गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। HC ने कहा कि अपराध की प्रकृति बेहद गंभीर है, जिसमें 25 लोगों की जान गई। कोर्ट ने आरोपियों की उस दलील को भी नकारा, जिसमें उन्होंने गोवा लौटने पर ‘मॉब लिंचिंग’ का डर जताया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपियों ने कोर्ट से तथ्य छिपाए थे।
BREAKING : बहराइच दंगों में दोषी सरफराज को फांसी की सजा
यूपी के बहराइच ज़िले में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में कोर्ट ने मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है। यह घटना 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद फैली थी। अदालत ने इस मामले में नौ अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी, जबकि तीन अभियुक्तों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया।
सूर्या के सामने दो बड़े रिकॉर्ड का मौका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज शाम 7 बजे दूसरा T20 मैच खेला जाएगा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते है। जिसमे उन्हें T20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 47 रन चाहिए। साथ ही एक और कैच लेते ही वे एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए T20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
इस वीकेंड होगा OTT और थियेटर में धमाका, आ रही 3 धांसू फिल्म
आने वाले इस हफ्ते ओटीटी पर सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर फिल्मे आने वाली है। 12 दिसंबर को ओटीटी पर राधिका आप्टे की थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ रिलीज होगी। वहीं नेटफ्लिक्स पर तमिल पीरियड क्राइम ड्रामा ‘कांथा’ और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कुणाल खेमू की नई सीरीज ‘सिंगल पापा’ स्ट्रीम होगी। ऐसे में वीकेंड पर घर बैठे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है।
गर्लफ्रेंड के घर बुलाकर इंजीनियरिंग छात्र की हत्या
तेलंगाना में इंजीनियरिंग छात्र साई की उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने हत्या कर दी। उन्होंने शादी की बात करने का बहाना बनाकर साई को घर बुलाया और क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। परिवार पहले से इस रिश्ते के खिलाफ था और कई बार साई को दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। गंभीर चोटों के बाद साई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बैट बरामद कर लिया।