📱Download Our App
क्या दे पाएगी कपिल शर्मा की फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर

क्या दे पाएगी कपिल शर्मा की फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने इन दिनों काफी धूम मचा रखी है लेकिन 12 दिसम्बर यानि आज कपिल शर्मा की कॉमेडियन फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’ रिलीज होने जा रही है। इसका ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आया। अब यह सवाल उठ रहा है की कपिल शर्मा की फिल्म धुरंधर को टक्कर दे पाएगी। दोनों फिल्मो के बीच जो ट्रेड रिपोर्ट आई है उससे ये फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ कमा सकती है।

News Source: E24 बॉलीवुड
रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की अनोखी एक्शन स्टाइल — चश्मा उछालना, सिगरेट फ्लिक करना, बिजली-सी तेज चाल — ने भारतीय सिनेमा में एक नया ट्रेंड शुरू किया। 80 और 90 के दशक में उनकी फिल्मों ने दक्षिण भारत ही नहीं, पूरे देश में एक अलग फैन-कल्चर बनाया। आज भी नई पीढ़ी के दर्शक उनकी फिल्मों के स्टाइलिश एंटरटेनमेंट को एक ‘राजनीकांत ब्रांड’ के रूप में देखते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी के घर डिनर

NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी के घर डिनर

अभी अभी हुए बिहार चुनावों में एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी ने सभी सांसदों को अपने घर डिनर पर बुलाया। जिसमे मोदी ने लगभग हर सांसद से बातचीत की, इसमें कोई सामुदायिक भाषण नहीं था। इस डिनर में कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी के साथ सभी राज्यों में तरह तरह के व्यंजन परोसे गए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
DGCA ने 4 अधिकारियो को ठहराया फ्लाइट ऑपरेशन का जिम्मेदार

DGCA ने 4 अधिकारियो को ठहराया फ्लाइट ऑपरेशन का जिम्मेदार

लगातार इंडिगो संकट को देखते हुए DGCA ने बड़ी कार्रवाही की और 4 फ्लाइट ऑपरेशन इस्पेक्टरो को सस्पेंड किया। ये अधिकारी एयरलाइन की सेफ्टी और पाइलेट ट्रैंनिंग की देख-रेख करते थे। अब तक कुल 3000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई जिसका कारण FDTL नियमों का पालन न होना और क्रू रोस्टर मैनेजमेंट में गड़बड़ी बताया जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 24
रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत भले ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हों, लेकिन उनकी सादगी और आध्यात्मिक जीवनशैली लाखों लोगों को प्रेरित करती है। सफलता के बावजूद वे आज भी अनुशासन, कम बोलना और साधारण जीवन को महत्व देते हैं। रजनीकांत कई बार बता चुके हैं कि उनकी ऊर्जा ध्यान, योग और आध्यात्मिक यात्राओं से आती है। यही कारण है कि प्रशंसक उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि प्रेरणा मानते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अंधविश्वास के नाम तीन लोगो की मौत

अंधविश्वास के नाम तीन लोगो की मौत

बिलासपुर में अंधविश्वास के नाम पर ठगी जा रही थी। बैगा के झांसे में आकर तीन लोगो की मौत हो गई। दरअसल बैगा ने दावा किया था कि गले में रस्सी जितनी कसती जाएगी, उतनी ही धन की वर्षा होगी। धन की वर्षा तो नहीं हुई लेकिन तीन लोग मौत के घाट उतर गए। मामले की जाँच कर पुलिस ने बैगा सहित कई आरोपी को पकड़ा।

News Source: नईदुनिया
सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और निर्माता रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल फिल्म उद्योग के “थलैवा” कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी अनोखी स्टाइल, दमदार संवाद अदायगी और बड़े पर्दे की करिश्माई मौजूदगी के लिए मशहूर हैं। बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
जाने सर्दियों में पपीता खाना चाहिए या नहीं ?

जाने सर्दियों में पपीता खाना चाहिए या नहीं ?

पपीता खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन कुछ लोगो के मन में सवाल आता है सर्दियों में पपीता खाना चाहिए है नहीं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन दिनों में यह काफी लाभकारी होता है। पपीता की तासीर गर्म होने की वजह से यह शरीर को गर्माहट देता है। पपीता में विटामिन-सी होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।

News Source: इंडिया टीवी
शराबी देवर ने ली तीन साल की बच्ची की जान

शराबी देवर ने ली तीन साल की बच्ची की जान

बिजनौर में एक देवर का अपने भाई और भाभी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद देवर ने गुस्से में उनके बच्चो पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले ने तीन साल की भतीजी का गला रेत दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। और दूसरे भतीजे को घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरओपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कप्तान सूर्यकुमार ने बनाया इस खिलाडी को हार का जिम्मेदार

कप्तान सूर्यकुमार ने बनाया इस खिलाडी को हार का जिम्मेदार

भारत को अफ्रीका से दूसरे T20 मैच में शर्मनाक हार मिली, जिसपर कप्तान सूर्यकुमार ने बोला की हर बार टीम अभिषेक शर्मा के भरोसे नहीं रह सकती है। शुभमन गिल को भी मैच की जिम्मेदारी लेनी होगी। दूसरे मैच में इंडिया को 213 रन का लक्ष मिला। लेकिन टीम इंडिया 162 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।

News Source: एनडीटीवी