📱Download Our App
ब्रेकिंग : दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी

ब्रेकिंग : दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने 13 और 14 दिसंबर को दिल्ली में संभावित आतंकी हमले का गंभीर अलर्ट जारी किया है। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है, जबकि 14 दिसंबर को यहूदियों का हनुक्का उत्सव है। खुफिया इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के पन्नू ने एक वीडियो में हमले की धमकी भी दी है।

News Source: अमर उजाला
Video : हवा में हुआ हादसा, बाल – बाल बची स्काईडाइवर की जान

Video : हवा में हुआ हादसा, बाल – बाल बची स्काईडाइवर की जान

ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। 15,000 फीट की ऊंचाई पर विमान से कूदने से ठीक पहले स्काईडाइवर का रिजर्व पैराशूट गलती से खुल गया और वह विमान के पिछले हिस्से में अटककर हवा में लटक गया। इस घटना में कैमरामैन भी विमान से गिर गया। गनीमत रही कि दोनों अपने रिज़र्व पैराशूट से सेफ़ लैंडिंग कर सुरक्षित जमीन पर उतर आए।

News Source: यूट्यूब
ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व गृहमंत्री का 91 वर्ष की उम्र में निधन

ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व गृहमंत्री का 91 वर्ष की उम्र में निधन

देश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटील चाकूरकर का 91 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज घर पर चल रहा था। चाकूरकर ने लोकसभा अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्य किया था। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है ।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ट्रेंडिंग : बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’

ट्रेंडिंग : बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’

अहमदाबाद की मंदाकिनी (मंदबेन) और उषाबेन, अपनी अनोखी ‘बाइकर दादी’ जोड़ी के कारण सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। मंदबेन 62 साल की उम्र में स्कूटर चलाना सीखकर खुद ड्राइव करती हैं, जबकि उनकी बहन उषाबेन साइडकार में बैठती हैं। उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे उन्हें ‘जय-वीरू की बिंदास जोड़ी’ कहकर बुला रहे हैं। उनकी यह जिंदादिली महिलाओं को प्रेरित कर रही है।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग : खाई में गिरी बस, 9 की मौत, सड़क बिखरे शव

ब्रेकिंग : खाई में गिरी बस, 9 की मौत, सड़क बिखरे शव

आज तड़के आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहाँ 35 यात्रियों से भरी बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है ।

News Source: न्यूज़ 24
टूरिस्ट वीजा नियमों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला

टूरिस्ट वीजा नियमों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के टूरिस्ट वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अगर यात्रा का मकसद जन्म के आधार पर अमेरिका में नागरिकता पाना है तो टूरिस्ट वीजा नहीं मिलेगा । बता दें ट्रंप ने 20 जनवरी को जन्म के आधार पर नागरिकता खत्म करने का आदेश साइन किया था ।

News Source: एबीपी न्यूज़
आखिर Google पर क्यों रातोंरात क्यों ट्रेंड हो रहा ‘777’

आखिर Google पर क्यों रातोंरात क्यों ट्रेंड हो रहा ‘777’

एक ही रात में Google पर ‘777’ एक ट्रेंड बन गया। इसके तीन मुख्य कारण हैं । पहला, एयर फ्रांस द्वारा अपने प्रीमियम बोइंग 777-300ER विमानों के अपग्रेड और नए रूट्स पर तैनाती की खबर । दूसरा, संख्या को एंजेल नंबर (सकारात्मक बदलाव का प्रतीक) मानने वालों का क्रेज। तीसरा, गेमिंग में 777 को जैकपॉट या बड़ी जीत का संकेत माना जाना ।

News Source: एनडीटीवी
हेल्थ : सुबह खाली पेट देसी घी खाने से क्या होता है?

हेल्थ : सुबह खाली पेट देसी घी खाने से क्या होता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, सुबह खाली पेट देसी घी खाने से शरीर के वात और पित्त दोष शांत होते हैं । यह कब्ज और त्वचा के रूखेपन से राहत देता है । घी आंखों के लिए पौष्टिक है, शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है, और त्वचा को अंदरूनी नमी देकर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है ।

News Source: एनडीटीवी
चांदी ₹2,793 बढ़कर ऑलटाइम हाई पर, देखें आज का भाव

चांदी ₹2,793 बढ़कर ऑलटाइम हाई पर, देखें आज का भाव

11 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। चांदी का भाव ₹2,793 बढ़कर ₹1,88,281 प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई (रिकॉर्ड स्तर) पर पहुँच गया। इससे पहले 10 दिसंबर को भी चाँदी की क़ीमतों में 8 हज़ार की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए (117%) बढ़ चुकी है ।

News Source: दैनिक भास्कर
बिज़नेस : देश के टॉप 10% लोगों के पास 65% संपत्ति

बिज़नेस : देश के टॉप 10% लोगों के पास 65% संपत्ति

वर्ल्ड इनइक्वैलिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत में आर्थिक असमानता अपने चरम पर है। देश के सबसे अमीर 10% लोगों के पास भारत की कुल संपत्ति का लगभग 65% हिस्सा है। वहीं, सबसे गरीब 50% आबादी के पास कुल संपत्ति का केवल 6.4% ही है, जिससे भारत दुनिया के सबसे असमान देशों में बना हुआ है।

News Source: दैनिक भास्कर