News Source: पत्रिका
कैंसर मरीजों के लिए राहतभरी खबर

कैंसर मरीजों के लिए राहतभरी खबर

आजकल कैंसर के मरीज काफी बढ़ रहे है और ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। वैज्ञानिक mRNA तकनीक पर ऐसी कैंसर वैक्सीन विकसित कर रहे हैं जो शरीर की इम्यून सिस्टम को खुद कैंसर से लड़ने के लिए तैयार करेगी। यह तकनीक अभी परीक्षण में है, लेकिन सफल हुई तो कैंसर इलाज में बड़ी क्रांति ला सकती है।

News Source: पत्रिका
6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

केंद्र चुनाव आयोग ने यूपी समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है। यूपी में अब ये प्रक्रिया 25 दिसंबर 2025 तक चलेगी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में समयसीमा 18 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। वहीं गुजरात और तमिलनाडु में इसे 14 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। यह फैसला वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लिया गया है।

News Source: न्यूज़ 24
सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ जहाँ शादी के लिए जा रहे दूल्हे अंकित कुमार (19) की मौत हो गई, जबकि उसके भाई और माता-पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पपुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

News Source: लल्लूराम
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन 6 देशों में BAN

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन 6 देशों में BAN

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 6 दिन में दुनिया भर में 274.25 करोड़ रुपये कमाए। भारत से फिल्म का नेट कलेक्शन 180.25 करोड़ रहा। हालांकि, मेकर्स के लिए चिंता की खबर आई है। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
जुबिन नौटियाल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के समक्ष

जुबिन नौटियाल पहुंचे प्रेमानंद महाराज के समक्ष

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में वृंदावन के कुंज आश्रम पहुंचे और संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने भक्ति गीत गाया। उनका गाना ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ सुनकर महाराज मुस्कुराए और आशीर्वाद दिए। इस दौरान जुबिन ने आध्यात्मिक बातें साझा कीं और संगीत व समर्पण बनाए रखने की सीख ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

News Source: नवभारत
भारतीय जल सीमा में पाकिस्तानी नाव जब्त

भारतीय जल सीमा में पाकिस्तानी नाव जब्त

इंडियन कोस्ट गार्ड ने भारत की जल सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया। साथ ही नाव पर सवार 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग अवैध रूप से मछलियां पकड़ रहे थे। सतर्क कोस्ट गार्ड ने नाव रोककर इसे कब्जे में लिया और चालक दल को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच आगे जारी है।

News Source: इंडिया टीवी
क्या है साइकिल यात्रा पर निकले 3 बुजुर्गो का मकसद

क्या है साइकिल यात्रा पर निकले 3 बुजुर्गो का मकसद

गुजरात के आंणद से तीन यात्री सनातन धर्म की एकता और जागरूकता के लिए साइकिल से 1600 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। ये रोज लगभग 90 किलोमीटर तय कर रहे हैं। यात्रा बाबा महाकाल के दरबार से होते हुए बागेश्वर धाम की ओर बढ़ी है। यह यात्रा 20 दिन चलेगी और भगवान श्री राम के धाम अयोध्या में इसका समापन होगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन पर ग्वालियर में अमित शाह

अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन पर ग्वालियर में अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसम्बर को ग्वालियर दौरे पर आ रहे है। हालाँकि अभी इस दौरे की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लकिन बताया जा रहा है की पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन और सुशासन दिवस पर अमित शाह ग्वालियर आ रहे है। इस कार्यक्रम में उनके हाथों दो लाख करोड़ के उद्योगों के भूमिपूजन और शुभारंभ होंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेता और सीएम भी शामिल होंगे।

News Source: एनडीटीवी
क्या है लूथरा भाइयों को भारत लाने का प्लान

क्या है लूथरा भाइयों को भारत लाने का प्लान

गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब आग मामले में फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया है। सौरभ और गौरव लूथरा पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है। भारत की एजेंसियां उन्हें जल्द वापस लाने की तैयारी कर रही हैं। प्रत्यर्पण जटिल होने के कारण डिपोर्टेशन का रास्ता चुना जाएगा, ताकि दोनों भाइयों को जल्द भारत लाया जा सके।

News Source: एनडीटीवी