📱Download Our App
गोवा के बाद एक और नाइट क्लब में लगी भीषण आग

गोवा के बाद एक और नाइट क्लब में लगी भीषण आग

गोवा अग्निकांड से लोग उभरे ही नहीं थे कि भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में स्थित एक नाइट क्लब में आग लग गयी। गरिमत यह रही की भीषण आग किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आग की लपटे इतनी तेज थी की पास की एक फर्नीचर दुकान भी जल चुकी है। अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
रणजीत प्रभातफेरी में लाखो श्रद्धालु ने किए दर्शन

रणजीत प्रभातफेरी में लाखो श्रद्धालु ने किए दर्शन

इंदौर में आज रणजीत अष्टमी के अवसर पर रणजीत हनुमान की एक विशाल प्रभातफेरी निकाली जा रही है। कड़ाके की ठंड में भी लाखो श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे है। ये प्रभातफेरी लगभग 4 से 5 km लंबे रास्ते से होते हुए निकलती है। इस प्रभातफेरी में भीड़ इतनी बढ़ गई है की 5 घंटे में 3 किलोमीटर की दुरी तय कर पाई है।

News Source: अग्निबाण
यूक्रेन-रूस के बीच फिर बढ़ेगी जंग

यूक्रेन-रूस के बीच फिर बढ़ेगी जंग

यूक्रेन-रूस युद्ध एक बार फिर बड़े संकट के दहलीज पर पहुंच गया है। यूक्रेन ने कैस्पियन सागर में रूस के कई तेल ठिकानो पर हमला कर दिया है, जिससे रूस की युद्ध से होने वाली कमाई रुक जाए। अब तक यूक्रेन ने रूस के 77 एनर्जी ठिकाने पर हमला किया है। जिससे पुतिन पर काफी दबाव बन चूका है, इससे हालत बिगड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

News Source: पत्रिका
पूर्व गृहमंत्री का शिवराज पाटिल का निधन

पूर्व गृहमंत्री का शिवराज पाटिल का निधन

महाराष्ट्र के लातूर में कांग्रेस के बड़े नेता शिवराज पाटिल का आज की सुबह निधन हो गया। शिवराज पाटिल पूर्व गृह मंत्री भी रह चुके है, उनके निधन से पूरी पार्टी और कार्यकर्ताओ ने शौक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधामंत्री पीएम मोदी ने उनके साथ अपनी फोटो साझा करते हुए दुःख व्यक्त किया है।

News Source: अमर उजाला
शोकिंग! अमेरिका में ChatGPT ने किया पहला मर्डर

शोकिंग! अमेरिका में ChatGPT ने किया पहला मर्डर

अमेरिका के कनेक्टिकट में दुनिया का पहला ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ ChatGPT पर हत्या में संलिप्तता का सीधा आरोप लगा है। एक मुकदमे के अनुसार, AI चैटबॉट ने एक बेटे की ‘पैरानॉइड’ भ्रांतियों को बढ़ाया, जिससे उसने अपनी 83 वर्षीय माँ की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। जाँच एजेंसियाँ इस मामले से हैरान हैं ।

News Source: इंडिया टीवी
ब्रेकिंग : 24 घंटे में 5वीं बार आया भूकंप, चेतावनी जारी

ब्रेकिंग : 24 घंटे में 5वीं बार आया भूकंप, चेतावनी जारी

जापान के आओमोरी के पास हाचिनोहे शहर में शुक्रवार को 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप महसूस किया गया। पिछले 24 घंटों में यह पाँचवी बार है जब जापान की धरती हिली है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है और तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

News Source: इंडिया टीवी
IND vs SA 2nd T20 : दूसरे टी-20 के टॉप मोमेंट्स

IND vs SA 2nd T20 : दूसरे टी-20 के टॉप मोमेंट्स

बुमराह को पहली बार एक टी-20 पारी में 4 सिक्स लगे ।
अर्शदीप ने एक ओवर में 7 वाइड बॉल डाली ।
डी कॉक ने 5वीं बार भारत के खिलाफ 50+ स्कोर बनाया ।
SA ने भारत के खिलाफ T20I में अपने दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाए ।
4 अक्टूबर 2022 को भी भारत को साउथ अफ्रीका ने 49 रन से हराया था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
प्री-मैरिज ब्रेकअप : इंदौर में 40 दिन में 150 से अधिक शादी एनवक्त पर टूटीं

प्री-मैरिज ब्रेकअप : इंदौर में 40 दिन में 150 से अधिक शादी एनवक्त पर टूटीं

इंदौर में प्री-मैरिज ब्रेकअप के मामलों में चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है। 40 दिन में 150 से ज्यादा शादियां एनवक्त पर टूट गईं, जिनमें अधिकतर में पुराने सोशल मीडिया पोस्ट जिम्मेदार रहे। कई जोड़ों के प्रि वेडिंग शूट के दौरान पुरानी तस्वीरें और रिलेशन सामने आने से परिवारों ने एनवक्त पर शादी कैन्सल कर दी। एक्स्पर्ट की मानें तो इनमे सबसे ज़्यादा 62% शादियां सोशल मीडिया की पुरानी पोस्ट के कारण टूटी है।

News Source: दैनिक भास्कर
Top News : खबरें आपके काम की

Top News : खबरें आपके काम की

अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भारत पर लगाया 50% टैरीफ
चुनाव आयोग : MP-CG सहित 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख
इंडिगो का ऐलान : यात्रियों को मिलेगा 10 हजार रुपए का मुआवजा
ममता ने शाह को बताया खतरनाक, महिलाओं से कर दी ये अपील
राहुल के CIC नियुक्तियों पर सवाल, अल्पसंख्यक पर जताई चिंता

News Source: द-सूत्र
MP में कोल्ड वेव अलर्ट जारी

MP में कोल्ड वेव अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गया है और अगले दो दिनों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है । उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

News Source: द-सूत्र